Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:44 PM IST

Baby Boy Names inspired from Rigveda: अपने लाडले को दें ऋग्वेद से प्रेरित ये शुभ नाम, उम्र भर बनी रहेगी सुख-समृद्धि

बच्चों का नाम रखने के लिए अक्सर माता-पिता एक लंबी लिस्ट तैयार करते हैं साथ ही देखते हैं कि उस नाम का खास मतलब हो। अगर आप अपने लाडले के लिए कुछ अलग और खास नामों को ढ़ूंढ रही हैं, तो आप ऋग्वेद से जुड़े नामों को चुन सकती है।
Updated:- 2024-12-18, 18:45 IST
image

Baby Boy Name Inspired From Rigveda: हिंदू धर्म में बच्चों के नामकरण का विशेष महत्व है। इस दिन माता-पिता अपने नवजात शिशु का नामकरण से जुड़ी रस्में करते हैं साथ अपने बेटे का नाम रखते हैं। भारतीय संस्कृति में व्यक्ति के नाम का विशेष महत्व होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह न केवल व्यक्ति के व्यवहार के बारे में बताता है बल्कि उसकी पहचान भी होता है। ऐसे में माता-पिता अपने बच्चों का नाम चुनते समय खास बातों और उसके अर्थ का खास ध्यान रखते हैं।

यदि आप अपने बेटे के लिए ऐसे नाम का चुनाव करना चाहती हैं, तो शुभ और सशक्त का प्रतीक हो, तो ऋग्वेद से प्रेरित नाम एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऋग्वेद से जुड़े नाम और उनके अर्थ के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे आप अपने बेटे के नामकरण के लिए चुन सकती हैं।

ऋग्वेद से प्रेरित मार्डन लड़कों के नाम (Bachon ke Naam inspired from Rigveda)

Baby Boy Name Inspired From Rigveda

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि ऋग्वेद हमारे प्राचीनतम ग्रंथों में से एक है। ऐसे में अगर आप अपने बेटे के जीवन में सुख-समृद्धि को भरपूर देखना चाहते हैं, तो ऋग्वेद से जुड़े नामों को चुन सकती हैं। ये नाम समृद्धि, बल, बुद्धि, और शांति का आह्वान करते हैं।

 

शुभ नाम (Name)     अर्थ (Meaning)  शुभ राशि (Zodiac Sign)
अणिमेष       निरंतर जागरूक  मेष
अर्चित   आदरणीय और सम्माननीय  मेष
देवांश   भगवान का अंश, दिव्यता का प्रतीक  वृषभ
व्यास     ऋग्वेद के महान ऋषि        वृषभ
आर्यन   श्रेष्ठ, आदर्श, और सम्मानित व्यक्ति  मेष

ऋग्वेद से प्रेरित रखें बेटे के यूनिक नाम (Unique Baby Boy Names Inspired from Rigveda)

अक्सर माता-पिता अपने लाडले को खास नाम देना चाहते हैं ताकि उसके जीवन में दिव्यता और सौम्यता बनी रही। ऐसे में आप ऋग्वेद के श्लोकों और मंत्रों में प्रयुक्त शब्दों से प्रेरित नामों का चुनाव कर सकती हैं।

शुभ नाम (Name)   

 अर्थ (Meaning)  शुभ राशि (Zodiac Sign)
इन्द्र  आकाश के देवता, शक्ति और साहस के प्रतीक वृषभ
सिद्धार्थ    लक्ष्य प्राप्ति की दिशा में अग्रसर कुंभ
वशिष्ठ    महान ऋषि वृषभ
आदित्य   ऊर्जा और उजाला का स्रोत  मेष
संजय विजयी कुंभ

ऋग्वेद से प्रेरित लड़कों के नाम (Rigveda Ji ke Naam par Ladkon ke Naam)


baby boy names

ऋग्वेद से जुड़े नाम आपके लाडले के जीवन में सुख, शांति, और समृद्धि का प्रतीक बन सकते हैं। इसके अलावा, ऋग्वेद से प्रेरित नाम संस्कृत के प्राचीन शब्दों से आते हैं, जो न केवल भारतीय संस्कृति की गहरी समझ को दर्शाते हैं बल्कि उनके अर्थ जीवन में पॉजिटिव एनर्जी बनाए रखते हैं।

शुभ नाम (Name)   

 अर्थ (Meaning)  शुभ राशि (Zodiac Sign)
वर्धन 

विकास का प्रतीक

वृषभ
नमित    नम्र और आदर्श व्यक्ति वृश्चिक
शेष  अखंड, शाश्वत मेष
तुषार   हिम, शीतलता तुला
प्रणव  ब्रह्म का प्रतीक कन्या

इसे भी पढ़ें-  Ladkon ke Naam inspired from Bhagwan Shiv ji: साहसी और धैर्यवान चाहती हैं अपने लाडले का जीवन, तो बेटे को दें भगवान शिव के ये खूबसूरत नाम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image credit-Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।