इन घरेलू उपायों से कार्पेट पर लगने वाले कीड़ों से ऐसे पाएं छुटकारा

फर्श की खूबसूरती बढ़ाने के लिए लगभग हर कोई कार्पेट यानी कालीन बिछाते हैं। यह देखने में भी सही लगता है और घर को एक क्लासिक लुक भी देते हैं। लेकिन समय-मसय पर कालीन की सफाई नहीं करते हैं तो उसके अंदर कीड़े भी लग जाते हैं।
कालीन में लगने वाले कीड़े अगर काट लेते हैं तो शरीर को भी नुकसान हो सकता है। ऐसे में कार्पेट से कीड़ों को दूर रखना बहुत ज़रूरी है।
इस लेख में हम आपको कुछ टिप्स एंड हैक्स बताने जा रहे हैं जिन्हें फॉलो करके आप आसानी से कार्पेट में लगने वाले कीड़ों को दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे?
कार्पेट में लगे कीड़े को कैसे पहचाने?

कार्पेट में लगने वाले कीड़ों की पहचान करना कोई मुश्किल काम नहीं है। कीड़ों की पहचान आप आसानी से कर सकते हैं। कार्पेट में लगने वाले बहुत छोटे-छोटे होते हैं और यह मुख्य रूप से उन स्थान को पसंद करते हैं जहां अंधेरा रहता है। यह कीड़े हल्के भूरे से काले रंग के होते हैं।
इसे भी पढ़ें: गंदे से गंदे स्विच बोर्ड को क्लीन करने के लिए बेस्ट है यह 1 उपाय
नीम का तेल करें इस्तेमाल

कार्पेट यानी कालीन से कीड़ों को दूर भगाने के लिए नीम का तेल एक बेस्ट उपाय है। इस तेल के कड़वेपन की वजह से कार्पेट में छिपे छोटे से छोटे कीड़े आसानी से भाग सकते हैं। इसके लिए फॉलो करें ये स्टेप्स-
- इसके लिए 3-4 कप पानी में 1 चम्मच नीम के तेल को डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब मिश्रण को स्प्रे बोतल में भरकर उन स्थानों पर छिड़काव करें जहां कीड़े होने की संभावना है।
- छिड़काव करने के लगभग 10 मिनट बाद वैक्यूम क्लीनर से कालीन को साफ कर लें।
- नोट:- आप चाहें तो नीम के तेल के अलवा किसी एसेंशियल ऑयल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
बोरेक्स पाउडर का करें इस्तेमाल

बोरेक्स पाउडर एक हल्का कीटनाशक है और यह कार्पेट में छिपे कीड़े को भगाने में बहुत प्रभाव डालता है। इसके लिए 1 लीटर पानी में 2-3 चम्मच बोरेक्स पाउडर को डालकर एक घोल तैयार कर लें। अब इस घोल को कार्पेट के ऊपर छिड़काव करके कुछ समय के लिए छोड़ दें। इसी तेज महक के चलते कीड़े जल्दी ही भाग जाएंगे। कुछ समय पर वैक्यूम क्लीनर या फिर ब्लो ड्रायर से बोरेक्स पाउडर के मिश्रण की सफाई कर लें।
इसे भी पढ़ें: गंदी से गंदी प्लास्टिक की कुर्सी को आसानी से साफ करता है यह 1 घरेलू नुस्खा
पुदीने या लेमन ग्रास के पत्तों को इस्तेमाल करें
आप अभी तक यह जन गए होंगे कि कार्पेट में कीड़े उन्हीं स्थानों पर अधिक होते हैं जहां सबसे अधिक अंधेरा रहता है। ऐसे में कालीन के नीचे पुदीना के पत्ते या फिर लेमन ग्रास के पत्तों को रख सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले एक पेपर में 10-15 पुदीना या लेमन ग्रास के पत्तों को रखकर अच्छे से लपेट लीजिए और कालीन के नीचे रख दें। इसकी तेज महक से कीड़े जल्दी ही भाग जाएंगे। (कार्पेट की सफाई कैसे करें)
इन चीजों का भी करें इस्तेमाल

अन्य कई चीजों के इस्तेमाल से भी कार्पेट में छिपे कीड़ों को दूर भाग सकते हैं। जैसे-सिरका, अमोनिया, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड या फिर बेकिंग सोडा से मिश्रण को तैयार करके कीड़ों को भाग सकते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@i.pinimg,krishijagran)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।