अपना एक छोटा सा घर हो और घर के बाहर एक खूबसूरत गार्डन हो। यह बहुत ही मनमोहक ख्याल है। आप अपनी बालकनी में चाय की चुस्की लेने बैठें और वहां गमले में लगे पौधों की खुशबू आकर्षित करे, यह ख्याल बहुत ही अच्छा है। घर छोटा हो या बड़ा अगर पौधे मौजूद हैं, तो आपके लिए बहुत ही अच्छा माहौल बन जाता है। हरजिंदगी में हमेशा आपको ऐसी स्टोरीज के बारे में बताया जाता है जिनमें आपको कई तरह के टिप्स और ट्रिक्स दिए जाते हैं।
गार्डनिंग और होम डेकोर से जुड़े आर्टिकल्स लोगों द्वारा बहुत पसंद किए गए और सोशल मीडिया पर उन आर्टिकल्स पर कई सारे कमेंट्स भी किए गए। आज हम आपको हरजिंदगी के उन्हीं आर्टिकल्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें सबसे ज्यादा पसंद किया गया है।
हमारी वेबसाइट में सबसे ज्यादा पसंद की गई स्टोरीज में से एक यह थी। गार्डनिंग अगर इकोनॉमिकल तरीके से की जाए, तो अच्छा ही होता है। अगर आपके पौधे में बहुत सारे फूल चाहिए, तो 10-15 रुपये में ये हैक अपनाया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- पौधों में नहीं आ रहे गुलाब और मोगरे? जानिए गार्डन को कम पैसों में हरा-भरा बनाने वाले माली के सीक्रेट्स
क्या करें?
अब आपको इसे आधा मग लिक्विड खाद लेनी है और पानी में मिक्स करना है। इसके साथ ही आपको पौधे की जमी हुई मिट्टी को थोड़ा सा खोदना है और इसके ऊपरी हिस्से से मिट्टी और कचरे को हटाना है। इसके बाद आपको खाद बनाने के बाद कम से कम 20 दिनों तक पौधे में किसी तरह का कोई फर्टिलाइजर नहीं डालना है।
यह हैक आपके गार्डन के पौधों के लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है।
हममे से कई लोगों की यह दिक्कत होती है कि करी पत्ते का पौधा लगा तो दिया जाता है, लेकिन फिर भी उनका पौधा मुरझा जाता है।
अगर पौधा बहुत सूख रहा है, तो आप उसके ऊपर के फूल और बीज काट दें। इसके कारण पौधे की ग्रोथ रुक जाती है।
करी पत्ते के पौधे पर मौसम के हिसाब से ही खाद और पानी देना जरूरी है।
सर्दियों के मौसम में करी पत्ते के पौधे में फर्टिलाइजर ना ही दिया जाए तो बेहतर है। इस वक्त फर्टिलाइजर डालने से पौधे की पत्तियां पीली पड़ सकती हैं।
घर में करी पत्ते के पौधे के लिए ऑर्गेनिक फर्टिलाइजर बनाना है, तो आप चावल को दरदरा पीसकर पानी में भिगो दें। इसके 1-2 घंटे बाद पानी को छानकर एक डिब्बे में स्टोर कर लें। यही फर्टिलाइजर हफ्ते में एक बार करी पत्ते के पौधे में डालना है।
आप केले के छिलकों को पानी में भिगोकर एक-दो दिन के लिए फरमेंट करना है। इसके बाद इस पानी को स्प्रे बॉटल में डालकर पौधों पर स्प्रे करना है।
घर में मौजूद ईनो से भी कीड़े हटाए जा सकते हैं। आप पानी में 1 चम्मच ईनो डालकर अच्छे से मिलाएं। इसके बाद आप इस पानी को ही पौधों पर स्प्रे करें। आपके पौधे से कीड़े हट जाएंगे।
अगर आपको फलों के पौधों में अच्छी पैदावार चाहिए, तो आप उसमें बोनमील और गोबर की खाद मिलाएं। खाद डालने का प्रोसेस एक ही होगा, आपको पौधे के ऊपरी हिस्से की मिट्टी को थोड़ा सा खोदना है और उसके बाद उसके ऊपर आपको खाद मिलानी है। इसे महीने में 1 बार ही डालें और अगर बारिश का मौसम है, तो आप 20 दिन में एक बार डाल सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- गुलाब की पंखुड़ियों से बनाएं ऐसा फर्टिलाइजर जो फूलों से भर देगा आपका गार्डन
अगर आपको बालकनी में गार्डनिंग करना पसंद है और किसी वजह से ड्रेनेज की समस्या हो रही है, तो आपको करना यह है कि गमले के नीचे एक एक्स्ट्रा प्लेट या पॉट रखना है जिसमें रेत या कंकड़ भर दें। ऐसे में अगर आप ज्यादा पानी भी डाल देती हैं, तो उसकी समस्या भी खत्म हो जाएगी।
अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।