
Traditional Indian Insect Dishes: भारत में खान-पान की तमाम प्रकार की विविधता है और इसी विविधता का एक अनोखा पहलू है कुछ राज्यों में कीड़े-मकोड़ों को भोजन के रूप में खाना। यकीनन यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है खासतौर से अगर आप यह अपने देश के अंदर के राज्यों के बारे में सुनें। जरा रुकिए, कहीं आप मुर्गा, बकरा या अन्य जीवों के बारे में तो नहीं सोच रहे हैं, तो बता दें कि चिकन-मटन नहीं बल्कि कीड़े-मकोड़े भोजन के रुप में पसंद किए जाते हैं। खासकर उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में,यहां सदियों से कीड़े और उनसे बने व्यंजन बड़े चाव से खाए जाते हैं। यह उनकी पारंपरिक संस्कृति और खान-पान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। इस लेख में आज हम आपको भारत के इन्हीं देशों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां कीड़ों-मकोड़े की खास डिशेज चटकारे ले लेकर खाई जाती हैं।

भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों में, पारंपरिक खान-पान में कीड़े-मकोड़े और छोटे जानवर मुख्य रूप से शामिल होते हैं। इसमें असम में लोग एरी पोलू खाते हैं, जो कि रेशम के कीड़े यानी सिल्क वॉर्म से बनाया जाता है। मिजोरम में बैम्बू रैट को भोजन के रूप में पकाया जाता है।
अरुणाचल प्रदेश में टिड्डी खाई जाती है। इसके साथ ही एक विशिष्ट प्रथा के तहत, नागालैंड के कुछ समुदायों में कुत्ते का मांस भी खाया जाता रहा है।
इसे भी पढ़ें- अजीब फिर भी लाजवाब, ये फूड कॉम्बिनेशन चखकर तो देखें! मिलेगा गजब का स्वाद

पूर्वी भारत के कुछ जनजातीय क्षेत्रों में भी कीट से बने व्यंजन बड़े चाव से खाए जाते हैं। इसमें छत्तीसगढ़ की मशहूर चपरा चटनी शामिल है, जिसे लाल चींटी और उनके अंडों से तैयार की जाती है। वहीं पड़ोसी राज्य ओडिशा में स्थानीय लोग फ्राइड घोंघा को तलकर खाते हैं। मध्य प्रदेश में रहने वाली मोरिया जनजाति अपने आहार में विभिन्न प्रकार के कीट लार्वा से खाने डिश का सेवन करते हैं।
भारत के दक्षिणी और पश्चिमी राज्यों के कुछ समुदायों में भी कीटों को खाने की परंपरा है, जिसमें केरल में वाटर बीटल को भोजन के रूप में खाया जाता है।
दक्षिण स्टेट कर्नाटक और तमिलनाडु में लोग विंग दीमक को इकट्ठा करके खाते हैं। पश्चिमी राज्य महाराष्ट्र में, मांग समुदाय के लोग मधुमक्खी का लार्वा खाते हैं।

सिक्किम राज्य का लेपचा समुदाय के लोग मेढक के टांग से बनी डिश का सेवन किया जाता है।
इसे भी पढ़ें- रेशम के कीड़े की चाट हो या भुने हुए टिड्डे की डिश, यहां मिली 16 कीड़ों को पकाने की खुली छूट
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।