(Holi 2024 apply these colour as per zodiac sign) हिंदू धर्म में सभी त्योहारों का विशेष महत्व है। वहीं इस साल दिनांक 08 मार्च को होली का त्योहार है। इसस पहले होलिका दहन 07 मार्च को किया जाएगा। होली रंगों का त्योहार है। यह त्योहार व्यक्ति के जीवन में रंग लेकर आता है। साथ ही व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक प्रभाव भी संचार करता है। बता दें, रंग सुख-सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं शास्त्रों में राशि के अनुसार अगर रंगों का चुवान सही ढंग से किया जाए, तो व्यक्ति का किस्मत चमक सकता है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं कि होली के दिन अपनी राशि के अनुसार किन रंगों का प्रयोग करना शुभ माना जाता है।
मेष राशि वाले लगाएं लाल रंग
मेष राशि (मेष राशि स्वभाव) के स्वामी मंगल हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को लाल रंग का गुलाल लगाना चाहिए। इसके अलावा गुलाबी रंग का भी प्रयोग कर सकते हैं।
वृषभ राशि वाले लगाएं गुलाबी रंग
वृषभ राशि के जातकों के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को गुलाबी रंग का गुलाल लगाना चाहिए। इसके अलावा सिल्वर रंग का इस्तेमाल कर सकते हैं।
मिथुन राशि वाले लगाएं हरा रंग
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को हरे रंग का प्रयोग करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क राशि वाले लगाएं सफेद रंग
कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को सफेद रंग का गुलाल लगाना शुभ माना जाता है। इससे जीवन में शांति का आगमन होता है।
सिंह राशि वाले लगाएं पीले या नारंगी रंग
सिंह राशि के जातकों के स्वामी सूर्यदेव हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को पीले या नारंगी रंग का गुलाल लगाना चाहिए। इससे मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
कन्या राशि वाले लगाएं हरे रंग
कन्या राशि (कन्या राशि स्वभाव) वालों के स्वामी ग्रह बुध हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को हरे रंग का गुलाल लगाना शुभ माना जाता है।
इसे जरूर पढ़ें - Holi 2024: रंगों से ही क्यों खेली जाती है होली?
तुला राशि वाले लगाएं गुलाबी रंग
तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं, इसलिए इस राशि के जातकों को सिल्वर रंग का गुलाल लगाना चाहिए। इससे सौभाग्य में वृद्धि हो सकती है।
वृश्चिक राशि वाले लगाएं लाल रंग
वृश्चिक राशि के स्वामी मंगलदेव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को लाल रंग का गुलाल लगाना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - Holi 2024: होली के दिन दही से बनी चीजें बनाने का क्या है महत्व?
धनु राशि वाले लगाएं पीला रंग
धनु राशि के जातकों के स्वामी गुरु बृहस्पति हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को पीले रंग का गुलाल लगाना चाहिए।
मकर राशि वाले लगाएं नीला रंग
मकर राशि के स्वामी शनिदेव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को नीले रंग का गुलाल लगाना शुभ माना जाता है।
कुंभ राशि वाले लगाएं नीला रंग
कुंभ राशि वालों के स्वामी ग्रह शनिदेव हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को नीले रंग का गुलाल लगाना चाहिए।
मीन राशि वाले लगाएं पीले रंग
मीन राशि के जातकों के स्वामी बृहस्पति हैं। इसलिए इस राशि के जातकों को पीले रंग का गुलाल लगाना चाहिए।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों