Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:12 AM IST

आखिर शगुन के लिफाफे पर क्यों लगा होता है 1 रुपए का सिक्का?

Shagun Ka Lifafa: शगुन के लिफाफे में 1 रुपए का सिक्का क्यों होता है? जानने के लिए पढ़ें।  
Updated:- 2022-08-16, 13:36 IST
image

Shagun Ka Lifafa: भारत में शादी या किसी पार्टी में गिफ्ट के साथ-साथ शगुन का लिफाफा दिया जाता है। शगुन का लिफाफे हम जब भी खरीदते हैं उसपर पहले से ही 1 रुपए का सिक्का लगा होता है।

लिफाफे पर 1 रुपए का सिक्का लगे होने के पीछे का कुछ कारण होता है। इस आर्टिकल में हम आपको इसी बारे में बताने वाले हैं। आइए जानते हैं विस्तार से।

शगुन के लिफाफे में 1 रुपए का सिक्का

शगुन में 1 रुपए जोड़ देने से संख्या अविभाज्य हो जाती है। यानी कोई भी उस संख्या को विभाजित नहीं कर पाता है। ऐसे में रिश्तों के लिए 101, 251, 501 जैसी संख्या को काफी अच्छा बताया जाता है।

इसे भी पढ़ेंः इस फेलोशिप का हिस्सा बन आप हर महीने कमा सकते हैं 30 हजार रुपए, जानें कैसे

निवेश का चिन्ह

1 रुपए के सिक्के को निवेश के चिन्ह के रूप में भी देखा जाता है। हम जिसे भी शगुन देते हैं उसकी भलाई की कामना करते हैं। ऐसे में 1 रुपए देना आर्थिक रूप से समृद्धि लाता है। यही कारण है कि आमतौर पर भारतवासी शगुन के साथ 1 रुपए का सिक्का जरूर देते हैं। (Parijat Ke Totke: मंगलवार के दिन करें इस अद्भुत पौधे से टोटके)

मां लक्ष्मी का रूप होता है धातु

धातु को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। ऐसे शगुन देते वक्त नोट के साथ धातु का सिक्का देना काफी शुभ होता है। वास्तु शास्त्र में भी 1 रुपए के सिक्के के कई फायदे बताए गए हैं।

इसे भी पढ़ेंः आज़ादी के अमृत महोत्सव के बीच IRIA ने चलाया रक्षा अभियान, लड़कियों के लिए किए ये काम

दुख के मौके पर नहीं दिया जाता सिक्का

शगुन देते वक्त एक रुपए का सिक्का देने का अर्थ है कि हम उनकी लाइफ में आए पलों से खुश हैं और ऐसे ही पलों की कामना करते हैं। यही कारण है कि दुख की घड़ी में दिए जाने वाले पैसों के साथ 1 रुपए का सिक्का नहीं दिया जाता है।

सालों से चलती आ रही है परम्परा

आजकल लोग शादी-पार्टी में 501 से लेकर 2001 रुपए तक का शगुन देते हैं। लेकिन पहले शगुन काफी कम दिया जाता है। अगर आप अपने घर के बड़ों से पूछेंगे तो वो भी बताएंगे कि सालों पहले 11 रुपए का शगुन दिया जाता था। यानी 1 रुपए का सिक्का बढ़ाकर शगुन देने की परम्परा सालों से चलती आ रही है। (Weekly Tarot Prediction: 15 से 21 अगस्त का समय कैसा होगा आपकी राशि के लिए?)

शून्य से बेहतर 1 होता है इसलिए 1 रुपए का सिक्का शगुन के लिफाफे में दिया जाता है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा गया है कि 1 रुपए का सिक्का निवेश होता है। जो हमें वापस मिलता है। ऐसे में ंलेने वाले के साथ-साथ देने वाले के लिए भी एक रुपए का सिक्का लाभदायक है।

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Flipkart

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।