क्या रिटायरमेंट से पहले उठा सकती हैं EPFO पेंशन का लाभ? जानें क्या कहता है नियम
-1760459542935.webp)
ज्यादातर लोगों को लगता है कि आपको पेंशन तब मिलेगी जब आप रिटायर होंगे, लेकिन बता दें कि रिटायरमेंट से पहले भी आप अपनी ईपीएफओ पेंशन का फायदा उठा सकती हैं, लेकिन इसके पीछे कुछ कंडीशंस छिपी होती हैं। ऐसे में इन कंडीशंस के बारे में पता होना जरूरी ।है आज का हमारा लेख इसी विषय पर है। आज हम आपको अपने इस लेख के माध्यम से बताएंगे कि ईपीएफओ पेंशन का फायदा रिटायरमेंट से पैसे पहले कैसे उठा सकती हैं। पढ़ते हैं आगे...
ईपीएफओ पेंशन का लाभ कैसे उठाएं?
बता दें कि जब आपकी उम्र 58 साल हो जाती है तो तो पीएफ में जमा राशि के आधार पर पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। हालांकि, आप चाहें तो इस पेंशन को 60 साल तक स्थगित कर सकती हैं। उसके बाद ईपीएफओ 4% की वृद्धि करता है, जिसके बाद लोगों को रिटायरमेंट के बाद ज्यादा पैसे मिलने शुरू हो जाते हैं।
ईपीएफओ यह सुविधा भी देता है कि आप 50 साल के बाद चाहें तो अपनी पेंशन पहले लेना शुरू कर सकती हैं। हालांकि, इसमें 4% की कटौती के साथ आपको पेंशन मिलेगी। उदाहरण यदि आपको 58 साल पर 7000 पेंशन मिलती तो 57 पर 6720 मिलेगी।
- अगर ईपीएफओ मेंबर का कोई लाइफ पार्टनर या बच्चा नहीं होता है तो नॉमिनी पेंशन, सब्सक्राइबर द्वारा दी गई नॉमिनी को मिलेगी।
- बता दें कि एक आश्रित माता-पिता पेंशन है जो उन सिंगल सब्सक्राइबर के लिए होती है, जिनकी ना तो शादी हुई होती है ना बच्चे। ऐसे में उसकी मृत्यु हो जाए तो माता-पिता को पेंशन मिलती है। वहीं अगर पिता की मृत्यु हो जाए तो माता को मिलती है और माता की मृत्यु हो जाए तो पिता को मिलती है, लेकिन इसके लिए फॉर्म 10d भरना बेहद जरूरी होता है। उसके बाद ही आप इसका लाभ उठा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें - LPG Cylinder खरीदने से पहले चेक कर लें ये 2 चीज, अगर दिखे गड़बड़ तो तुरंत कर दें वापस
- विकलांग पेंशन- यह उनके लिए होती है जो किसी दुर्घटना का शिकार हो जाती हैं या किसी बीमारी के कारण विकलांग हो जाती हैं। ऐसे में इसके लिए उम्र और 10 साल का योगदान शर्त नहीं होती। अगर किसी ने सिर्फ 2 साल ईपीएफओ में योगदान किया है और वह उसका हिस्सा बन जाता है, जिसे वह पेंशन मिलती है, जिससे आर्थिक निर्भर बनने में मदद मिल सके।
अनाथ पेंशन- ये उनके लिए होती है जिनके माता-पिता की मृत्यु हो गई है, इस पेंशन के तहत 25 साल से कम उम्र के बच्चे आर्थिक मदद पाते हैं, जिससे उनकी पढ़ाई और लाइफ में मुश्किल समय में मदद मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें - अपनी सैलरी से पैसे बचाने के लिए अब Lifestyle बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत, ये आसान टिप्स आएंगे काम
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Images: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।