herzindagi
where we should light diya on holi 2025

Holi 2025 Lighting Diya Rules: होली के दिन कहां, कितने और कौन से दीये जलाने चाहिए?

धर्म शास्त्रों और ज्योतिष में इस बात का उल्लेख मिलता है कि होलिका दहन और होली के दिन अपने इष्ट देव और श्री राधा कृष्ण का स्मरण करते हुए घर समेत कुछ विशेष स्थानों पर दीप प्रज्वलित करने चाहिए।  
Editorial
Updated:- 2025-03-12, 07:30 IST

होली का पर्व 14 मार्च को फाल्गुन पूर्णिमा के दिन मनाया जाएगा। इस दिन जहां एक ओर इस दिन धुलेंडी खेली जाएगी तो वहीं, दूसरी ओर होली से एक दिन पहले होलिका दहन भी किया जाएगा। होलिका दहन और होली, दोनों पर ही दीये जलाने का विधान है। धर्म शास्त्रों और ज्योतिष में भी इस बात का उल्लेख मिलता है कि होलिका दहन और होली के दिन अपने इष्ट देव और श्री राधा कृष्ण का स्मरण करते हुए घर समेत कुछ विशेष स्थानों पर दीप प्रज्वलित करने चाहिए। आइये जानते हैं इस बारे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से कि आखिर होली पर कहां, कितने और कौन से प्रकार के दीये जला सकते हैं।

होली पर किस दिशा में दीये जलाएं?

holi pr kaun se diye jalane chahiye

होली के दिन पूर्व दिशा में दीया जलाना चाहिए। इसके अलावा, इस दिन दक्षिण दिशा में भी दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। होली के दिन पूर्व दिशा में दीपक जलाने से सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में सुख, शांति, समृद्धि, संपदा एवं संपन्नता का वास स्थापित होता है वहीं, इस दिन दक्षिण दिशा में दीया जलाने से अकाल मृत्यु का योग नष्ट हो जाता है और किसी भी प्रकार की हानि जीवन को नहीं होती है।

यह भी पढ़ें: Holi 2025 Ki Manyata: होली के दिन क्या खरीदना चाहिए और क्या न खरीदें?

होली पर कितने दीये जलाने चाहिए?

holi pr kitne diye jalane chahiye

वास्तु और ज्योतिष के अनुसार, इन 2 दिशाओं के अलावा घर के मुख्य द्वार पर, मंदिर में, रसोई घर में, घर के शौचालय में और घर की छत पर दीया अवश्य प्रज्वलित करना चाहिए। इसके अलावा, होलिका दहन के दिन होलिका की अग्नि के पास भी दीया जलाना चाहिए। यानी कि होली पर कुल 8 दीये जलाने चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश नहीं कर पाती है और होलाष्टक की अशुभता भी दूर होती है।

यह विडियो भी देखें

यह भी पढ़ें: Holi 2025 Laddu Gopal Puja: होली के दिन लड्डू गोपाल को कौन से रंग का गुलाल लगाएं?

होली पर कौन से दीये जलाने चाहिए?

holi pr kis disha mein diye jalane chahiye

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली पर पूर्व और दक्षिण दिशा में सरसों के तेल का मिट्टी का दीया जलाएं। घर के मुख्य द्वार, मंदिर और रसोई में घी का दीपक पीतल या तांबे के दीये में जलाना चाहिए। घर के शौचालय और घर की छत पर तिल के तेल का मिट्टी का दीया जलाना शुभ होता है और होलिका दहन की अग्नि के पास भी घी का दीया जलाया जाता है लेकिन आटे के दीये में घी भरकर दीपक प्रज्वलित करते हैं।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।