Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:34 AM IST

Holi 2025 Laddu Gopal Puja: होली के दिन लड्डू गोपाल को कौन से रंग का गुलाल लगाएं?

होली की शुरुआत अगर लड्डू गोपाल को गुलाला लगाकर की जाए तो इससे जीवन भर खुशियों के रंगों की कभी कमी नहीं होती है और आध्यात्म एवं भक्ति के रंग भी व्यक्ति को भगवान के और भी करीब ले आते हैं। 
Updated:- 2025-03-11, 08:00 IST
which colour should be offered to laddu gopal on holi

होली का पर्व इस साल 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली के दिन सबसे पहले घर में स्थापित देवी-देवताओं को गुलाल अर्पित किया जाता है फिर उसके बाद होली खेलने की शुरुआत होती है। वहीं, अगर घर में लड्डू गोपाल हैं तो सबसे पहले उनकी सेवा पूजा करने के बाद उन्हें गुलाल लगाया जाता है। ऐसी मान्यता है कि होली की शुरुआत अगर लड्डू गोपाल को गुलाला लगाकर की जाए तो इससे जीवन भर खुशियों के रंगों की कभी कमी नहीं होती है और आध्यात्म एवं भक्ति के रंग भी व्यक्ति को भगवान के और भी करीब ले आते हैं। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए होली पर उन्हें कौन से रंग का गुलाल लगाना या अर्पित करना चाहिए और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

होली पर लड्डू गोपाल को लगाएं पीला गुलाल

holi pr laddu gopal ko kaun sa rang lagate hain

पीला रंग सुख-समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में होली पर लड्डू गोपाल को पीले रंग का गुलाल लगाने से घर एवं जीवन में खुशियों का आगमन होता है और लड्डू गोपाल की कृपा भी बनी रहती है क्योंकि पीला रंग लड्डू गोपाल का प्रिय माना जाता है।

यह भी पढ़ें: Kinnar Holi 2025: किन्नरों में कैसे खेली जाती है होली? जानें क्या कुछ होता है खास

होली पर लड्डू गोपाल को लगाएं गुलाबी गुलाल

गुलाबी रंग प्रेम, स्नेह और सौहार्द का प्रतीक होता है, जो भगवान श्री कृष्ण के प्रेम के भाव को दर्शाता है। गुलाबी गुलाल लगाने से घर में प्रेम और सद्भावना बढ़ती है, रिश्तों में मधुरता आती है और वैवाहिक जीवन विशेष रूप से प्रेममयी बना रहता है एवं क्लेश दूर होता है।

holi pr laddu gopal ko kaun sa rang laga sakte hain

होली पर लड्डू गोपाल को लगाएं लाल गुलाल

लाल रंग शक्ति, उत्साह और ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर होली के दिन लड्डू गोपाल को लाल रंग का गुलाल लगाया जाए तो इससे व्यक्ति में शक्ति का संचार होता है। व्यक्ति में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और नकारात्मकता समाप्त होने लग जाती है।

यह भी पढ़ें: Holi Pitru Puja 2025: क्या होली पर होती है पितृ पूजा? जानें विधि और महत्व

होली पर लड्डू गोपाल को लगाएं नीला गुलाल

holi pr laddu gopal ko kaun sa rang lagaya jata hai

नीला रंग राधा रानी का प्रिय माना जाता है और इसके अलावा नीला रंग आनंद का प्रतीक भी है। ऐसे में होली के दिन लड्डू गोपाल को नीले रंग का गुलाल लगाने से राधा रानी प्रसन्न हो जाती हैं और उनकी असीम कृपा बरसती है। साथ ही, जीवन आनंदमय बना रहता है।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं और अपना फीडबैक भी शेयर कर सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।