Baby Names inspired from Holi Colours: 'रंगों की चमक, गुलाल की महक', होली पर अपने बच्चों को दें ये रंग-बिरंगे खूबसूरत नाम.. देखिए यूनिक बेबी नेम लिस्ट

Baby Names inspired from Holi Rang: होली का पर्व खुशियों और रंगों से भरा होता है और इस खास दिन पर अपने बच्चों को रंगों की चमक और गुलाल की महक से सजे नाम को अपने बच्चों के लिए चुन सकती हैं।
image
image

Baby Name Inspired By Holi Colour: होली का त्योहार रंगों, खुशियों और उमंगों से भरा होता है और जब इस दिन आपके घर में बच्चे का जन्म हो, तो यह और भी खास हो जाता है। अब ऐसे में लोग अपने बच्चे का नाम रखने के लिए खूबसूरत और यूनिक नाम रखना चाहते हैं, जो उस पल से जुड़ा हो। अगर आपके घर भी नन्हा मेहमान आया है और आप इसका नाम किसी खास दिन या पर्व से जोड़कर रखना चाहती हैं, तो होली के रंगों से प्रेरित नाम रख सकती हैं।

इस आर्टिकल में हम आपकी मदद करने के लिए कुछ ऐसे कलरफुल और यूनिक नाम लाए हैं, जो होली के रंगों से प्रेरित हैं। ये नाम न केवल सुंदर हैं, बल्कि इनमें गहरे अर्थ भी छिपे हैं, जो आपकी बेटी के जीवन को एक नई दिशा और खुशियों से भर देंगे। इन नामों के माध्यम से आप अपनी बेटी को इस रंगीन और उल्लासपूर्ण दुनिया में एक बेहतरीन शुरुआत दे सकते हैं।

रंगों से प्रेरित लड़कों के नाम (Ladkon ke Naam inspired from Holi Colours)

Ladkon ke Naam inspired from Holi Colours

अगर आप अपने बेटे को होली के रंगों से प्रेरित नाम एक खास नाम देना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए नामों को चुन सकती हैं। ये नाम न सिर्फ सुंदर होंगे, बल्कि इस पर्व की मस्ती और रंगों से भी जुड़े हैं।

नाम (Name) अर्थ (Meaning) शुभ राशि (Zodiac Sign)
विवान तेज, प्रकाश और रंगों से प्रेरित वृषभ
किरन सूर्य की किरण, जो होली के रंगों को दर्शाती है। मिथुन
आदितेय सूर्य का प्रकाश, जो रंगों में बिखरता है। मेष
रितविक आशीर्वाद देने वाला, सकारात्मक ऊर्जा से भरा। तुला
चित्रांश चित्र की तरह रंग-बिरंगा और सुंदर। मेष
रागव रंगों और संगीत से जुड़ा, जो होली के पर्व की मस्ती को दर्शाता है। तुला
निशांत सूर्योदय का समय, जब रंग और रोशनी दोनों होते हैं। वृश्चिक

इसे भी पढ़ें-Baby Boy Names inspired from Rigveda: अपने लाडले को दें ऋग्वेद से प्रेरित ये शुभ नाम, उम्र भर बनी रहेगी सुख-समृद्धि


रंगों से प्रेरित लड़कियों के नाम (Ladkiyon ke Naam inspired from Holi Colours)

baby girl name

होली के मौके पर अगर आप अपनी बेटी को होली के रंगों से प्रेरित नाम देना चाहती हैं, तो नीचे बताए गए लिस्ट में नामों और उनके अर्थ को देख सकती हैं।

नाम (Name अर्थ (Meaning) शुभ राशि (Zodiac Sign)
रंगिता रंगों से भरी हुई, खूबसूरत तुला
वर्णिका रंगों की देवी, जो हर रंग की खूबसूरती को दिखाती है वृषभ
राधिका भगवान श्री कृष्ण की प्रिय, जो रंगों के साथ जुड़ी हुई हैं तुला
संगिनी दोस्त, साथी, जो होली के समय रंगों और खुशियों में साझीदार होती है कुंभ
चित्रिका चित्रकार, जो रंगों से अपनी दुनिया को सुंदर बनाती है। मेष
हिरन्या सोने जैसा चमकदार, जो रंगों में झलकता है। कर्क
ऐश ग्रे रंग मेष

रंगों से जुड़े बेबी नेम लिस्ट (Rango se jude Baby Names)

Rango se jude Baby Names

अगर आप अपने बच्चे को रंगों से जुड़ा एक खास नाम देना चाहते हैं, तो यहां कुछ रंगों से जुड़े बेबी नेम्स की लिस्ट है जो आपके बच्चे के जीवन को खुशियों और रंगों से भर देगी।

नाम (Name) अर्थ (Meaning) शुभ राशि (Zodiac Sign)
रंगेश रंगों का राजा तुला
रुचिका जो रंगों के सौंदर्य को पसंद करती है तुला
तारिका एक चमकती हुई सितारा, जो रंगों से घिरी रहती है तुला
वर्णेश रंगों का स्वामी वृषभ
नीलम नीले रंग का रत्न, शांति और सौंदर्य का प्रतीक वृश्चिक
किरणिका जो रंगों की तरह हर दिशा में फैलती है मिथुन

इसे भी पढ़ें-Lord Ram Name: मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम पर करें अपने लाडले का नामकरण, हमेशा रहेगी भगवान की कृपा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP