Cleaning Hacks: लैपटॉप ने हमारे जीवन को सरल बनाने में अहम रोल निभाया है। ऑफिस के काम हों या फिर कोई पर्सनल वर्क इन सारे चीजों को हम बड़े आसानी से लैपटॉप की मदद से निपटा लेते हैं। ऐसे में, 9-10 घंटे ऑफिस के काम करने से
लैपटॉप की स्क्रीन गंदी होने लगती है। अगर लगातार इसकी साफ-सफाई न की जाए, तो यह दिखने में बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगता है। हालांकि, कई लोग इसकी साफ-सफाई पर काफी ध्यान भी देते हैं। पर, कई बार घर में ही डिस्प्ले को क्लीन करते वक्त कुछ गलतियां कर बैठते हैं, जिससे लैपटॉप कभी-कभी खराब भी हो जाता है। यही नहीं, लोगों को इसके कारण हजारों रुपये का नुकसान भी सहना पड़ जाता है।
लैपटॉप स्क्रीन की सफाई कैसे करें? (How To Clean Laptop Screen Safely)
- सबसे पहले लैपटॉप को बंद करें। अगर यह किसी भी बिजली स्रोत से जुड़ा हो, तो इसका प्लग निकाल दें।
- इसके बाद, एक सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से स्क्रीन को धीरे से पोंछकर धूल हटा दें।
- यदि स्क्रीन पर कोई दाग हैं, तो उन्हें हटाने के लिए डिस्टिल्ड वाटर या सफेद सिरका और पानी के मिश्रण में कपड़े डुबोकर डिस्प्ले को साफ कर दें।
- फिर, स्क्रीन को हवा में सूखने दें। जल्दी सुखाने के लिए आप सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े से पोंछ सकते हैं।
लैपटॉप की स्क्रीन साफ करते वक्त न करें ये गलतियां (What Not To Do while Cleaning Laptop Screen)
- स्क्रीन को साफ करने के लिए कभी भी पेपर टॉवल या फिर हार्ड कपड़े का उपयोग न करें। ये स्क्रीन में खरोंच पैदा कर सकते हैं।
- स्क्रीन क्लीनर या अन्य रसायनों का उपयोग करने से बचें। इससे स्क्रीन को नुकसान पहुंच सकता है।
- अगर आप स्क्रीन पर लगे जिद्दी दाग को हटाने की कोशिश कर रहे हैं, तो आप किसी एक्सपर्ट से सफाई सेवा ले सकते हैं।
- साफ करने के दौरान लैपटॉप स्क्रीन को बहुत ज्यादा दबाने से बचें। इससे स्क्रीन में खराबी आ सकती है।
- स्क्रीन को कभी भी गोलाकार गति में न पोंछें। इससे डिस्प्ले पर धारियां पड़ सकती हैं।
- साफ करने के बाद, स्क्रीन को सीधा धूप में न रखें। ऐसा करने से नुकसान हो सकता है।
इसे भी पढ़ें-जानें लैपटॉप स्क्रीन और कीबोर्ड को साफ करने का सही तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों