बारिश के मौसम में ऑफिस जाते वक्त ऐसे करें अपने लैपटॉप का बचाव, नहीं होगा हजारों का नुकसान

बारिश के मौसम में घर से बाहर निकलने के दौरान न सिर्फ छाते की जरूरत होती है, बल्कि हमारे पास मौजूद इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सुरक्षित रखना भी उतना ही जरूरी होता है। बरसात के दिनों में अगर आप ऑफिस के लिए जा रहे हैं, तो ऐसे में आपको अपने लैपटॉप से लेकर स्मार्टफोन तक को बहुत ही ध्यान से कैरी करने की जरूरत पड़ती है। फोन को तो लोग फिर भी छोटी सी प्लास्टिक में रख लेते हैं, लेकिन कई बार लैपटॉप को सही तरीके से कैरी नहीं करते हैं, जिसके कारण उन्हें हजारों का नुकसान सहना पड़ जाता है। तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि बारिश के मौसम में ऑफिस जाते वक्त अपने लैपटॉप का बचाव कैसे कर सकते हैं।
प्लास्टिक का करें इस्तेमाल
बारिश के मौसम में अगर आप ऑफिस जा रहे हैं, तो अपने लैपटॉप को पानी से बचाने के लिए उसे एक प्लास्टिक में रखें। उसके बाद उसे बैग में रख सकते हैं। इसलिए, बारिश के मौसम में आपको अपने बैग में हमेशा एक प्लास्टिक रखनी चाहिए। इसके साथ आपको छाते बाहर जाने के लिए छतरी का भी इस्तेमाल करना चाहिए।
वाटरप्रूफ लैपटॉप बैग का प्रयोग
बरसात के मौसम में बाहर जाते समय हमेशा वाटरप्रूफ लैपटॉप बैग का उपयोग करें। यह आपके लैपटॉप को बारिश के पानी से बचाने में मदद करेगा और नमी से भी दूर रखेगा। अगर आपका बैग वाटरप्रूफ बैग नहीं है, तो आप अबने बैग के ऊपर प्लास्टिक की या वाटरप्रूफ कवर लगा सकते हैं। इस तरीके से पैक किया हुआ लैपटॉप बारिश में खराब नहीं होगा।
इसे भी पढ़ें- बारिश के कारण अगर भीग गया है लैपटॉप तो तुरंत करें ये 3 काम
इन स्टेप्स से बारिश में भी सुरक्षित रखें लैपटॉप
- बारिश के मौसम में अपने लैपटॉप को सुरक्षित रखने के लिए आप सबसे पहले अपने लैपटॉप को प्लास्टिक की कैरी बैग में रखें।
- इसके बाद इसे पेपर में लपेटें और उसके ऊपर से एक कपड़े में लैपटॉप को लपेट दें।
- फिर, एक बड़ी प्लास्टिक की थैली में रख कर लैपटॉप को अपने ऑफिस बैग में रख लें। अब, सुनिश्चित करें कि आपका लैपटॉप अच्छी तरह से पैक है और कहीं से भी खुलने का खतरा नहीं है। इसके बाद, आप आराम से अपने लैपटॉप के साथ ऑफिस जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- स्टेप बाई स्टेप करें अपने लैपटॉप की सफ़ाई
बारिश के मौसम में लैपटॉप का ऐसे रखें ख्याल
बरसात के मौसम में लैपटॉप को ऐसी जगह पर ही रखें, जहां पानी का रिसाव न होता हो। लैपटॉप को खिड़कियों के पास या उन जगहों पर न रखें, जहां बारिश का पानी आ सकता है। कोशिश करें कि लैपटॉप को हमेशा सूखे और सुरक्षित स्थान पर ही रखकर इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें- Laptop की स्क्रीन साफ करते वक्त कहीं आप तो नहीं करती ये गलती? हो सकता है हजारों रुपये का नुकसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।