image

New Year पर विदेश ट्रिप कर रही हैं प्लान? जानें किन देशों में 1 जनवरी को नहीं मनाया जाता नया साल

दुनियाभर में लोग 1 जनवरी को नए साल का स्वागत करते हैं। कई जगह पर सेलिब्रेशन काफी धूमधाम से किया जाता है, ताकि आने वाला साल जीवन में ढेर सारी खुशियां लेकर आए। हालांकि कुछ देश ऐसे में जहां पर New Year नहीं मनाया जाता है।
Editorial
Updated:- 2025-12-30, 19:34 IST

New Year का सेलिब्रेशन हर जगह शुरू हो गया है। ऐसे में हर जगह इसकी रौनक अलग तरह से देखने को मिलेगी। कहीं पर लोग पार्टी करते नजर आएंगे, तो कहीं पर लोग मंदिर या अन्य जगहों पर भगवान के दर्शन करते दिखाई देंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि हर कोई चाहता है कि उनके नए साल की शुरुआत अच्छी हो। वहीं कुछ देश ऐसे हैं, जहां पर 1 जनवरी को नया साल नहीं मनाया जाता है। आइए जानते हैं कि कौन से वो देश हैं जहां पर नए साल का सेलिब्रेशन नहीं होता है।

इस्लामिक देशों में नहीं मनाया जाता नया साल

जहां पर कई सारे देश 1 जनवरी को नए साल की शुरुआत धूमधाम से करते हैं। वहीं कुछ देश ऐसे हैं, जो इस दिन को सेलिब्रेट नहीं करते हैं। इस्लामिक देश इन में से एक हैं, पाकिस्तान, ईरान, सऊदी अफगानिस्तान, ईरान, इराक, सीरिया, बहरीन, यमन, सोमालिया और माल्डिवस ऐसे देश हैं, जहां पर नए साल की शुरुआत मोहर्रम के महीने से होती है। तभी वो अपने नए साल को सेलिब्रेट करते हैं।

2 - 2025-12-30T135651.719

इथियोपिया में क्यों नहीं मनाया जाता 1 जनवरी को नया साल?

इथियोपिया में 1 जनवरी को नया साल सेलिब्रेट नहीं करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उनका गीज कैलेंडर होता है, जिसमें 13 महीने होते हैं। ऐसे में ये कैलेंडर ग्रेगोरियन कैलेंडर से लगभग 7 से 8 साल पीछे चलता है, जिससे उनका नया साल आमतौर पर सितंबर के महीने में आता है। इसलिए सितंबर में ये अपना नया साल सेलिब्रेट करते हैं।

चीन में नहीं मनाया जाता 1 जनवरी को नया साल

चीन एक ऐसा देश है जहां पर 1 जनवरी को नया साल नहीं मनाया जाता है। पश्चिमी कैलेंडर के अनुसार इनके नए साल की शुरुआत 21 जनवरी से 20 फरवरी के बीच होती है। यह एशियाई देशों और प्रवासी समुदायों के लिए सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। 1990 के दशक के मध्य से चीन में चीनी नव वर्ष के समय लोगों को सात दिनों की लगातार छुट्टी दी जाती है। साथ ही वहां पर बड़े स्तर पर न्यू ईयर को सेलिब्रेट किया जाता है।

1 - 2025-12-30T163308.018

इसे भी पढ़ें: क्या आपका भी टूट जाता है हर बार New Year Resolution? तो इस साल ट्राई करें ये 5 टिप्स

श्रीलंका में 1 जनवरी को क्यों नहीं मनाया जाता नया साल?

1 जनवरी को सेलिब्रेट होने वाला नया साल श्रीलंका में नहीं मनाया जाता है। कहने को तो ये भारत का पड़ोसी देश है, लेकिन यहां से सेलिब्रेशन अलग होते हैं। यहां पर अलुथ अवुरुद्दा (Aluth Awurudda) को नया साल माना जाता है, जिसे सिंहली और तमिल नववर्ष के नाम से भी जाना जाता है। इसकी शुरुआत 13 या 14 अप्रैल से होती है। इसे फसल और मौसम के बदलाव को देखते हुए मनाया जाता है। उसी दिन से उनका नया साल शुरू होता है। इस दिन कई सारे नए-नए आयोजन किए जाते हैं।

हर देश अपना नया साल वहां पर चली आ रही परंपरा के हिसाब से मनाते हैं। ऐसे में वहां पर सेलिब्रेशन भी उनके नए साल पर होती है, ताकि वो अच्छे से इस दिन को सेलिब्रेट कर सके और न्यू ईयर पर पार्टी कर सके।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit-Freepik 

इसे भी पढ़ें: क्या आपका भी टूट जाता है हर बार New Year Resolution? तो इस साल ट्राई करें ये 5 टिप्स

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।