
Kab Se Shuru Ho Rha Hai Hindu Nav Varsh 2024: 1 जनवरी को हर बार नया साल मनाया जाता है। हालांकि यह नया साल इंग्लिश कैलेंडर के मुताबिक होता है, जबकि पंचांग के अनुसार हिन्दू नव वर्ष का आरंभ चैत्र माह से होता है। हिन्दू नव वर्ष में इंग्लिश ईयर की तरह ही कुल 12 माह होते हैं। इस बार का हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 होगा। ऐसे में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं कि इस साल कब से शुरू होगा हिन्दू नव वर्ष और क्या है इसका महत्व।

हिन्दू पंचांग के अनुसार, चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि का शुभारंभ 8 अप्रैल, दिन सोमवार को रात 11 बजकर 50 मिनट से होगा। वहीं, इसका समापन 9 अप्रैल, दिन मंगलवार को रात 8 बजकर 30 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, हिन्दू नव वर्ष की शुरुआत 9 अप्रैल से होगी।
यह भी पढ़ें: ये राशियां हैं लड्डू गोपाल की प्रिय, जानें
हिन्दू वर्ष में पड़ने वाले 12 महीनों में 24 पक्ष होते हैं। यानी कि हर माह में दो पक्ष: कृष्ण और शुक्ल। जिस तरह हर साल का एक ग्रह स्वामी होता है। ठीक वैसे ही हर साल का शुभ योगों के अनुसार एक नाम भी होता है। इस साल के हिन्दू नव वर्ष का नाम पिङ्गल होगा। नव वर्ष के पहले दिन कई शुभ योग हैं।
जहां एक ओर 9 अप्रैल को यानी कि नव वर्ष के पहले दिन अमृत सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है तो वहीं, सर्वार्थ सद्धि योग भी बनने जा रहा है। 9 अप्रैल को सुबह 7 बजकर 32 मिनट से लेकर 10 अप्रैल को सुबह 5 बजकर 6 मिनट तक दोनों योग बने रहेंगे। इस योगों में शुभ कम किये जा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: क्या पैर के तलवे में खुजली होना शुभ है?
9 अप्रैल के दिन रेवती और अश्विनी नक्षत्र भी बन रहा है। जहां एक ओर रेवती नक्षत्र सुबह 7 बजे तक रहेगा। वहीं, अश्विनी नक्षत्र अगले दिन सुबह 5 बजे तक रहगा। इसके अलावा, वैधृत योग का निर्माण भी हो रहा है जो दोपहर 2 बजकर 18 मिनट तक रहेगा। इसके बाद विष्कंभ योग बनेगा।
आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर कब से शुरू हो रहा है हिन्दू नव वर्ष इस साल यानी कि 2024 में और क्या है उसका महत्व। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
image credit: herzindagi
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।