Diwali 2022: भारत के अलावा इन देशों में भी धूमधाम से मनाई जाती है दिवाली

Diwali 2022: भारत में हर एक त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है पर दिवाली की बात अलग है। यही कारण है कि दिवाली आने से पहले ही लोग तैयारियां करना शुरू कर देते हैं। बता दें कि यह त्योहार ना सिर्फ देश के अलग-अलग हिस्सों में बल्कि विदेश में भी बहुत उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। चलिए जानते हैं आखिर किन-किन देशों में मनाई जाती है दिवाली।
इंडोनेशिया

इंडोनेशिया की आबादी का बहुत बड़ा हिस्सा भारतीय है। ऐसे में इस द्वीप पर रहने वाले लोग खूब उल्लास के साथ दिवाली मनाते हैं। वहां रहने वाले लोग घर की सजावट करते हैं, मिठाइयां खाते हैं और अन्य अलग-अलग तरीकों से दिवाली मनाते हैं। इतना ही नहीं इंडोनेशिया की करेंसी पर भी गणेश भगवान की प्रतिमा बनी हुई है।
इसे भी पढ़ेंः Diwali Wishes 2022: अपने प्रियजनों को प्यार से कहें दिवाली मुबारक, भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश
मलेशिया
मलेशिया के लोग भी दिवाली को बहुत उत्साह के साथ मनाते हैं। हालांकि इस देश में दिवाली मनाने का तरीका भारत से से थोड़ा अलग होता है। यहां पर रहने वाले लोग पूजा अर्चना करते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं व गिफ्ट देते हैं।
फिजी

फिजी में भी हिंदुओं की एक बड़ी आबादी रहती है। ऐसे में दिवाली के दिन इस देश के लोग एक साथ त्योहार मनाते हैं। सभी एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं और अपने पूरे घर को सजाकर जगमगा देते हैं। (भारत के इन हिस्सों में बड़े ही अलग अंदाज में मनाई जाती है दिवाली)
कनाडा
कनाडा में हर साल भारत के ढेर सारे बच्चे पढ़ाई और नौकरी के मकसद से जाते हैं। ऐसे में वह सभी वहीं धूमधाम से दिवाली मनाते हैं। कनाडा में बढ़िया खाना बनाकर, गाने बजाकर और सुंदर-सुंदर कपड़े पहनकर दिवाली मनाई जाती है।
इसे भी पढ़ेंः दिवाली के त्यौहार पर इस तरह से सजाएं घर की बालकनी
मॉरीशस

मॉरीशस एक द्वीपीय देश है। यहां की आबादी का भी एक बहुत बड़ा हिस्सा हिंदू है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली के दिन मॉरीशस में भी पब्लिक हॉलीडे रहती है। इतना ही नहीं इन देशों के अलावा नेपाल और श्रीलंका के भी बहुत से लोग दिवाली मनाते हैं।
किसी भी भारतवासी के लिए गर्व की बात है कि भारत के अलावा और भी कई देशों में दिवाली मनाई जाती है। आपको यह जानकारी कैसी लगी? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Jagran
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।