King Teaser: शाहरुख खान के बर्थडे पर फिल्म 'किंग' का टाइटल वीडियो हुआ रिवील, SRK के लुक के कायल हुए फैंस

बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के फैंस के लिए एक बड़ी खबर है। इस साल शाहरुख खान ने अपने 60वां जन्मदिन के खास मौके पर फैंस को रिटर्न गिफ्ट दिया है। उनकी अपकमिंग फिल्म किंग का टाइटल वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। आइए जानते है इस टीजर के बारे में। 
Updated:- 2025-11-02, 14:30 IST
image

बॉलीवुड के जाने माने एक्टर शाहरुख खान ने हाल ही में अपना 60 वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। उनके जन्मदिन के खास मौके पर फ्रेंड्स ने उन्हें बधाइयां दी है और इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए उन्होंने करोड़ों फैंस को एक शानदार रिटर्न गिफ्ट भी दिया है। आज यानी उनके जन्मदिन के खास मौके पर फिल्म 'किंग' का टाइटल वीडियो रिवील हुआ है, जिसके आने से इंटरनेट पर तहलका मच गया है और फैंस भी बहुत खुश हो रहे हैं। आईए जानते हैं इस टाइटल वीडियो के बारे में।

फिल्म किंग का रिवील हुआ टाइटल वीडियो -

शाहरुख खान के फैंस को लंबे समय से उनकी फिल्म किंग का बेसब्री से इंतजार रहा है। ऐसे में किंग ने अपने जन्मदिन पर रिटर्न गिफ्ट में फैंस को खुश कर दिया है। हाल ही में इंटरनेट पर किंग मूवी का टाइटल वीडियो रिलीज हुआ है, जो लगभग 1 मिनट 11 सेकंड का है। इस वीडियो में खतरनाक और स्टाइलिश लुक के साथ शाहरुख खान की एंट्री दिखाई गई है। इसकी शुरुआत में धमाकेदार एक्शन का माहौल बना हुआ है।  

inside (39)

वीडियो में दिखी शाहरुख खान की एंट्री -

टीचर की शुरुआत में शाहरुख खान की एंट्री होती है, जिसमें वह सिल्वर ग्रे बलों और दाढ़ी के साथ एक रहस्यमय व्यक्ति के रूप में सामने आते हैं। उनकी आंखों में खतरनाक चमक होती है और साथ ही में उनका एक फेमस डायलॉग सुनने को मिलता है, जिसमें वह कहते हैं कि- “कितने खून किए, याद नहीं। अच्छे लोग थे या बुरे, कभी पूछा नहीं। बस उनकी आँखों में एहसास देखा कि ये उनकी आखिरी साँस है। और मैं हूँ उसकी वजह।” इस डायलॉग ने कई फैंस का दिल जीत लिया है। 

यह भी पढ़ें-  AskSRK: 60वें बर्थडे से पहले शाहरुख खान ने दिए 10 सवालों के मजेदार जवाब; इंटरनेट पर तेजी से हो रहे हैं वायरल, फैंस बोले रोमांस नहीं ह्यूमर के भी बादशाह हैं किंग खान

टीचर के आखिर में शाहरुख खान डायलॉग -

टीचर के आखिर में शाहरुख खान का एक और दमदार डायलॉग सुनने को मिलता है। जिसमें आवाज आती है- कि “सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम— #KING। डर नहीं, दहशत हूँ।” जिसे सुनकर फैंस की उत्सुकता और अधिक बढ़ गई है और यह डायलॉग शाहरुख खान की किरदार की पहचान को बताता है। 

inside (38)

2026 में हो सकती है फिल्म रिलीज -

अब यह टीजर फैंस को बहुत पसंद आ रहा है और अधिकतर फैंस इस मूवी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, हालांकि यह मूवी 2026 में रिलीज हो सकती है। जानकारी के मुताबिक निर्माताओं का यह दावा है, कि फिल्म 'किंग' सिद्धार्थ आनंद की अब तक की सबसे बड़ी मास एक्शन फिल्म होगी। 

यह भी पढ़ें-   शाहरुख खान की 'किंग' में क्या होगा दीपिका पादुकोण का रोल? छठी बार बादशाह के साथ शेयर करेंगी स्क्रीन, फिल्म के सेट से वायरल हुईं फर्स्ट लुक की तस्वीरें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिंदगी के साथ।

Image Credit:  instagram/gaurikhan

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।