image

Aaj Ka Panchang 04 January 2026: माघ माह के शुभारंभ में रवि-पुष्य योग का दुर्लभ संयोग, आज के उपाय बदल सकते हैं आपका वर्ष भर का भाग्य

आज 4 जनवरी 2026 को माघ माह का शुभारंभ हो रहा है, जो धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस दिन रवि-पुष्य योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है, जिसे ज्योतिष में धन वृद्धि और कार्य सफलता के लिए श्रेष्ठ माना गया है। माघ मास तप, साधना और दान के लिए विशेष फलदायी होता है। यह योग पूरे वर्ष के लिए शुभ संकल्पों और जीवन सुधार का अवसर प्रदान करता है।
Editorial
Updated:- 2026-01-04, 07:01 IST

026, रविवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आज से माघ माह का शुभारंभ हो रहा है, जिसे हिंदू धर्म में तप, साधना और दान का विशेष महीना कहा जाता है। माघ मास को देवताओं का प्रिय महीना भी कहा जाता है, जिसमें किए गए छोटे-से-छोटे पुण्य और कर्म भी कई गुना फल देने वाले होते हैं। इस दिन माघ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद द्वितीया तिथि प्रारम्भ हो जाएगी। आज के दिन पुनर्वसु नक्षत्र दोपहर 03 बजकर 12 मिनट तक रहेगा इसके बाद पुष्य नक्षत्र रहेगा रविवार और पुष्य नक्षत्र के कारण आज रविपुष्य योग का शुभ संयोग बन रहा है।

ज्योतिष शास्त्र में पुष्य नक्षत्र को सबसे श्रेष्ठ और पोषक नक्षत्रों में गिना जाता है, और जब यह सूर्य के साथ संयोग बनाता है, तो उसे रवि-पुष्य योग कहा जाता है। यह योग धन वृद्धि, कार्य सफलता, स्थायित्व और नए शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। मान्यताओं के अनुसार, माघ माह की शुरुआत में किए गए संकल्प पूरे महीने और पूरे वर्ष तक असर दिखाते हैं। यह समय केवल धार्मिक क्रियाओं तक सीमित ही नहीं रहता, बल्कि जीवन की दिनचर्या, विचारों और कर्मों को सुधारने का भी संकेत देता है। ऐसे में आइए मध्य प्रदेश , छिंदवाड़ा के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सौरभ त्रिपाठी से आज का पंचांग जानते हैं।

आज का पंचांग – 04 जनवरी 2026

 तिथि      नक्षत्र दिन/वार योग करण
प्रतिपदा (दोपहर 12:32 तक)  पुनर्वसु  रविवार   वैधृति कौलव

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति 04 जनवरी 2026

प्रहर   समय
सूर्योदय सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा।
सूर्यास्त शाम 05 बजकर 37 मिनट पर होगा।
चंद्रोदय  शाम  06 बजकर 41 मिनट पर होगा।
चंद्रास्त सुबह 07 बजकर 42 मिनट पर होगा।

आज का शुभ मुहूर्त और योग 04 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम मुहूर्त समय
ब्रह्म मुहूर्त   (सूर्य पूजन का शुभ समय) सुबह 05 बजकर 11 मिनट  06 बजकर 00 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त (सूर्य पूजन का शुभ समय) दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक
विजय मुहूर्त दोपहर 01 बजकर 58 मिनट से 02 बजकर 42 मिनट तक 
गोधूलि मुहूर्त शाम 05 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 01 मिनट तक 

आज का अशुभ मुहूर्त 04 जनवरी 2026

मुहूर्त नाम    मुहूर्त समय 
राहु काल शाम  04 बजकर 17 मिनट से 05 बजकर 37 मिनट तक
यमगंड   दोपहर 12 बजकर 15 मिनट से 0 बजकर 35 मिनट तक 
गुलिक काल दोपहर  02 बजकर 56 मिनट से 04 बजकर 178 मिनट तक

इन समय के दौरान में किसी भी तरह से शुभ कार्य, नई शुरुआत, धन लेन-देन या विवाद करना नुकसान दे सकता है। यह समय  कोई अंधविश्वास नहीं है, बल्कि समय की मनोवैज्ञानिक और ऊर्जा पर आधारित  है। जो लोग इन समय के दौरान बिना सोचे निर्णय लेते हैं, उन्हें ही बार-बार रुकावटों का सामना करते हैं।

