एक OTG (ओवन, टोस्टर, और ग्रिलर) बेकिंग, टोस्टिंग और ग्रिलिंग के लिए आदर्श उपकरण माना जाता है। इस अद्भुत रसोई उपकरण का उपयोग केक और कुकीज बनाने में, सब्जियों को ग्रिल करने में, ब्रेड को टोस्ट करने सहित कायो कार्यों में किया जाता है। यह एक ऐसा उपकरण है जो कम से कम बिजली की खपत करता है। यही नहीं इतनी सारी सुविधाएं एक साथ होने की वजह से यह बजट फ्रेंडली और किचन के लिए सबसे अच्छा इन्वेस्टमेंट है। आइए जानें OTG ओवन खरीदने के अन्य फायदों के बारे में।
पोर्टेबल होता है
ओटीजी भारतीय घरों में एक आवश्यक रसोई उपकरण की तरह काम करता है क्योंकि यह बड़े और छोटे परिवारों दोनों की समस्याओं को पूरा कर सकता है। सबसे अच्छी बात यह है कि ओटीजी हल्के और पोर्टेबल होते हैं, इसका मतलब ये है कि इसे आसानी से एक जगह से दूसरी जगह तक ले जा सकते हैं और कम बिजली की खपत में भी भोजन तैयार किया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें : घर के कई काम को आसान बना देंगे माइक्रोवेव से जुड़े ये हैक्स, जानिए कैसे
Recommended Video
कई कार्यों को करने में सक्षम
आप अपने OTG ओवन में धातु के बर्तन का उपयोग ग्रिलिंग और बेकिंग और यहां तक कि भोजन को गर्म करने के लिए कर सकते हैं। इसलिए इसमें इस्तेमाल के लिए अलग तरह के बर्तनों का इस्तेमाल करने की आवश्यकता नहीं है। आप ब्रेड, टोस्ट , पिज्जा, केक, कप केक, कुकीज़, फ्रेंच फ्राइज़, तंदूरी चिकन या पनीर बनाने के लिए ओटीजी का उपयोग कर सकती हैं। यही नहीं इस रसोई उपकरण की 3-इन -1 सुविधाओं के कारण अन्य स्वादिष्ट व्यंजनों की मेजबानी भी कर सकती हैं।
बजट फ्रेंडली होता है
यह अन्य बेकिंग और ग्रिलिंग उपकरणों की तुलना में सस्ता होता है इसलिए इसे आसानी से कम खर्च में भी खरीदा जा सकता है। ओटीजी ओवन की कीमत अन्य उपकरणों की तुलना में 1,500 रुपये से भी कम है। ओटीजी में निवेश करके, आप तीन अलग-अलग कार्यों का उपयोग कर सकते हैं इसमें कई तरह के फंक्शन्स एक ही उपकरण में उपलब्ध होते हैं। जिससे ग्रिलर या टोस्टर को अलग से खरीदने की आवश्यकता नहीं पड़ती है और अन्य उपकरणों में इन्वेस्ट करने से आप बच सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें : ओवन को साफ करने से लेकर ऑयल डिफ्यूज़र बन सकता है प्यूमिक स्टोन
बिजली की कम खपत
एक ओटीजी ओवन किचन के अन्य उपकरणों की तुलना में कम बिजली की खपत करता है। OTG में कॉइल बने होते हैं जो बिजली को हीट में परिवर्तित करते हैं। इन कॉइल को ग्रिलिंग (ये ग्रिलिंग मिस्टेक्स करने से बचें )और बेकिंग जैसी विशिष्ट भूमिका निभाने के लिए OTG के नीचे और छत पर रखा जाता है। इन हीटिंग तत्वों को टाइमर और टेम्प्रेचर नॉब के साथ नियंत्रित करने में सक्षम होने की वजह से आपको पूरे समय इसके पास खड़े रहने की आवश्यकता नहीं होती है।
इस उपकरण का इस्तेमाल आसान होने के साथ बजट फ्रेंडली भी है। इसलिए OTG ओवन के लिए इन्वेस्टमेंट करना समझदारी भरा हो सकता है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य रोचक लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik