लड़कियों के लिए ब्रेकअप करने के 5 आसान तरीके

लड़कियों का ब्रेकअप करना बहुत ज्यादा फेमस होता है और कई बार तो उन्हें अलग-अलग उपाधियों से नवाजा जाता है। तो क्यों ना हम ऐसे तरीकों की बात करें जो ब्रेकअप को और ज्यादा आसान बना दें। 

How to do breakup

ब्रेकअप करना बहुत आसान होता है क्या? नहीं-नहीं मैं यहां अपना पर्सनल एक्सपीरियंस नहीं बता रही हूं बल्कि मैं तो ये समझने की कोशिश कर रही हूं कि क्या वाकई ब्रेकअप करना आसान होता है? दरअसल इस सवाल की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि मैं उस धारणा से परेशान हो गई हूं जिसके मुताबिक लड़कियां सिर्फ मतलब के लिए दिल लगाती हैं और उनके लिए ब्रेकअप करना बहुत आसान होता है। किसी रिलेशनशिप से मूव ऑन करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन अधिकतर लड़की को चुड़ैल या फिर गोल्ड डिगर का टैग दे दिया जाता है।

इससे पहले कि आप कुछ कहें कि इस स्टोरी में मैं लड़कों के साथ पक्षपात कर रही हूं मैं साफ कर दूं कि ये स्टोरी सिर्फ और सिर्फ लड़कियों के एंगल से लिखी जा रही है। यहां सिर्फ उन लड़कियों की बात हो रही है जो ब्रेकअप करती हैं और उन्हें उसके बाद गोल्ड डिगर कहकर संबोधित किया जाता है। यहां मैं उन लड़कियों से बात कर रही हूं जो भले ही किसी भी तरीके से ब्रेकअप करें उन्हें गलत ही कहा जाता है।

तो चलिए आज हम बात करते हैं कि आखिर ब्रेकअप किस तरह से करना चाहिए जिससे आपको ये टैग ना मिले।

1. जब तक अति ना हो तब तक बर्दाश्त करें और ब्रेकअप ना करें

लड़कियों को रिलेशनशिप को तब तक झेलना चाहिए जब तक अति ना हो जाए क्योंकि अगर वो समय रहते ब्रेकअप कर लेंगी तो उनके ऊपर पत्थर दिल होने और गोल्ड डिगर होने का टैग लग जाएगा। जब तक अति ना हो जाए तब तक बर्दाश्त करें क्योंकि लड़कियों को बर्दाश्त करना चाहिए। छोटी-छोटी बात पर ब्रेकअप करने का हक तो सिर्फ लड़कों का होता है। लड़कियों को इस तरह की हरकतें नहीं करनी चाहिए। हो सकता है इससे आप गोल्ड डिगर होने से बच जाएं। (दिल नहीं शरीर पर भी होता है ब्रेकअप का असर)

heartbreak and relationship

2. हमेशा ब्रेकअप के समय रोना गाना करें

मसलन आपको रिलेशनशिप अच्छी नहीं लग रही है फिर भी आपको कुछ दिन उस रिलेशनशिप को लेकर रोना-धोना करना चाहिए। अगर आप ऐसा करेंगी तो सामने वाले को लगेगा कि आप पत्थर दिल चुड़ैल नहीं हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि किसी लड़की को सेंसिबल तरीके से ब्रेकअप करते देख लोग परेशान हो उठते हैं। उन्हें लगता है कि वो लड़की तो बस टाइम पास कर रही थी। भले ही एक टॉक्सिक रिलेशनशिप को खत्म कर आप खुश हों और रिलैक्स महसूस करें, लेकिन समाज की नजरों में ये गलत है। आपको तो रोकर दुख दिखाना ही होगा।

breakup and relationship problems

3. अपने शौक छिपाकर रखें

आप अपने शौक के बारे में बॉयफ्रेंड से नहीं कह सकती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं तो गोल्ड डिगर का तमगा मिल सकता है। हां, फरमाइश तो बिल्कुल ना करें बल्कि अपनी खरीदारी के बारे में भी उसे ज्यादा ना बताएं। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर आप अपनी शॉपिंग के बारे में उसे ज्यादा बताएंगी और अपने शौक का गाना गाएंगी तो हो सकता है कि आपके ब्रेकअप करने पर आपको लालची कह दिया जाए। इसलिए अपने शौक छिपाकर ही रखें।

इसे जरूर पढ़ें- बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं 2 ग्रह, जानें शांति के उपाय

4. ब्रेकअप की भूमिका पहले बनाएं

ब्रेकअप करने से पहले आपको उसकी भूमिका भी बनानी है। आपको करना ये है कि रोजाना अपने बॉयफ्रेंड को ये एहसास दिलाना है कि आप कितनी बुरी हैं और उसे आपसे छुटकारा चाहिए। ऐसा करने से वो खुद ही आपसे ब्रेकअप करने के बारे में सोचेगा और फिर आपको पत्थर दिल नहीं कहेगा। (ब्रेकअप के बाद पार्टनर से रिवेंज लेने का तरीका)

relationship and heart break

5. 'Its Not You Its Me' वाला नुस्खा आजमा लें

लड़के ब्रेकअप करते समय ये सेंटेंस बोल सकते हैं तो आप भी क्यों ना कहें। गलती तुममे नहीं मुझमें है कि मैं तुमसे इतना प्यार नहीं कर पाई वाली लाइन आप भी अपने बॉयफ्रेंड से बोल सकती हैं। ब्रेकअप करने का ये तरीका शायद काम आ जाए।

नोट: इस स्टोरी में बताई गई सभी चीजें व्यंग के लिए हैं। इसका वास्तविकता से कोई लेना देना नहीं है।

देखिए ब्रेकअप करने का हक लड़की को भी है और ये जरूरी नहीं कि लड़की हमेशा बेचारी बनकर रहे या फिर उसे वैम्प बना दिया जाए। अगर कोई रिलेशनशिप सही नहीं लग रही है तो लड़का और लड़की दोनों ही उस रिलेशनशिप को लेकर फैसला ले सकते हैं। आपकी इस मामले में क्या राय है ये हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP