why are the feet of dead person touched before the funeral

अंतिम संस्कार से पहले क्यों छुए जाते हैं मृत व्यक्ति के पैर?

भारतीय संस्कृति में हमेशा से ही बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की परंपरा रही है क्योंकि पैरों को शक्ति और ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। वहीं, अंतिम संस्कार से पहले मृत व्यक्ति के पैर छूने को लेकर भी कुछ विशेष तथ्य मिलते हैं।   
Editorial
Updated:- 2025-11-28, 13:17 IST

हिंदू धर्म में अंतिम संस्कार से पहले मृत व्यक्ति के पैर छूना एक महत्वपूर्ण परंपरा है। यह प्रथा सिर्फ दिखावा नहीं है बल्कि इसके पीछे सम्मान, आध्यात्मिक मान्यताएं और भावनात्मक जुड़ाव शामिल हैं। भारतीय संस्कृति में हमेशा से ही बड़ों के पैर छूकर आशीर्वाद लेने की परंपरा रही है क्योंकि पैरों को शक्ति और ऊर्जा का केंद्र माना जाता है। यह अंतिम बार अपने प्रियजन के प्रति आदर और आभार व्यक्त करने का एक तरीका है जो अब इस लोक से विदा ले रहे हैं। यह एक ऐसा पल होता है जब परिवार और रिश्तेदार अपने दिवंगत सदस्य को अंतिम प्रणाम करते हैं और उन्हें शांतिपूर्ण यात्रा के लिए विदा करते हैं, लेकिन वृंदावन के ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि अंतिम संस्कार से पहले मृत व्यक्ति के पैर छूने से जुड़े और भी कई कारण हैं जिनके बारे में पता होना आवश्यक है।

क्यों छुए जाते हैं मृत व्यक्ति के पैर?

अंतिम सम्मान और आभार व्यक्त करना: व्यक्ति ने अपने जीवन में जो ज्ञान, अनुभव और प्यार दिया उसके लिए आदर और आभार प्रकट करने का यह अंतिम अवसर होता है। पैर छूकर यह दर्शाया जाता है कि आप जीवन भर उनके महत्व और बड़प्पन को स्वीकार करते हैं।

antim sanskar se pehle kyu chue jate hain mrit vyakti ke paer

अंतिम आशीर्वाद प्राप्त करना: हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि मृत्यु के बाद आत्मा परमात्मा से मिलने जा रही होती है। ऐसा माना जाता है कि इस दौरान मृत व्यक्ति के पैर छूने से उनके अंतिम आशीर्वाद की प्राप्ति होती है। यह आशीर्वाद जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाता है।

यह भी पढ़ें: हिंदू धर्म में कितने साल तक के बच्चे का नहीं होता अंतिम संस्कार? जानें कारण

आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना: पैर छूने की क्रिया के माध्यम से परिवार और प्रियजन दिवंगत आत्मा को शांति और मोक्ष प्राप्त करने के लिए प्रार्थना करते हैं। यह एक तरह से आत्मा को सद्गति के लिए विदा करने का तरीका होता है, यह मानते हुए कि उनके सभी सांसारिक कार्य अब समाप्त हो चुके हैं।

antim sanskar se pehle kyu chhute hain mrit vyakti ke  paer

ऊर्जा का प्रवाह: कुछ मान्यताओं के अनुसार, व्यक्ति के पैरों के अंगूठे में विद्युत संप्रेषणीय शक्ति होती है। जीवित अवस्था में पैर छूने से बड़ों की सकारात्मक ऊर्जा हमें मिलती है। इसी तरह, अंतिम समय में पैर छूने से उनके अच्छे कर्मों की ऊर्जा को हम महसूस करते हैं।

यह भी पढ़ें: गर्भवती महिला का अंतिम संस्कार कैसे होता है?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;