विदेश में है घर तो कितने तुलसी के पौधे रखना होगा शुभ, जानें वास्तु के नियम

हमारे धर्म शास्त्रों के अनुसार कुछ पौधों का विशिष्ट स्थान है और इनसे घर में सदैव खुशहाली बनी रहती है। इन्हीं पौधों में से एक है तुलसी का पौधा जिससे घर में सदैव समृद्धि आती है। 

 

tulsi plant vastu remedies for abroad
tulsi plant vastu remedies for abroad

हिंदू धर्म में तुलसी को सबसे पवित्र पौधा माना जाता है और इसका पूजन नियमित रूप से करने से घर की समृद्धि बनी रहती है। भारतीय मान्यताओं के अनुसार यह केवल एक छोटा औषधीय पौधा नहीं है बल्कि इसका आध्यात्मिक पहलू भी है और इसके पूजन से विशेष लाभ होता है।

जिस घर में यह पौधा सही दिशा और स्थान पर लगा होता है वहां सदैव समृद्धि बनी रहती है। ऐसी मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाने से बुरी ऊर्जा को खत्म करने के साथ-साथ अच्छी ऊर्जा को भी बढ़ावा भी मिलता है।

वास्तु के अनुसार भी तुलसी के पौधे को बहुत भाग्यशाली माना जाता है। वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं कि देश या विदेश कहीं भी इस पौधे को घर में रखने से घर के सभी वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। यह पौधा आपके हर दिन को और अधिक शांतिपूर्ण बनाने में मदद करता है। इस पौधे का उपयोग करने के लिए वास्तु के कुछ सिद्धांतों का पालन जरूरी है। अगर आप विदेश में इस पौधे को अपने घर में लगा रहे हैं तो वास्तु के अनुसार इसकी सही संख्या, इसके सही स्थान और दिशा के बारे में ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ आरती दहिया जी से विस्तार से जानें।

विदेश में घर में कितने तुलसी के पौधे रखने चाहिए

how many tulsi plant should be keep

विदेश में घर है तो वास्तु शास्त्र के अनुसार किसी साफ स्थान पर तुलसी के पौधों को विषम संख्या (एक से ज्यादा तुलसी लगाते समय ध्यान रखें ये बातें) में लगाने की सलाह दी जाती है, जैसे एक, तीन, पांच या 7 पौधे लगाने की सलाह दी जाती है।

हालांकि, यदि आप विदेश में रह रहे हैं तो तुलसी के पौधों को घर में रखने की कोई निश्चित संख्या नहीं होती है आप इसे किसी भी विषम संख्या में रख सकते हैं। लेकिन घर में यदि आप एक तुलसी का पौधा लगाते हैं तो ज्यादा अच्छा है, क्योंकि आप इसकी अच्छी तरह से देखभाल और इसकी नियमित पूजा कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: Tulsi Vastu Tips: वास्तु के अनुसार घर में कौन सी तुलसी लगाना है ज्यादा शुभ?

विदेश में तुलसी के पौधों की सही संख्या के लिए इन बातों को ध्यान में रखें

आप घर में तुलसी का पौधा रख रहे हैं तो ध्यान में रखें कि यदि आपके घर का आकार छोटा है तो एक ही पौधा रखना सही है जिससे इसे उचित पोषण दिया जा सके।

तुलसी के पौधों को बहुत अधिक धूप की आवश्यकता होती है, इसलिए यदि आप विदेश में तुलसी के पौधे रखना चाहते हैं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आपके घर के उस स्थान पर पर्याप्त धूप मिले। यदि घर में धूप नहीं आती है तब भी आपको इस पौधे को अंधेरे वाले स्थान पर नहीं रखना चाहिए।

विदेश में घर में तुलसी का पौधा लगाने के नियम

tulsi plant vastu if staying abroad

यदि आप विदेश में रहते हैं तो घर में तुलसी का पौधा उगाने के लिए पहला वास्तु नियम है एक अच्छे स्थान का चयन। घर में तुलसी का पौधा उगाने के लिए वास्तु नियमों के अनुसार, उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा सबसे अच्छा स्थान होता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि यह पानी की दिशा मानी जाती है, इससे बुरी ऊर्जा का नाश होता है और घर में खुशहाली और सुखद माहौल बनता है।

यदि आप तुलसी का पौधालगा रहे हैं तो सुनिश्चित करें कि तुलसी के पौधे की अच्छी तरह से देखभाल करनी जरूरी है। तुलसी के पौधे को सूखने से बचाना चाहिए और इसका अच्छी तरह से पोषण करना चाहिए। हमेशा ध्यान रखें कि इस कभी भी क्षतिग्रस्त न होने दें।

तुलसी के पौधे दुर्गम स्थानों पर नहीं लगाने चाहिए। वास्तु सिद्धांतों के अनुसार, घर के दक्षिण-पूर्वी हिस्से को अग्नि की दिशा माना जाता है। इसलिए, यह तुलसी उगाने के लिए उपयुक्त स्थान नहीं होता है।

तुलसी को कभी भी जमीन में नहीं लगाना चाहिए बल्कि सर्वोत्तम परिणाम प्राप्त करने के लिए इसे हमेशा गमले में ही लगाना चाहिए।

इसे जरूर पढ़ें: Basil Plant: क्या तुलसी का पौधा किसी को गिफ्ट में देना ठीक है, जानें क्या कहता है वास्तु

विदेश में तुलसी का पौधा लगाने के फायदे

benefits of tulsi plant in abroad

तुलसी का पौधा घर में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देता है और इसमें किसी भी प्रकार की बीमारी और बुरी ऊर्जा को दूर करने की क्षमता बढ़ती है। यह आपके घर में अच्छी ऊर्जा को बढ़ावा दे सकता है और आपको मानसिक शांति प्रदान कर सकता है।

यह पौधा खुशहाल और आनंदमय विवाह को बढ़ावा देता है। लोग घर की खुशहाली के लिए और वैवाहिक अड़चनों को दूर करने के लिए विशेष रूप से इसकी पूजा करते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी को एक सौभाग्यशाली पौधा माना जाता है।

यदि आप विदेश में हैं तो वास्तु नियमों के अनुसार तुलसी के पौधों के पौधे की संख्या और दिशा निर्धारित करें जिससे जीवन में खुशहाली बनी रहे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Images: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP