एक बार फिर शहनाज ने किया सिद्धार्थ शुक्‍ला को याद, निधन के बाद दिल तोड़ देने वाले ये पल आपकी आंखों में ले आएंगे आंसू

सिद्धार्थ शुक्‍ला के बर्थडे पर हम आपको कुछ ऐसे मोमेंट्स के बारे में बताएंगे, जो आपको दिलाएंगे सिद्धार्थ शुक्‍ला की याद। 
Updated:- 2022-12-12, 12:11 IST
image

एक कलाकार अपनी अदाकारी से दर्शकों का केवल मनोरंजन ही नहीं करता है बल्कि दर्शकों के जीवन का एक हिस्‍सा बन जाता है। कलाकार का सुख और दुख उसके फैन का सुख-दुख बन जाता है। यह बात हम यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि 2 सितंबर 2021 को यह पूरी दुनिया ने यह देख भी लिया। 

यह दिन टीवी और फिल्‍म दोनों ही इंडस्‍ट्री के लिए बेहद दर्दनाक था। यह दर्द केवल इंडस्‍ट्री के लोगों ने ही नहीं बल्कि हर उस दर्शक ने सहा जो एक्‍टर सिद्धार्थ शुक्‍ला का फैन था। दरअसल, 2 सितंबर को अचानक दिल का दौरा पड़ने से एक्‍टर सिद्धार्थ शुक्‍ला का निधन हो गया था। 

सिद्धार्थ का दुनिया को यूं अलविदा कहना सभी के दिल दुखा गया। मगर इससे भी ज्‍यादा दुख देने वाला मंजर सिद्धार्थ अपने पीछे छोड़ गए थे। सिद्धार्थ के जाने के बाद उनके दोस्‍त और करीबियों को जिस दशा में देखा गया, वह वाकई दिल तोड़ देने वाले दृश्‍य थे। आज सिद्धार्थ का बर्थडे है और हम आपके लिए लेकर आए हैं उनके बर्थडे पर कुछ ऐसे पल जो आपको उनकी याद दिला देंगे। 

शहनाज ने किया सिद्धार्थ शुक्‍ला को याद 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Shehnaaz Gill (@shehnaazgill)

शहनाज और सिद्धार्थ का रिश्ता बिग बॉस के बाद से लोग बहुत पसंद करते थे। ऐसे में उनका अचानक चला जाना शहनाज के साथ-साथ फैंस के लिए भी चौकाने वाला था। शहनाज ने उनके बर्थडे पर अपने इंस्टाग्राम पर सिद्धार्थ की फोटो अपलोड कर उन्हें याद किया है। इस पोस्ट ने फैंस को एक बार फिर भावुक कर दिया है। 

इसे जरूर पढ़ें: बिग बॉस हाउस में सिद्धार्थ शुक्‍ला के हैप्‍पी मोमेंट्स की तस्वीरें देखें

heart  breaking  moments  celebrities

सिद्धार्थ के अंतिम संस्‍कार पर आसिम की बारिश में भीगती हुई तस्‍वीर 

सिद्धार्थ शुक्‍ला के निधन की खबर आते ही बिग बॉस सीजन-13 में उनके साथी रहे आसिम रियाज सबसे पहले शख्‍स थे, जो सिद्धार्थ के घर पहुंच गए थे। सिद्धार्थ शुक्‍ला के पार्थिव शरीर को जब अंतिम संस्‍कार के लिए जाया गया था तब भी आसिम वहीं थे। सिद्धार्थ शुक्‍ला के अंतिम संस्‍कार के बाद भी आसिम वहीं बैठकर बारिश में भीगते हुए और दुखी मन से अपने साथी को इस दुनिया से जाते हुए देख रहे थे। यह तस्‍वीर किसी के भी आंखों में आंसू ला सकती है। 

इसे जरूर पढ़ें: सिद्धार्थ शुक्‍ला की डेथ के बाद शहनाज गिल का पहला सोशल पोस्‍ट, झलक रहा है प्‍यार

sidharth  shukla  heart  breaking  moments

सिद्धार्थ के जाने के बाद शहनाज की पहली तस्‍वीर 

सिद्धार्थ और शहनाज गिल का रिश्‍ता किसी से छुपा नहीं था। दोनों पहली बार बिग बॉस हाउस में मिले थे और फिर वहीं दोनों की दोस्‍ती हुई थी। दोनों ने कभी भी खुल कर यह बात नहीं स्‍वीकारी थी कि वह एक दूसरे से प्‍यार करते हैं, मगर एक दूसरे के साथ उनकी बॉन्डिंग देख कर कोई भी समझ सकता था कि दोनों ही एक दूसरे के बेहद करीब हैं। सिद्धार्थ के जाने के बाद जब पहली बार शहनाज को देख गया तो वह बदहाल थी। शहनाज की जुबान पर केवल सिद्धार्थ का नाम था और आंखों में अपने सबसे करीबी को खोने का गम। 

sidharth  shukla death  heart breaking  moments

सिद्धार्थ की मां की तस्‍वीर 

किसी भी मां कि लिए इससे बुरा दिन क्‍या होगा कि वह अपने बच्‍चे को अपनी आंखों से इस दुनिया से जाते हुए देखे। मगर सिद्धार्थ शुक्‍ला की मां को यह दुखभरा दिन देखना पड़ा। सिद्धार्थ के अंतिम संस्‍कार से लेकर उसके बाद तक सिद्धार्थ शुक्‍ला की मां ने खुद को जिस तरह से संभाला हुआ था, उसे देख कर सभी दंग थे। सिद्धार्थ की मां ने बाद में केवल यही कहा था, 'जाना तो एक दिन सभी को है, मगर मेरा बेटा बहुत जल्‍दी चला गया।'

events  after  sidharth  shukla  death

फिल्‍म के प्रमोशन पर शहनाज का उदास चेहरा 

शहनाज और दिलजीत दोसांज की फिल्‍म 'हौसला रख' भी कुछ वक्‍त पहले ही रिलीज हुई है। इस फिल्‍म के प्रमोश के वक्‍त शहनाज की जो तस्‍वीर सामने आई वो भी दिल को दुखा देने वाली थी। शहनाज फिल्‍म के प्रमोशन में बहुत ही डल नजर आ रही थीं। दर्शकों ने शहनाज का मुस्‍कुराता हुआ चेहरा ही हमेशा देखा है। इस तरह से एक हंसमुख व्‍यक्ति का बुझा हुआ सा चेहरा देखना भी हार्टब्रेकिंग था। 

events  after  sidharth  shukla  death details

शहनाज और सिद्धार्थ अधूरा शूट हुआ म्‍यूजिक एल्‍बम 

सिद्धार्थ और शहनाज ने कई प्रोजेक्‍ट पर साथ काम किया था, मगर सिद्धार्थ के अचानक चले जाने से उनका एक म्‍यूजिक एल्‍बम अधूरा रह गया था, जिसे बाद में एडिट करके रिलीज किया गया था। इस गाने की शूटिंग गोवा में हुई थी। म्‍यूजिक वीडियो में शूटिंग के दौरान की भी कुछ फुटेज देखी जा सकती हैं, जिसमें सिद्धार्थ और शहनाज एक दूसरे के साथ मस्‍ती करते हुए नजर आ रहे हैं। 

 

 

सिद्धार्थ शुक्‍ला की डेथ एनिर्वसरी पर हम यही दुआ करते हैं कि अब वह जहां हों खुश हों। यह आर्टिकल अगर आपको अच्‍छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।