अक्सर लोगों के मन में यह सवाल आता है, कि कहीं उनके जेब में रखा नोट नकली तो नहीं है। बढ़ते फर्जीवाड़े को देखते हुए सभी के मन में यह डर बना रहता है, कि कहीं जाने-अनजाने उनके पास नकली नोट न आ जाए। जब रकम ज्यादा होती है, तब यह डर और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
500 और 200 रुपये के नोट रोजाना सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाते हैं। ऐसे में अगर आपको भी यह जानना है कि आपके पास आया नोट असली है या नकली तो यह आर्टिकल आपके लिए हेल्पफुल हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको 500 रुपये की नोट की पहचान करने का तरीका बताएंगे। आइए जानते हैं।
ऐसे करें असली 500 रुपये के नोट की पहचान-
- नोट को अगर आप किसी लाइट के सामने रखेंगे तो आपको 500 लिखा नजर आएगा।
- जब आप नोट को आंख के सामने 45 डिग्री के एंगल पर रखेंगे तो आपको 500 लिखा नजर आएगा।
- इसके अलावा आपको देवनागरी भाषा में भी नोट पर 500 रुपये लिखा नजर आएगा।
- पुराने नोटों के मुकाबले महात्मा गांधी की तस्वीर का ओरिएंटेशन और पोजीशन अलग है।
- हल्का सा नोट मोड़ने पर सिक्योरिटी थ्रीड का कलर हरे से बदलकर नीला हो नजर आता है।
- नोट पर महात्मा गांधी की तस्वीर न इलेक्ट्रोटाइप वाटरमार्क भी मौजूद है।
- असली नोट में महात्मा गांधी की तस्वीर को एकदम सेंटर में दिखाया गया है।
- नोट में भारत और India के लेटर लिखे नजर आते हैं।
- पुराने नोट की तुलना में गवर्नर के सिग्नेचर, गारंटी क्लॉज, प्रॉमिस क्लॉज और RBI का लोगो दाहिनी तरह शिफ्ट हो गया है।
- नोट के ऊपर लेफ्ट साइड और नीचे में राइट साइड नंबर बाएं से दाएं की तरफ होते हैं।
- नोट के राइट साइड पर अशोक स्तम्भ नजर आता है।
- राइट साइड सर्कल बॉक्स, जिसमें 500 लिखा होता है। राइट और लेफ्ट साइड की तरफ 5 ब्लीड लाइंस, अशोक स्तंभ का प्रतीक, महात्मा गांधी की फोटो रफली प्रिंट नजर आती है।
- नोट की छपाई का साल लिखा होता है।
- सेंटर की तरफ लैंग्वेज पैनस हैं।
- भारतीय ध्वज के साथ लाल किले का पिक्चर प्रिंट किया गया है।
- स्लोगन के साथ स्वच्छ भारत का लोगों प्रिंट नजर आता है।
- नोट के ऊपर 500 का रंग बदलता है। इसका कलर हरे से नीला हो जाता है।
नेत्रहीन लोग भी असली नोट की कर सकते हैं पहचान-
500 रुपये की नोट को बनाते समय इस बात का ध्यान रखा गया है कि नेत्रहीन लोग भी नोट को छूकर पहचान सकते हैं। इसमें किया गया रफली प्रिंट और पहचान चिन्ह नोट की पहचानने में मददगार साबित होता है।
तो ये थे 500 रुपये नोट की पहचान करने वाले कई जरूरी फैक्ट्स। जिनके बारे में आपको जरूर पता होना चाहिए। आपको हमारा यह आर्टिकल अगर पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करें। साथ ही ऐसी जानकारियों के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।
Image Credit- freepik
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।