घर में चूहों से परेशान रहते हैं तो इन घरेलू नुस्खों से छुटकारा पाएं

चूहे घर में बिन बुलाए मेहमान की तरह होते हैं। चूहों की वजह से घर के कई सामान बर्बाद हो जाते हैं। जैसे- बिजली के तार, कपड़े या फिर बेड और पर्दे को काट देते हैं। खासकर किचन में इनका आतंक कुछ अधिक ही होता है। कई बार ये अनाज को पूरी तरीके से बर्बाद करके देते हैं।
चूहे तो कभी-कभी कार के अंदर भी पहुंच जाते हैं और कार की सीट या मैट को कुतरकर रख देते हैं। ऐसे में अगर आप भी चूहों के आतंक से कुछ अधिक ही परेशान रहते हैं तो अब आपको डरने की ज़रूरत नहीं है।
इस लेख में हम आपको घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके इस्तेमाल से चूहों को कुछ ही दिन में घर और कार से हेमशा के लिए दूर भगा सकते हैं। आइए जानते हैं।
नीम का पेस्ट करें इस्तेमाल
नीम का पेस्ट एक ऐसी चीज है जिसके इस्तेमाल से चूहों से लेकर घर में लगने वाले अन्य कीड़ों को आसानी से हमेशा के लिए भगा सकते हैं। नीम पेस्ट की कड़वेपन की वजह से चूहे कुछ दिन में हमेशा के लिए घर छोड़कर भाग सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1-2 कप नीम के पत्तों को मिक्सर में डालकर महीन पीस लीजिए।
- अब पेस्ट को किसी बर्तन में रख दें। इसके बाद इस पेस्ट में चावल या रोटी को डालकर अच्छे से मैश कर लें।
- नीम पेस्ट को मैश करने के बाद छोटे-छोटे बॉल्स की तरह बना लें और घर के सभी कोने में रख दें।
- बॉल्स को आप कार के अंदर भी रख दें। इसे एक बार खाने के बाद उस स्थान पर चूहे कभी भी नहीं लगेंगे।
इसे भी पढ़ें:किचन में लगते हैं कीड़े तो बेकिंग सोडा से करें परेशानी को दूर
साबुन का करें उपयोग
जी हां, आप जिस साबुन से हर रोज नहाते है या कपड़ा साफ करते हैं उसके इस्तेमाल से भी आप चूहों को घर से दूर भगा सकते हैं। साबुन के खट्टेपन की वजह से चूहें उस स्थान पर भी भी नहीं लगते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले एक बाउल में 1-2 कप चावल को डालें।
- इधर 1/2 भाग साबुन को अच्छे से मैश कर लें और चावल में डालकर मिक्स कर दें।
- आप चाहें तो रोटी या ब्रेड में भी साबुन को डालकर मिक्स कर सकते हैं।
- अब मिश्रण को लेकर घर के कोने-कोने में रख दें।(घर में नहीं रहेगा 1 भी कॉकरोच)
- इस बार इसके खाने के बाद चूहे कभी भी घर में नहीं लगेंगे।
लहसुन पेस्ट का करें इस्तेमाल
भोजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए आप हर रोज लहसुन का इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन आपको बता दें कि इसके इस्तेमाल से आप चूहों से लेकर अन्य कीड़ों को भी आसानी से भगा सकते हैं। इसकी तेज गंद और तीखेपन की वजह से चूहे कुछ मिनट में हमेशा के लिए भाग सकते हैं। फॉलो करें ये स्टेप्स-
- सबसे पहले 1-2 साबुत लहसुन के दाने को अलग-अलग कर लें।
- अब इन्हें मिक्सर में डालकर महीन पीस लें और किसी बर्तन में निकाल लें।
- अब लहसुन पेस्ट में चावल, आटा, रोटी या ब्रेड को डालकर अच्छे से मैश कर लें।
- इसके बाद मिश्रण को उन स्थानों पर रख दें जहां सबसे अधिक चूहे लगते हैं।
- आप चाहें तो मिश्रण को रात में सोने से पहले रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें:इन घरेलू उपायों से कार्पेट पर लगने वाले कीड़ों से ऐसे पाएं छुटकारा
इन घरेलू चीजों से भी चूहों को भगा सकते हैं
नीम का पेस्ट, साबुन और लहसुन पेस्ट के अलावा घर में मौजूद अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से भी चूहों को हमेशा के लिए घर से भगा सकते हैं। इसके लिए चावल या रोटी में लाल मिर्च पाउडर को मिक्स करके इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसके अलावा बेकिंग सोडा, नीम ऑयल, प्याज-अदरक का पेस्ट और सिरके को भी रोटी और चावल में मिक्स करके चूहों को भगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।(मकड़ी भगाने के घरेलू उपाय)
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे लाइक, शेयर और कमेंट्स ज़रूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।