
शॉपिंग की बात आती है, तो महिलाएं हमेशा तैयार रहती हैं कुछ नया और अच्छा खरीदने को लेकर। ऐसा इसलिए क्योंकि महिलाओं को घर के लोगों से लेकर अपने लिए सामान लेना काफी पसंद होता है। ऐसे में अगर कपड़े या फैशन से जुड़े अन्य सामान को खरीदने की बात आती है, तो हम अक्सर वीकेंड के आने का इंतजार करते हैं, ताकि शनिवार या रविवार को फेमस मार्केट से जाकर शॉपिंग कर सकें, लेकिन आप वीक बाजार जैसे दिल्ली के 2 फेमस बुध बाजार से जाकर भी शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर हर सामान सस्ता मिलता है। साथ ही आपको लेटेस्ट डिजाइन के साथ मिलेगा। आइए आर्टिकल में बताते हैं इन मार्केट के बारे में।
बुध बाजार में भी आप जरूरत के सारे सामान की शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर आपको कपड़ों से लेकर जूते-चप्पल भी कम दाम में मिल जाएंगे। ऐसे में आपको ऑनलाइन या फिर फेमस मार्केट से जाकर शॉपिंग करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको यहीं पर कम दाम में सारी चीजें मिल जाएगी। न्यू अशोक नगर में मेट्रो स्टेशन के पास यह बाजार शाम को 6 बजे से लगता है और 11 बजे तक लगता है। यहां पर आपको अलग-अलग तरह के कपड़े, ज्वेलरी और फुटवियर मिल जाते हैं। जिसे आप चाहें तो रोजाना पहन सकती हैं। साथ ही ऑफिस भी स्टाइल करके जा सकती हैं। मार्केट में भीड़ ज्यादा रहती है इसलिए आप समय पर जाकर यहां से अपनी जरूरत के सामान की शॉपिंग कर सकती हैं।

अगर आपको लगता है कि शॉपिंग के लिए सिर्फ सरोजनी नगर मार्केट या जनपथ ही अच्छा है, तो ऐसा नहीं है। आपको दिल्ली के मयूर विहार फेस 3 के बुध बाजार में भी फैशन का सारा सामान मिल जाएगा। यह बाजार काफी बड़े स्तर पर लगता है। यहां पर दुकाने शाम 5 बजे से लगनी शुरू हो जाती है और रात को 11 बजे तक लगती हैं। यहां से आप बच्चों से लेकर बड़ों के कपड़े, ज्वेलरी, फुटवियर और बैंगल्स भी खरीद सकती हैं। यह सभी चीजें आपको सस्ते दाम में आसानी से मिल जाएगी। जिसे वियर करके आपका लुक भी अच्छा नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: आप भी बनने वाली हैं दुल्हन? तो कपड़ों से लेकर मेकअप तक, यहां जानें शॉपिंग की पूरी लिस्ट
इसे भी पढ़ें: कम बजट में रॉयल ब्राइडल सेट के लिए फेमस है पटना का ये बाजार, शॉपिंग होगी आसान
आप दिल्ली के इन 2 बुध बाजार में जाकर शॉपिंग कर सकती हैं। यहां पर शॉपिंग करने के बाद आपको वीकेंड का इंतजार करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आपको मार्केट में ही सभी सामान मिल जाएंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।