(Holi 2024 donate these things for happiness and wealth) पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है और उसके अगले दिन होली खेली जाती है। वहीं इस साल दिनांक 25 मार्च को होली मनाई जाएगी। इस दिन रंगाों वाली खोली विशेष रूप से खेली जाती है। वहीं होली के दिन पूजा-पाठ करने के साथ-साथ दान करने का भी विशेष महत्व है। अब ऐसे में होली के दिन किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है। इसके बारे में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
होली के दिन करें वस्त्र दान (Donate clothes on Holi 2024)
होली के दिन वस्त्र का दान विशेष रूप से करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी भी शुभ तिथि में जरूरतमंदों को वस्त्र दान करें, तो व्यक्ति के सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है। साथ ही जीवन में चल रही बाधाएं भी दूर हो सकती है। इससे माता लक्ष्मी बेहद प्रसन्न होती हैं।
होली के दिन करें अन्न दान (Donate food on Holi 2024)
होली के दिन अन्न का दान मंदिर में करें और जरूरतमंदों को करें। इससे मां अन्नपूर्णा बेहद प्रसन्न हो सकती हैं और उनकी कृपा भी व्यक्ति के ऊपर बनी रहती है। साथ ही दरिद्रता से भी छुटकारा मिल सकता है।
होली के दिन करें रंगों का दान (Donate colors on Holi 2024)
होली रंगों का त्योहार है। इसलिए इस दिन रंगों का दान विशेष रूप से करें। इससे व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि (सुख-समृद्धि पूजा) का आगमन हो सकता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में चल रही परेशानियां भी दूर हो सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें - Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?
होली के दिन करें दही का दान (Donate curd on the day of Holi 2024)
होली के दिन विशेष रूप से दही के पकवान बनाएं जाते हैं। यह शांति और एकाग्रता का प्रतीक माना जाता है। साथ ही दही मानसिक शांति को दर्शाता है। इसलिए होली के दिन दही का दान विशेष रूप से करें। इसे शुभ फलदायी माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Holi 2024: होली के दिन अपनी राशि के अनुसार लगाएं इस रंग का गुलाल, जीवन में बनी रहेंगी खुशियां
होली के दिन करें नारियल का दान (Donate Coconut on the day of Holi 2024)
होली के दिन नारियल का दान विशेष रूप से करें। इससे मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी मंत्र) प्रसन्न हो सकती है और व्यक्ति के जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
होली के दिन यहां बताए गए लेख के अनुसार दान कर सकते हैं। इससे लाभ हो सकता है और इसके अलावा अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों