एक जमाने में वैम्प के किरदार के लिए काफी मशहूर हुआ करती थीं नादिरा। एक्ट्रेस ने कई नेगेटिव रोल्स में भी काम किया है। उन्हें लेडी विलन भी कहा जाता था। वह कई फिल्मों में लीड एक्ट्रेसेस के तौर पर भी काम कर चुकी हैं। हम उस जमाने की बात आपको बता रहे हैं जिस वक्त फिल्मों में हिरोइन का इस्तेमाल केवल रोमांस के लिए ही किया जाता था। उस दौर में भी नादिरा ने कई बोल्ड और रौब वाले किरदार निभाया है।
वैम्प के रोल में दर्शक करते थे पसंद
50 से 60 के दशक की अदाकारा नादिरा बोल्ड सीन के साथ ही वैम्प के रोल के लिए भी जानी जाती हैं। वहीं उस जमाने की दूसरी अभिनेत्रीयों की बात करें तो वह साफ-सुथरे और सिंपल रोल ही लिया करती थीं। फिल्मों में वह वैम्प का किरदार निभाकर धूम मचा देती थीं। उनकी फिल्मों को दर्शक काफी ज्यादा पसंद किया करते थे।
नादिरा का असली नाम जानते हैं आप
नादिरा का जन्म 5 दिसंबर 1932 को इराक के बगदाद में एक यहूदी फैमिली में हुआ था। नादिरा का असली नाम फ्लोरेंस एजेकेल था फिल्मों में आने के बाद अभिनेत्री ने अपने नाम को बदला था। जब अभिनेत्री 10 साल की थी तब उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरु किया था। उनकी पहली फिल्म 'मौज' थी लेकिन उन्हें पहचान फिल्म 'आन' से मिली थीं।
इसे जरूर पढ़ें: राज कपूर के जीवन से जुड़े ये 2 बड़े राज आप भी जानें
फिल्म 'आन' में कैसे मिला था किरदार
बता दें कि फिल्म 'आन' में लीड एक्ट्रेस निम्मी थी। वहीं दूसरी एक्ट्रेस के लिए नरगिस या मधुबाला का नाम आ रहा था। दोनों मे से किसी का नाम फाइनल नहीं हो पा रहा था। तब नादिरा बगदाद भारत किसी कारण आई हुई थी। इसी दौरान नादिरा को महबूब खान ने अपनी फिल्म में काम करने का मौका दिया। दर्शकों की और से इस फिल्म को काफी ज्यादा पसंद किया गया। अभिनेत्री ने अपने दौर में कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है।
इसे जरूर पढ़ें: नरगिस-सुनील दत्त की शादी के बाद हर रात रोते थे राज कपूर, जानें क्या थी वजह
सिगरेट पकड़ने के अंदाज के कारण करियर ने बदला था रुख
अभिनेत्री ने राज कपूर की फिल्म 'श्री 420' में काम किया था। इस फिल्म के बाद ही अभिनेत्री के करियर ने अलग रुख बदल लिया था। इस फिल्म में कुछ अजीब चीज को दर्शकों ने नहीं पसंद किया था। इस फिल्म में अभिनेत्री के सिगरेट पकड़ने के अंदाज को नहीं पसंद किया गया था। इस फिल्म के बाद ही अभिनेत्री को काम मिलना बंद हो गया था।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Pic Credit: Instagram
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।