आखिर क्यों साधु-संतों का नहीं होता है दाह संस्कार?

जीवन एक ऐसी यात्रा है जो हमारे जन्म के साथ शुरू होती है और मृत्यु के समय खत्म हो जाती है। आपने एक मशहूर पंक्ति तो सुनी ही होगी कि जो दुनिया में आया है उसे एक दिन जाना ही है। हर धर्म के लोग अंतिम संस्कार के वक्त अलग-अलग रीति-रिवाज निभाते हैं। हिंदू धर्म में मौत के बाद शरीर को जलाया जाता है। वहीं मुस्लिम धर्म के लागों को मृत्यु के बाद दफनाया जाता है।
हालांकि हिंदू धर्म में भी जलाने के अलावा एक और तरीके से अंतिम संस्कार किया जाता है। जी हां, साधु-संतों को मौत के बाद जलाया नहीं जाता है। कुछ ही दिनों पहले शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद सरस्वती का निधन हुआ था। ऐसे में उनका भी जलाने के बजाए अलग तरीके से अंतिम संस्कार किया गया था। आइए जानते हैं साधु-संतों के शव को जलाया क्यों नहीं जाता है।
साधु-संतों को क्यों दिलाई जाती है भू समाधि
- शुरुआत से ही साधु-संतु का 3 तरीकों से अंतिम संस्कार किया जाता आ रहा है। इसी में से एक भू समाधि भी है। कोई भी संत सामान्य नागरिक से बहुत अलग होता है। वह अपने पूरे जीवन के दौरान ढेर सारा तप और त्याग करते हैं।
- यही कारण है कि उन्हें भगवान का दूत मानकर पद्मासन की मुद्रा में बिठाकर दफना दिया जाता है। कहा जाता है कि साधु-संतों के सामान को भी उनकी समाधि के साथ दफना दिया जाता है।
इसे भी पढ़ेंः क्या आपको पता है क्यों पहना जाता है जनेऊ?
और किन तरीकों से दी जाती है समाधि
- आमतौर पर साधु-संतों को भू समाधि दी जाती है। वहीं अगर वैष्णव संतों के मृत्यु हो तो उनका अंतिम संस्कार अग्नि से ही किया जाता है। इसके अलावा जल समाधि भी दी जाती है। हालांकि कि समय के साथ यह चलन बहुत कम हो गया है।
- वहीं बहुत से साधु-संत अपनी मृत्यु पहले से अंतिम इच्छा बता देते हैं। ऐसे में उनका अंतिम संसकार उनकी अंतिम इच्छा के मुताबिक किया जाता है।
इसे भी पढ़ेंः आखिर शगुन के लिफाफे पर क्यों लगा होता है 1 रुपए का सिक्का?
बहुत से लोग साधु-संतों को अंतिम संस्कार से जुड़ी इस जानकारी के बारे में नहीं जानते हैं। आपको इस बारे में जानकर कैसा लगा? यह हमें इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Youtube, Pinterest
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।