Atala Bazar: सरोजिनी मार्केट से कम नहीं है इंदौर का ये फेमस अटाला बाजार, कम पैसों में भर जाएंगे कई झोले

कुछ ही दिनों में दिवाली का त्यौहार आने वाला है। ऐसे में अधिकतर महिलाएं दिवाली से पहले खरीदारी करने का पूरा प्लान बना लेती है, लेकिन अगर आप मध्य प्रदेश की रहने वाली हैं या इंदौर के आसपास ही आपका घर है, तो अब आपको शॉपिंग को लेकर परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आप इंदौर का एक फेमस बाजार एक्सप्लोर कर सकती हैं। इस बाजार में आपको दिवाली की खरीदारी से जुड़ा हर सामान किफायती दामों में उपलब्ध होगा।
इंदौर का अटाला मार्केट
इंदौर में वैसे तो कई सारे बाजार हैं, लेकिन आज हम जिस बाजार की बात करेंगे, वह दिल्ली के सरोजनी मार्केट से मिलता जुलता है। जैसे दिल्ली के सरोजनी मार्केट में कम कीमत में एक से एक चीज मिल जाती है, वैसे आपको इंदौर के इस बाजार में भी कई चीजें सस्ते में मिल सकती है। इंदौर का राजवाड़ा खरीदारी के लिए वहां के नागरिकों के बीच काफी फेमस है। यही नहीं आसपास के क्षेत्र में भी इंदौर का राजवाड़ा काफी फेमस है।
चोर बाजार के नाम भी फेमस है ये बाजार
अगर आप भी किसी काम से या घूमने के लिए इंदौर, ओंकारेश्वर या उज्जैन जाने का प्लान बना रही हैं और वहां के लोकल मार्केट को एक्सप्लोर करना चाहती हैं, तो अब आप इंदौर के अटाला मार्केट को विजिट कर सकती हैं। इंदौर का अटाला मार्केट चोर बाजार के नाम से भी जाना जाता है, यहां आपको कम कीमत पर दिवाली के सजावट के समान और कपड़े मिल सकते हैं।

बाजार में करें बार्गेनिंग
यह बाजार न सिर्फ कपड़े और दिवाली के समान के लिए पूरे इंदौर में फेमस है, बल्कि इस बाजार से आपको इलेक्ट्रॉनिक के आइटम, खाने पीने की कुछ चीजें, फुटवियर जैसे कई सामान आसानी से मिल जाएंगे। अगर आप इस बाजार में बार्गेनिंग करती हैं, तो ऐसा करने पर आपको और भी कम कीमत में चीजें मिल सकती हैं। दिवाली की खरीदारी के हिसाब से अगर आप इंदौर जाते हैं, तो यह मार्केट आपके लिए एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
यह भी पढ़ें: सस्ते और ताजे ड्राई फ्रूट्स चाहिए? तो गुड़गांव के ये 2 मार्केट हैं सबसे बेहतरीन ऑप्शन, जानें लोकेशन
अलग-अलग जिले से लोग आकर करते हैं खरीदारी
अगर आपकी कोई छोटी-मोटी दुकान है, तो आप इंदौर के अटाला बाजार से थोक में खरीदारी कर अच्छा खासा मुनाफा कमा सकती हैं। इंदौर का अटाला बाजार राजवाड़ा में ही मौजूद है। चोर बाजार के नाम से फेमस इस बाजार में आपको कुछ चीज चोरी की भी मिल सकती है, जिसका प्राइस ओरिजिनल प्राइस से आधा हो सकता है। इंदौर के अटाला बाजार में खरीदारी करने के लिए न सिर्फ इंदौर के लोग, बल्कि आसपास के कई जिले जैसे - धार, देवास, उज्जैन, खंडवा से भी लोग यहां आकर झोला भर खरीदारी करते हैं।

ऐसे पहुंचें इंदौर के अटाला बाजार
इंदौर के अटाला बाजार तक पहुंचने के लिए आप इंदौर रेलवे स्टेशन या गंगवाल और सरवटे बस स्टेशन से पर्सनल कैब और ऑटो बुक कर सकती हैं। इसके अलावा आप वहां की लोकल सिटी बस भी एक्सप्लोर कर सकती है। आप चाहे तो वहां आपको शेयरिंग ई रिक्शा भी मिल जाएंगे, जिसकी मदद से आप राजवाड़ा के अटाला बाजार तक जा सकती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइटहरजिंदगी के साथ।
Image Credit - shutterstock/herzindagi/freepik
- इंदौर का सबसे सस्ता बाजार कौन सा है?
- राजवाड़ा और एमटी क्लॉथ मार्केट
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।