Safety Tips For Diwali: दिवाली की खुशियां नहीं होंगी फीकी, रखें इस बात का ख्याल

त्योहार में खुशियां मनाते समय इन बातों का रखें खास ख्याल कहीं आपकी खुशियां परेशानी में न बदल जाएं।
Updated:- 2022-09-29, 15:32 IST
image

दिवाली का त्योहार सभी के लिए काफी खास होता है। त्योहार के दिन हम सभी चीजों को भूल जाते है और अपनी करीबी के साथ खुशी और मस्ती में दिवाली को सेलिब्रेट करते हैं। ऐसे में अगर आपके घर में बच्चे है तो दिवाली पर कुछ खास बातों का रखना चाहिए ख्याल।

Diwali safety tips

एक साल के बच्चों का रखें खास ख्याल

बच्चा एक साल से छोटा है तो उसे दिवाली वाले दिन घर में ही रखें। कोशिश करें कि कमरे की खिड़की भी बंद रखें। धुएं और प्रदूषण उनके स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक है। छोटे बच्चे तेज आवाज से भी कई बार काफी ज्यादा डर जाते हैं। ऐसे में आप उनका खास ख्याल रखें। 

खतरनाक फुलझड़ियां से दूर रहें

दिवाली पर कई तरह के पटाखे मिलते हैं। बच्चों को हर एक तरह के पटाखों से दूर रखें। अगर आप ग्रीन पटाखे जलाते है तब भी 5 साल से छोटे बच्चों को इससे दूर रखें। बिना पटाखों के भी आप दिवाली अच्छे से मना सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Diwali 2022: भारत के अलावा इन देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली

घर के खिड़की दरवाजे देर रात बंद कर दें

दिवाली के दिन सभी पटाखे जलाते है ऐसे में कई बार बड़े पटाखे घर में आ जाते हैं। जिससे आपका बड़ा नुकसान हो सकता है। ऐसे में आप दिवाली के दिन अपने घर को 10 बजे के बाद बंद ही रखें। खासकर तब जब आपके घर में बच्चे है।

पालतू जानवर का रखें ख्याल

अगर आपने भी घर में पालतू जानवर रखा है तो आप अपने घर के पालतू जानवर का खास ख्याल रखें। पटाखों की आवाज से पालतू जानवर काफी ज्यादा घबरा जाते हैं। उन्हे घर से बाहर दिवाली के दिन न निकालें। कोशिश करें कि आप उनके साथ हो।

इसे भी पढ़ें: भारत की इन जगहों पर क्यों नहीं मनाई जाती है दिवाली, जानें वजह

मोमबत्ती से पटाखे जलाते समय ध्यान रखें

मोमबत्ती से पटाखे जलाते समय खासकर बच्चों का ध्यान रखें। कई बार लापरवाही के कारण हमारे हाथ जल जाते हैं। दिवाली के समय बच्चों का खास ख्याल रखना चाहिए। कोशिश करें कि बच्चों को ढीले कपड़े न पहनाएं। कई बार बच्चों के कपड़े जल जाते हैं। ऐसे में बड़ी दुर्घटना हो सकती हैं। 

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। आप इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।