माघ माह प्रारंभ का धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व

हिन्दू सनातन धर्म में माघ मास को स्नान, दान और तप के लिए श्रेष्ठ समय बताया गया है। विशेष रूप से माघ माह में स्नान को पाप क्षय और पुण्य वृद्धि का साधन माना गया है। इस माह में ठंडे जल से स्नान केवल शरीर की नहीं, बल्कि मन और विचारों की भी शुद्धि करता है। मान्यता है कि माघ माह में किया गया दान अक्षय फल प्रदान करता है। ज्योतिष के अनुसार, माघ मास सूर्य और चंद्र दोनों की ऊर्जा को बैलेंस करता है। यह महीना आलस्य, प्रमाद और नकारात्मक आदतों को त्यागने का होता है। जो लोग हमेशा नियमित रूप से संघर्ष कर रहे हैं, उनके लिए माघ मास उनके आत्मबल और धैर्य को मजबूत करता है। ऐसे में माघ के महीने की शुभ शुरु वात रवि-पुष्य योग से हो तो उसे अत्यंत शुभ और सिद्ध योग माना गया है। इस योग में किए गए कार्यों में विघ्न कम और स्थायित्व अधिक होता है। यह योग विशेष रूप से आर्थिक मजबूती देता है और नौकरी-व्यवसाय में स्थिरता लाता है नई शुरुआत के लिए श्रेष्ठ माना जाता है। रवि-पुष्य योग में लिया गया संकल्प जल्दी नहीं टूटता , बल्कि समय के साथ मजबूत होता जाता है। यही कारण है कि इस योग में की गई पूजा, दान या इन्वेस्टमेंट भविष्य में लाभ देता है।

माघ मास में रविवार व्रत और सूर्य पूजा का महत्व

माघ मास का रविवार विशेष रूप से सूर्य उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। शास्त्रों में बताया गया है कि इस माह में भगवान सूर्य की सहस्रांशु नाम से आराधना करने से व्यक्ति को रोग, कष्ट और मानसिक परेशानियों से मुक्ति मिलती है। साथ ही व्यक्ति की आयु और तेज में वृद्धि होती है। धार्मिक ग्रंथों के अनुसार, माघ महीने के रविवार को सूर्य देव का व्रत और विधिपूर्वक पूजा करने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि इस समय सूर्य की आराधना करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है। इसी कारण उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है। सूर्य पूजा से पूर्व रविवार के दिन तिल स्नान करना शुभ माना गया है। स्नान के जल में तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करने से माघ मास के तीर्थ स्नान के समान पुण्य प्राप्त होता है। यह स्नान व्यक्ति को पापों से मुक्त कर मन और शरीर दोनों को शुद्ध करता है। सूर्य पूजा के पश्चात भगवान विष्णु के माधव स्वरूप की आराधना करना भी अत्यंत शुभ माना गया है। शंख में दूध, जल और गंगाजल मिलाकर भगवान विष्णु या श्रीकृष्ण का अभिषेक करें। इसके बाद चंदन, अक्षत, जनेऊ, अबीर-गुलाल अर्पित करें। पीले पुष्प, तुलसी पत्र और सुगंधित इत्र चढ़ाकर मौसमी फल व मिठाई का भोग लगाएं। अंत में आरती कर प्रसाद ग्रहण करें और दूसरों में भी वितरित करें।

आज का विशेष उपाय 4 जनवरी

पौष पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के आसान उपाय -

  • स्नान के बाद प्रातःकाल तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल पुष्प और अक्षत मिलाएं। इसके बाद सूर्यदेव को अर्घ्य अर्पित करते हुए “ॐ सूर्याय नमः” मंत्र का जाप करें। यह साधना आत्मबल, स्वास्थ्य और सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाती है।
  • सुबह स्नान के जल में तिल और गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
  • घर के मुख्य द्वार पर हल्दी और चावल से छोटा सा स्वस्तिक बनाएं।
  • आज के दिन विशेष रूप से किसी जरूरतमंद को अन्न, गुड़ या गर्म वस्त्र का दान करें।

इसे भी पढ़ें- 

आज का मेष राशिफल आज का तुला राशिफल
आज का वृषभ राशिफल आज का वृश्चिक राशिफल
आज का मिथुन राशिफल आज का धनु राशिफल
आज का कर्क राशिफल आज का मकर राशिफल
आज का सिंह राशिफल आज का कुंभ राशिफल
आज का कन्या राशिफल आज का मीन राशिफल

हम आप तक पंचांग और ज्योतिष से जुड़ी जानकारी सरल, संतुलित और भरोसेमंद भाषा में पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर यह जानकारी उपयोगी लगी हो, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।

;