Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:11 AM IST

जानें माइक्रोवेव से जुड़े ये इंटरेस्टिंग हैक्स के बारे में

खाना गर्म करना हो या कुछ बेक करना माइक्रोवेव हर काम देता है। आइए जानते हैं माइक्रोवेव से जुड़े कुछ हैक्स, जिनकी मदद से आपका काम और भी आसान हो जाएगा।
Updated:- 2021-12-31, 15:45 IST
microwave hacks

माइक्रोवेव का होना आजकल घरों में बहुत आम सी बाद होती है। यह हमारे काम को आसाना बनाने के साथ-साथ नई-नई रेसिपीज बनाने के काम भी आता है, जिस कारण घर पर माइक्रोवेव रखने से हमें काफी मदद मिलती है।लेकिन क्या आप जानती हैं कि खाना बनाने और गर्म करने के अलावा माइक्रोवेव का इस्तेमाल और भी कई चीजों में किया जा सकता है। आज के आर्टिकल में हम आपको माइक्रोवेवे से जुड़े इंट्रेस्टिंग हैक्स के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में जानने के बाद आप माइक्रोवेव को कई दूसर कामों के लिए भी इस्तेमाल कर सकती है। तो आइए जानते हैं माइक्रोवेव से जुड़े हैक्स के बारे में-

जड़ी-बूटी को ड्राई करने का तरीका

herb dry

कुछ हर्ब और मसालों को स्टोर करने के लिए कई लोग इसे धूप में सुखाकर रखते हैं। लेकिन अगर आप उसे धूप में रखना भूल गई हैं तो इसे दो टिश्यू पेपर में लपेट कर दो से तीन मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। ध्यान रखें कि माइक्रोवेव में कम मात्रा में ही हर्ब और मसालों को ड्राई करने के लिए रखें। कई लोग एक साथ ढेर सारे हर्ब को माइक्रोवेव में रख देते हैं, यह सही तरीका नहीं है।

प्याज काटते वक्त नहीं आएंगे आंसू

onion tears

प्याज काटना कई लोगों को मुश्किल काम लगता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसे काटते वक्त आंखों से लगातार आंसू आते रहते हैं। आप चाहें तो कितने भी ट्रिक्स और टिप्स अपना लें लेकिन आंसू आने से नहीं रोक सकती हैं। लेकिन माइक्रोवेव की मदद से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं। इसके लिए सिर्फ प्याज को छीलकर माइक्रोवेव में 30 सेकंड के लिए रख दें। जब यह गर्म हो जाए तो इसे आसानी से काट सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:ब्रेस्ट कैंसर का जल्द पता कैसे लगाएं? एक्‍सपर्ट से जानें

मिट्टी को कीट रहित बनाने के लिए करें ये काम

Sterilise Soil

पेड़-पौधे लगाने के लिए मिट्टी कीटाणुरहित होनी चाहिए। आप अपने गार्डन एरिया में पेड़ पौधे लगाना पसंद करती हैं तो मिट्टी को कीटाणुरहित करने के लिए ये हैक्स ट्राई कर सकती हैं। मिट्टी को खरपतवार रहित और कीट रहित बनाने के लिए इसे एक बर्तन में डालें और 90 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में रख दें। इस तरह पौधे लगाने के लिए मिट्टी को तैयार कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें:ओवन को साफ करने से लेकर ऑयल डिफ्यूज़र बन सकता है प्यूमिक स्टोन

ऊन को ऐसे करें कलर

diy Yarn

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और इस मौसम में स्वेटर बुनना कई लोगों का फेवरेट टाइमपास होता है। अगर आप ऊन को डाई करना चाहती हैं तो ये माइक्रोवेव हैक्स ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए पानी में कलर पाउडर डालें और उसमें ऊन को डुबोएं। अब इसे कुछ मिनट के लिए माइक्रोवेव में रख दें। इससे ऊन और रेशम पर से कलर नहीं जाएंगे और हमेशा एक ही कलर रहेगा।

इसे भी पढ़ें:बदलते मौसम में पौधों को ताजा बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स

ऐसे निकालें स्टैम्प

romove stamps

लेटर पर चिपके स्टैम्प निकालकर कई लोग इसका कलेक्शन रखना पसंद करते थे। हालांकि इसे सही सलामत निकालना चाहती हैं तो पहले इसपर कुछ बूंद पानी डालकर इसे माइक्रोवेव में 20 सेकंड के लिए रख दें। इस तरह लिफाफे से स्टैम्प सही तरीके से निकल जाएगा।

यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह और भी ब्‍यूटी हैक्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।