Tulsi At Home: घर में एक से ज्यादा लगा रहे हैं तुलसी तो बरतें ये सावधानी

Ghar Mein Kitni Tulsi Lagani Chahiye: हिन्दू धर्म में तुलसी को बहुत पवित्र और पूजनीय माना जाता है। घर-घर में तुलसी पूजन का बड़ा महत्व है।
मान्यता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है। तुलसी के पौधे के प्रभाव से घर से नकारात्मकता दूर होती है।
घर में तुलसी का पौधा होना सकारात्मकता और सफलता को बढ़ावा देता है। आंगन में तुलसी का पौधा होने से घर में मां लक्ष्मी का वास स्थापित होता है।
अब सवाल यह कि एक से ज्यादा तुलसी के पौधे घर में रखने चाहिए या नहीं। ज्योतिष एक्सपर्ट डॉ राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में।
- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में एक से ज्यादा तुलसी के पौधे लगाए जा सकते हैं। ज्यादा तुलसी (तुलसी के पास रखें ये चीजें) लगाने से कोई हानि नहीं होती है लेकिन पौधे हरे-भरे होने चाहिए।
- यानी कि अगर आपने जितने भी तुलसी के पौधे लगाएं हैं उनमें से कोई भी सूखना नहीं चाहिए। किसी भी एक पौधे के सूखने से बाकी अपने आप सूखने लगेंगे।
यह भी पढ़ें: Ganesh Path: श्री गणेश का करें ये पाठ, होने लगेंगे ढेरों लाभ
- तुलसी के पौधे को अगर आप एक से ज्यादा लगा रहे हैं तो 2, 5, 7, 11 आदि इस क्रम की संख्या में लगाएं। तभी तुलसी फलित होगी और शुभ परिणाम देगी।
- तुलसी को पूर्व दिशा या उत्तर-पूर्व दिशा में रखने के लिए कहा जाता है। ऐसे में तुलसी के सभी पौधे एक सीध में इसी दिशा (वास्तु में दिशाओं का महत्व) में लगाएं। पौधे अलग-अलग न रखें।
- तुलसी के एक से ज्यादा पौधे घर पर हैं तो एक आकार में होने चाहिए या फिर एक आकार के गमले में होने चाहिए। बिखरी तुलसी घर के लिए अशुभ होती है।
यह भी पढ़ें: काली हल्दी के इन उपायों से घर में आ सकती है पॉजिटिव एनर्जी
- अगर आपके घर में एक से ज्यादा तुलसीके पौधे हैं तो शाम के समय सभी तुलसी की आरती करें मगर एक ही दीपक से। दीपक अलग-अलग नहीं बनाने हैं।
- जितने भी तुलसी के पौधे घर में मौजूद हैं सभी से पत्तियां तोड़कर भगवान के भोग में रखनी है। सिर्फ किसी भी एक ही पौधे से पत्तियां नहीं तोड़नी चाहिए।
तो इन बातों का रखना चाहिए ध्यान तुलसी के एक से ज्यादा पौधों को घर में लगाते समय। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: freepik, shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।