राम नवमी का दिन बेहद खास है, इस दिन को भगवान राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। आज के दिन यानी चैत्र मास की नवमी तिथि को भगवान विष्णु ने त्रेता युग में भगवान श्री राम के रूप में अवतार लिया था। इस दिन ही माता कौसल्या और राजा दशरथ के घर भगवान राम का जन्म हुआ था। तभी से लेकर आज तक हर साल चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में यदि आज के दिन आपके घर पुत्र या बेटे का जन्म हुआ है, तो आप भी अपने लाडले का नाम भगवान राम के नाम पर रख सकते हैं। चलिए भगवान राम के नाम की सूची देख लेते हैं।
भगवान राम के नाम
शनय (Shanay)
यह नाम आपके लाडले के लिए काफी अनोखा हो सकता है। भगवान के इस यूनिक नाम का अर्थ है हमेशा रहने वाला या जिसे खत्म नहीं किया जा सकता।
अभिराम (Abhiram)
यदि आप अपने बेटे को भगवान राम का नाम देना चाहते हैं, तो अभिराम भी रख सकते हैं। इस नाम का अर्थ है मन को भाने वाला या वो जो अद्भुत है।
अनिक्रत (Anikrat)
अनिक्रत नाम भी आप सभी ने ज्यादा नहीं सुना होगा। इस नाम का अर्थ है समझदार या ऊँचे कुल में जन्मा हुआ (राम रक्षास्त्रोत)।
धृतिल (Dhritil)
इस नाम का अर्थ है शांत और संयमित स्वभाव या व्यक्तित्व वाला व्यक्ति। ऐसा माना जाता है कि बच्चों पर नाम का असर पड़ता है, ऐसे में आप यदि चाहते हैं कि आपके बच्चे का स्वभाव शांत हो तो आप उनका नाम धृतिल रख सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Ram Navami Upay 2024: रामनवमी के दिन करें ज्योतिष के कुछ उपाय, बनी रहेगी सुख-समृद्धि
मेधांस (Medhansh)
मेधांस का अर्थ बुद्धिमान या जो व्यक्ति बुद्धिमान पैदा हुआ हो। यदि आप चाहते हैं कि आपके लाडले की चेतना भगवान श्री राम (भगवान श्री राम की स्तुति ) की तरह हो तो आप उनका नाम मेधांस रख सकते हैं। यह नाम काफी यूनिक है और इसका अर्थ भी सही है।
सर्वेश (Sarvesh)
यह नाम उन माता-पिताओं के लिए बहुत सही है, जो यूनिक नाम के साथ-साथ छोटा नाम पसंद करते हैं। सर्वेश नाम का अर्थ है संसार के स्वामी।
कौशलेय (Kaushaley)
यह नाम भगवान राम को उनकी मां यानी कौशल्या जी से मिला है। कौशलेय का अर्थ है कौशल्या का पुत्र। भगवान राम को उनकी माता के नाम से पुकारा जाता था तब, उन्हें कौशलेय के नाम से संबोधित किया जाता है।
रघुवीर (Raghuveer)
यह नाम आज से ही नहीं बल्कि सालों से बहुत लोकप्रिय है। पुराने जमाने के लोग हो या आज के मॉर्डन लोग इस नाम को सभी खुब पसंद करते हैं। रघुवीर नाम का अर्थ है सबसे बहादुर।
इसे भी पढ़ें: Ram Navami 2024: राम नवमी के दिन पढ़ें ये कथा, हर मनोकामना होगी पूरी
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों