Geyser Tank Cleaning Hacks: सर्दी आते ही गीजर टैंक को साफ कराने में लग जाते हैं हजारों रुपये, तो इस बार घर पर मिनटों में ऐसे चमकाएं

Geyser Cleaning Tips: गीजर हमारे घर के बाथरूम का एक जरूरी हिस्सा है, खासकर सर्दी के मौसम में। समय के साथ, गीजर के टैंक के अंदर पानी में मौजूद खनिज जैसे कैल्शियम और मैग्नीशियम, जमा होकर एक मोटी परत बना देते हैं। इसके कारण न केवल गीजर की हीटिंग पावर कम होती है बल्कि बिजली का बिल भी बढ़ता है और टैंक और हीटिंग एलिमेंट की लाइफ को भी कम करता है। अब ऐसे में लोग आमतौर पर, लोग इन समस्याओं के लिए सर्विस टेक्नीशियन को बुलाने पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आप घर में कुछ आसान तरीके को अपनाकर गीजर टैंक को खुद ही मिनटों में कर सकते हैं।
गीजर टैंक को साफ करने के लिए क्या करें? (Geyser Tank Cleaning Hacks)
- सबसे पहले और सबसे जरूरी बात, गीजर का मेन पावर स्विच बंद करें। साथ ही चेक करें कि कोई और बिजली का कनेक्शन,तो नहीं जहां से करंट आने का खतरा है।
- इसके बाद गीजर में आने वाले ठंडे पानी के इनलेट वॉल्व को बंद करें।
- सफाई शुरू करने से पहले गीजर को कम से कम 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें।
- इसके बाद टैंक को खाली करने के लिए गीजर के नीचे दिए गए ड्रेन वाल्व से एक पाइप जोड़ें और पानी को किसी बाल्टी में निकाल दें। ऐसा करने से तली में जमी गंदगी निकल जाएगी।
टैंक की सफाई के लिए बनाएं घोल
इसके बाद गीजर में जहां हीटिंग एलिमेंट होता है, उस जगह से 4 से 8 लीटर सफेद सिरका टैंक में धीरे-धीरे डालें। फिर सिरके को टैंक के अंदर 4 से 6 घंटे के लिए छोड़ दें। अगर गंदगी ज्यादा है तो रात भर के लिए छोड़ दें।
टैंक फ्लश को करें साफ
समय पूरा होने के बाद ड्रेन वाल्व खोलकर सिरके वाले पानी को निकाल दें। अब ठंडे पानी की सप्लाई फिर से चालू करें और टैंक को भर दें। फिर टैंक को ड्रेन वाल्व खोलकर खाली करें। इस प्रोसेस को 2-3 बार करें।ऐसा इसलिए ताकि सिरके की महक अच्छी तरह से बाहर निकल जाए।
हीटिंग एलिमेंट की करें सफाई
- अगर संभव हो, तो गीजर का कवर खोलकर हीटिंग एलिमेंट पर जाएं।
- इसके बाद हीटिंग एलिमेंट पर जमी सफेद परत को हटाने के लिए, आप उसे खोलकर बराबर मात्रा में सिरका और पानी के घोल में कुछ घंटों के लिए भिगो सकते हैं।
- इसके बाद पुराने मुलायम ब्रश या कपड़े से हल्के से रगड़कर साफ करें।
- साफ करने के बाद एलिमेंट को वापस उसकी जगह पर लगा दें।
इसे भी पढ़ें- Geyser Using Tips: गीजर में नहीं आएंगी दिक्कतें, सालों-साल चलाने के लिए फॉलो करें ये 4 टिप्स
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।