जवानी में किसी बॉलीवुड हीरो से कम नहीं लगते थे अनिल अंबानी, देखें उनकी फोटोज

  • Shilpa
  • Editorial
  • Updated - 2022-06-02, 18:16 IST

अनिल अंबानी बिजनेस वर्ल्ड में अपनी योग्यता के साथ-साथ अपने हैंडसम लुक के लिए जाने जाते हैं। 

anil ambani birthday m
anil ambani birthday m

अंबानी परिवार भारत का सबसे अमीर परिवारों में से एक हैं। मुकेश अंबानी का नाम अक्सर चर्चा में बना रहता है। लेकिन उनके छोटे भाई अनिल अंबानी भी बेहद पॉपुलर हैं। 4 जून को अनिल अंबानी का जन्मदिन है। इस साल अनिल अंबानी अपना 62 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे। बिजनेस वर्ल्ड के अनिल अंबानी अपने स्टाइल और लुक्स को लेकर काफी सुर्खियों में रहते हैं। उनका स्टाइल किसी बॉलीवुड एक्टर से कम नहीं है। आइए देखते हैं उनकी जवानी की फोटोज।

कौन हैं अनिल अंबानी

happy birthday anil ambani

अनिल अंबानी भारत के सबसे अमीर मुकेश अंबानी के छोटे भाई हैं। उनका पूरा नाम अनिल धीरूभाई अंबानी है। साल 1983 में वह अपने पिता धीरूभाई अंबानी की कंपनी में को-चीफ-एग्जीक्यूटिव का पोस्ट संभाला था। उन्होंने अपनी योग्यता और मेहनत की बदौलत देश की अर्थव्यवस्था में अहम भूमिका निभाई थी।

अनिल अंबानी की पढ़ाई

अनिल अंबानी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई मुंबई के हिल ग्रैंजे स्कूल से की थी। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी के के.सी कॉलेज से अपनी ग्रेजुएशन की। इसके बाद उन्होंने पेनसिलवेनिया यूनिवर्सिटी से MBA की डिग्री हासिल की है।

लव स्टोरी

happy birthday anil ambani  ()

अनिल अंबानी की लव लाइफ किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। साल 1986 में उनकी मुलाकात टीना मुनीम से हुई थी। उस समय टीना बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस थी। पहली मुलाकात में अनिल को टीना बेहद पसंद आ गई थी। इसके बाद टीना और अनिल की लव स्टोरी शुरू हुई। अनिल ने जब घर में अपने और टीना के बारे में बताया तो परिवार में कोई भी उनकी शादी के लिए तैयार नहीं हुआ। लेकिन मुकेश अंबानी ने उनकी शादी की बात घर में बढ़ाई। जिसके बाद साल 1991 में दोनों की शादी हुई।

इसे जरूर पढ़ेंःHappy Birthday:अनिल अंबानी के बारे में जानें ये 5 दिलचस्प बातें

सबसे फिट बिजनेसमैन

अनिल अंबानी न केवल सबसे स्टाइलिश बल्कि सबसे फिट बिजनेसमैन भी हैं। 40 साल की उम्र में उनका वजन लगभग 105 किलो था। इसके बाद उन्होंने दौड़ना शुरू किया। आज के समय में वह सबसे फिट बिजनेसमैन में से एक हैं।

अनिल अंबानी नेट वर्थ

एक समय था जब अनिल अंबानी की नेट वर्थ मुकेश अंबानी से ज्यादा थी। फोर्ब्स के अनुसार साल 2007 में अनिल अंबानी के पास 45 अरब डॉलर की संपत्ति थी। साल 2008 में उनकी संपत्ति घटकर 42 अरब हो गई। समय के साथ उनकी नेट वर्थ कम होती गई है। वर्तमान समय में उनकी नेटवर्थ 0.5 बिलियन डॉलर है।

इसे जरूर पढ़ेंःHappy birthday Anil Ambani: बिजनेसमैन ही नहीं फैमिलीमैन भी हैं अनिल अंबानी, देखें तस्‍वीरें

परिवार के साथ खूबसूरत फोटो

happy birthday anil ambani  ()

टीना अंबानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। अक्सर वह अपने परिवार की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। इस फोटो की बात करें तो यह फोटो धीरूभाई अंबानी के 88वें जन्मदिन की थी। इस फोटो में टीना अंबानी, जय अनमोल अंबानी, जय अंशुल अंबानी और अनिल अंबानी शामिल हैं।

अनिल अंबानी का पॉलिटिक्स से संबंध

साल 2004 में अनिल अंबानी ने उत्तर प्रदेश से राज्य सभा के लिए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा। इस चुनाव में उनकी जीत हुई जिसके बाद वह मेंबर ऑफ पार्लियामेंट चुने गए।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: instagram

Recommended Video

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP