Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:33 AM IST

मकड़ी भगाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Get Rid of Spider: घर से मकड़ी को भगाने के तरीकों के बारे में जानने के लिए पढ़ें पूरा आर्टिकल।   
Updated:- 2022-09-13, 08:44 IST
image

Get Rid of Spider: घर की दीवारों पर घूमने वाली मकड़ी से लगभग हर इंसान परेशान है। मकड़ी घर के किसी भी हिस्से में जाले बना देती है जो पूरे घर को गंदा दिखाते हैं। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुए आज हम आपको मकड़ी भगाने के कुछ टिप्स देंगे। बढ़िया बात ये है कि इन उपाय के लिए आपको अलग से खर्च करने की जरूरत नहीं है।

मकड़ी भगाने के लिए बनाएं स्प्रे

कुछ चीजों की गंध से मकड़ी सेकंड में गायब हो जाती है। सिरका भी ऐसी चीजों में से एक है। आपको बस 1 कप पानी में 3 से 4 चम्मच मिलाकर एक लिक्विड तैयार करना है। इस लिक्विड को स्प्रे बोतल में डालकर आप जहां भी स्प्रे करेंगे मकड़ी गायब हो जाएगी। 

इसे भी पढ़ेंः छिपकली को घर से भगाने के लिए अपनाएं ये उपाय

स्प्रे बनाने का एक और तरीका 

garlic spray for spider

सिरके के साथ-साथ लहसुन को भी मकड़ी भगाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। लहसुन को किसी चीज की मदद से पीस कर पानी में मिलाकर स्प्रे बना लें और मकड़ी जहां भी दिखें स्प्रे कर दें। कुछ दिनों तक ऐसा करने पर मकड़ी उस जगह पर दोबारा नहीं आती है क्योंकि मकड़ी को लहसुन की महक बिल्कुल पसंद नहीं होती है। 

करें परफ्यूम का इस्तेमाल 

आपने अक्सर लोगों को चीटियों को भगाने के लिए परफ्यूम का इस्तेमाल करते हुए देखा होगा। चीटियों के साथ-साथ मकड़ी भी परफ्यूम की महक से भाग जाती है। 

खराब दीवार को करें सही

खराब दरारों वाली दीवारों पर मकड़ी जैसे कीड़े-मकोड़े ज्यादा आते हैं। यही कारण है कि दीवारों की समय-समय पर मरम्मत कराते रहना चाहिए। 

इसे भी पढ़ेंः दीमक से छुटकारा पाने के लिए जरूर अपनाएं ये हैक्स और टिप्स

करें इन चीजों का इस्तेमाल 

लौंग, पुदीना, प्याज, संतरे और नींबू के छिलके को भी मकड़ी भगाने के लिए यूज किया जा सकता है। आप इन चीजों को मकड़ी जिस स्थान पर आती है वहां रख भी सकते हैं या पानी में मिलाकर स्प्रे की तरह भी यूज कर सकते हैं। 

सफाई का रखें ध्यान

हम रोजाना घर की सफाई करते हैं लेकिन दीवारें साफ करना भूल जाते हैं। आप कोशिश करें कि हफ्ते में कम से कम 3 दिन दीवारों को झाड़ू या कपड़े की मदद से साफ करें। 

तो ये थे कुछ टिप्स जिनकी मदद से आप मकड़ी से छुटकारा पा सकते हैं। अगर आप ऐसे ही और टिप्स जानना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल करें। 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik

 


 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।