Electric Kettle का बेस प्लेट खराब हो गया तो नहीं कर पाएंगी पानी गर्म, यूज करते समय इन गलतियों को करने से बचें

इलेक्ट्रिक कैटल को सही तरीके से यूज नहीं करने की वजह से अक्सर यह जल्दी खराब हो जाते हैं। कई लोग यह बात नहीं जानते कि इसका बेस प्लेट ही सबसे जरूरी पार्ट होता है। इसी प्लेट से कैटल को बिजली मिलती है। ऐसे में अगर आप बेस प्लेट को सही से यूज नहीं करेंगी, तो यह कुछ ही दिनों में खराब हो जाएगा। भले ही आप कैटल को यूज करते समय सेफ्टी टिप्स फॉलो करती हैं, लेकिन आपको इसके बेस प्लेट का भी ध्यान अच्छे से रखना चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बेस प्लेट को यूज करने का सही तरीका बताएंगे। अगर आप भी छोटी-छोटी गलती कर रही हैं, तो रुक जाएं, वरना यह कुछ दिनों में ही खराब हो जाएगा।
कैटल को धोकर सीधा बेस प्लेट पर रखना
अक्सर लोगों को देखा जाता है कि वह कैटल को यूज करते समय छोटी-छोटी बातों का ध्यान नहीं रखते। कैटल को बिना पोछे ही बेस प्लेट पर रख देते हैं और स्वीच ऑन कर देते हैं। इससे शॉर्ट-सर्किट का खतरा बढ़ता है और बेस प्लेट खराब हो सकती है।
कैटल को सही से बेस प्लेट पर नहीं रखना
दूसरी सबसे बड़ी गलती यह है कि वह कैटल को सही से बेस प्लेट पर बिठाते नहीं है। जल्दबाजी में वह कैसे भी कैटल को प्लेट पर रखकर, स्विच ऑन कर देते हैं। इससे बेस प्लेट का कनेक्शन ढीला पड़ता है और स्पार्किंग की वजह से यह जल सकता है। इसलिए, कैटल को ठीक से सेंटर में ही हमेशा रखें।
इसे भी पढे़ं- Electric Kettle हो सकता है खराब, यूज करते समय भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, जानें सेफ्टी टिप्स
कैटल को बार-बार घुमाते रहना
अक्सर लोग कैटल को बेस प्लेट पर रखकर यहां-वहां घुमाने लगते हैं। स्विच ऑफ किए बिना ही वह कैटल को बेस प्लेट पर घुमाते रहते हैं। ध्यान रखें कि ऐसा करने से बेस प्लेट का कॉन्टैक्ट डैमेज हो सकता है और हीटिंग बार-बार कटने की वजह से खराब हो सकता है।
स्वीच बंद किए बिना ही कैटल उठा लेना
बेस प्लेट में बिजली तब तक जा रही होती है, जब तक आप स्वीच बंद नहीं करते। ऐसे में अगर आप स्वीच बंद किए बिना ही बार-बार कैटल को उठाएंगे, तो अचानक से कनेक्शन टूटने पर यह जल सकता है।
इसे भी पढ़ें- Electric Kettle खरीदते समय किन बातों का रखना चाहिए ध्यान? जानिए सर्दियों में कौन सा फीचर लगता है सबसे जरूरी
बेस प्लेट को हमेशा प्लग में लगा छोड़ देना
भले ही यह सेफ है, लेकिन आपको कैटल यूज करने के बाद स्विच बंद कर देना चाहिए। भले ही कैटल बेस प्लेट में रखी हो लेकिन प्लग हमेशा ऑन रखना भी लोगों की बड़ी गलती है। इससे बेस प्लेट के अंदर सर्किट पर लगातार करंट जाता रहता है, ऐसे में यह लगातार यूज हो रहा है। जिससे उसका लाइफ टाइम कम हो जाता है।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।