समाज में पीरियड्स के दिनों में कई चीजों को लेकर लोगों को रोका- टोका जाता है फिर चाहे वह अचार छूना हो या फिर बाल धोना। पीरियड्स से जुड़े हुए भ्रम और मिथ्या पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ते रहते हैं। दुनियाभर के कई इलाकों में आज भी पीरियड्स से जुड़ी परंपरा को लोग निभाते आ रहे हैं। उन्हें यही लगता है कि पीरियड्स के दौरान लड़कियां और महिलाएं अशुद्ध हो जाती हैं, और उनसे सभी को दूर रहना चाहिए। चलिए आज आपको बताते हैं कि लोग पीरियड्स के बाद बाल धोने से संबंधित कौन-कौन सी परंपराएं निभाते हैं।
इजराइल में कई लोग यह मानते हैं कि यह माना है कि यदि आप मासिक धर्म के दौरान गर्म पानी से बाल धोती हैं या फिर स्नान करती हैं तो आपको हैवी पीरियड्स होगा। वहीं हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, गर्म पानी से नहाने से रक्त परिसंचरण बढ़ता है लेकिन इससे पीरियड्स के ब्लड फ्लो का लेना देना नहीं है क्योंकि यह स्वतंत्र रूप से होता है और इसका कोई सबूत नहीं है कि गर्म पानी से स्नान करने पर आपको हैवी पीरियड्स का अनुभव होगा।
इसे जरूर पढ़ें- जानें दुनिया में पीरियड्स से जुड़े रीति-रिवाजों के बारे में
कोलम्बिया में पीरियड्स के बाद बाल धोने से जुड़ी इस परंपरा के अनुसार, आपको अपने बाल न ही कुछ दिनों तक धोने चाहिए और न ही काटने चाहिए। (जानें शादी से जुड़े अजीब रिवाज)
ताइवान में पीरियड्स के बाद बाल धोने से जुड़ी इस अनोखी परंपरा के अनुसार, नहाने के बाद आपको अपने बालों को ब्लो ड्रायर से सुखाना चाहिए और अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो इससे आपको अगली बार पीरियड्स में अधिक दर्द भी हो सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-इन रिवाजों से जान जाएंगे कि दुनिया महिलाओं के मामले में काफी इनसेंसिटिव है
इटली में पीरियड्स से जुड़ी हुई एक अजीब परंपरा के अनुसार, आप पीरियड्स में समुद्र तट या पूल पर नहीं जा सकती हैं यानी आपका पानी से किसी भी तरह का कोई कांटेक्ट नहीं होना चाहिए। वहीं हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, पानी से नहाने या बाल धोने से संबंध आपके पीरियड्स से नहीं होता है।
आपको पीरियड्स से जुड़ी इन अनोखी परंपराओं के बारे में जानकर कैसा लगा हमें कमेंट करके बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image credit- freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।