जिस तरह हर दिन का अपना विशेष महत्व है। वैसे ही दिन के अनुसार सामान की खरीदारी करने पर भी खास ध्यान दिया जाता है। ऐसी मान्यता है कि दिन के हिसाब से कोई भी सामान खरीदने से व्यक्ति को सभी देवी-देवताओं के आशीर्वाद की प्राप्ति होती है और परेशानियां भी दूर हो जाती हैं। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से जानते हैं, कि सोमवार के दिन क्या ऐसी चीजें हैं, जिनकी खरीदारी करने से भगवान शिव की कृपा हमेशा व्यक्ति पर बनी रहती है।
सोमवार का दिन भगवान शिव का माना जाता है। इस दिन ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव की पूजा करने से उनकी खास कृपा की प्राप्ति होती है। खासकर कुंवारी लड़कियों की बात करें, तो इस दिन भगवान शिव के मंदिर जाकर शिवलिंग पर दूध और बेलपत्र करना चाहिए। इससे भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं। इस दिन वर की प्राप्ति के लिए कुंवारी कन्याओं को व्रत भी रखना चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें - सोमवार के दिन शिव पूजन में भूलकर भी न करें ये गलतियां, हो सकता है भारी नुकसान
सफेद रंग शांत और एकता का प्रतीक माना जाता है। इस दिन सफेद वस्तुओं की खरीदारी करने से भगवान शिव (भगवान शिव मंत्र) जल्द प्रसन्न होते हैं। जैसे कि चावल, डेयरी प्रोडक्ट खरीद सकते हैं।
सफेद रंग का संबंध चंद्रदेव से है। इस दिन सफेद वस्त्र खरीदने से और पहनने से व्यक्ति का स्वास्थ्य ठीक रहता है।
यह विडियो भी देखें
अगर आप एक्वेरियम खरीदना चाहते हैं, तो सोमवार के दिन खरीदें। इससे ग्रह दोषों (ग्रह दोष उपाय)से छुटकारा मिल सकता है।
इसे जरूर पढ़ें - राशि अनुसार सोमवार के दिन करें ये उपाय, जीवन में आएंगी खुशियां
सोमवार के दिन लोहे से संबंधित चीजों की खरीदारी करना भी बहुत शुभ माना जाता है।
अगर आप कोई भी बर्तन खरीदना चाहते हैं, तो सोमवार का दिन सबसे शुभ माना जाता है।
अगर आप भी सोमवार के दिन खरीदारी करने की सोच रहे हैं, तो यहां बताई गई बातों पर विशेष ध्यान दें और अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit - Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।