herzindagi
when we should wash hair after periods

पीरियड्स के बाद किस दिन बाल धोने चाहिए, जानें क्या कहता है शास्त्र

पीरियड्स को लेकर कई मिथ्स और फैक्ट्स हैं। यही नहीं शास्त्रों में भी इसके कुछ विशेष नियम बनाए गए हैं। उन्हीं नियमों में से एक है पीरियड्स के दौरान बाल धोने के सही समय और दिन से जुड़ी बातें।
Editorial
Updated:- 2025-08-20, 10:31 IST

किसी भी लड़की के पीरियड्स आना एक आम बात होती है। यूं कहा जाए कि पीरियड्स हर महीने आने वाला साइकिल है। ये न सिर्फ लड़कियों के शरीर का   एक आवश्यक चक्र माना जाता है बल्कि इससे जुड़ी कई बातें भी सुनने में आती हैं।

ऐसी ही बातों में से है पीरियड्स के दौरान मंदिर में प्रवेश न करना, इस दौरान अचार न छूना और कई बार घर के बड़ों को ऐसा कहते हुए भी सुना है कि पीरियड्स के दौरान और बाद में बाल सही समय पर धोना। हां सुनने में भले ही अटपटा क्यों न लगे लेकिन शास्त्रों में कुछ ऐसी बातें बताई गई हैं जिनमें पीरियड्स के दौरान बाल धोने और न धोने के लिए भी कुछ नियम बताए गए हैं।

दरअसल शास्त्रों में लिखी कई बातों का जीवन से कुछ न कुछ संबंध जरूर होता है, लेकिन हम उसके बारे में जाने बिना ही उनका अनुसरण करने लगते हैं। ऐसे ही शायद मेरी जैसी कई महिलाओं के मन में ये ख्याल भी आया होगा कि आखिर पीरियड्स के दौरान और बाद में बाल कब धोने चाहिए जिससे पूरी तरह से पवित्रता बनी रहे। इस सवाल के जवाब के लिए हमने ज्योतिषाचार्य डॉ आरती दहिया जी से बात की। आइए जानें पीरियड्स के दौरान बाल धोने के नियमों के बारे में।

ज्योतिष के अनुसार पीरियड्स के बाद किस दिन बाल धोने चाहिए

when women can wash hair in periods

हम सभी की पीरियड्स की डेट अलग होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके पीरियड 3 दिन चलते हैं  तो आपको चौथे दिन बाल धोने चाहिए। अगर आपके पीरियड्स की अवधि 7  दिन है तो आपको आठवें दिन बाल धोने की सलाह दी जाती है।

जिससे आपका शरीर पूरी तरह पवित्र हो सके। वैसे पीरियड्स ख़त्म होने के बाद पांचवें या आठवें दिन कोई भी वार क्यों न हो आप बाल धो सकती हैं। वैसे सबसे ज्यादा शुद्ध पांचवें दिन बाल धोना माना जाता है। यदि पीरियड एक -दो दिन भी चलते हैं तब भी आप पांचवें दिन बाल धोकर ही मंदिर जैसे पवित्र स्थान पर प्रवेश करें।

यह विडियो भी देखें

इसे भी पढ़ें: महिलाओं को रात के समय बाल धोने की मनाही क्यों होती है? जानें क्या कहता है शास्त्र

बाल धोते समय आजमाएं ये उपाय

आप जब भी पीरियड्स के दौरान या बाद में बाल धोएं एक आसान उपाय जरूर आजमाएं। आप इस दौरान गुरुवार (गुरुवार के उपाय) को भी बाल धो सकती हैं, लेकिन किसी भी तरह के दुष्प्रभाव से बचने के लिए आपको नहाते समय पानी में एक चुटकी सेंधा नमक डालें और उससे आसानी से बाल धोएं।

इस उपाय के बाद आप वर्जित दिनों में भी बाल धो सकती हैं। अगर आपको पीरियड्स के दौरान किसी दिन बाल धोने की आवश्यकता पड़े तो आपको पहले बालों को पानी से धोना चाहिए उसके बाद बालों में साबुन या शैम्पू का इस्तेमाल करें।  

when we can wash my hair during periods

इस दिन जरूर धोएं बाल

पीरियड्स खत्म होने के अगले दिन ही आपको बाल धोना आवश्यक हो जाता है। ऐसा माना जाता है कि यदि आप पीरियड्स ख़त्म होने के तुरंत बाद बाल नहीं धोती हैं तो आपका शरीर शुद्ध नहीं माना जाता है।

वहीं पीरियड्स के दौरान बाल न धोने की सलाह इसलिए दी जाती है क्योंकि इस दौरान शरीर का तापमान काफी बढ़ जाता है और बाल धोने से शरीर का तापमान नियंत्रित नहीं रह पाता है।

इसे भी पढ़ें: सुहागिन महिलाओं को किस दिन धोने चाहिए बाल, जानें वर्जित दिनों के उपाय

विज्ञान के अनुसार पीरियड्स के दौरान बाल धोने चाहिए या नहीं

when we can wash hair on periods

यदि हम विज्ञान की बात करें तो पीरियड्स के दौरान बाल न धोने का कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है और आप किसी भी दिन बाल धो सकती हैं। रिसर्च बताते हैं कि पीरियड के दौरान बाल धोकर नहाना एक मिथ है और आप किसी भी दिन बिना सोचे बाल धो सकती हैं। उससे आपके स्वास्थ्य पर कोई भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ता है और ये एक मिथक मात्र है।

यदि आप शास्त्रों के नियमों की मानें तो पीरियड्स के कुछ विशेष दिनों में ही बाल धोएं, लेकिन विज्ञान में ऐसी कोई भी मनाही नहीं है बल्कि बाल धोने से आपका शरीर साफ़ और शुद्ध बना रह सकता है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

images: freepik.com       

FAQ
पीरियड्स के बाद बाल किस दिन धोना चाहिए?
पीरियड के बाद बाल धोने के लिए कोई निश्चित दिन नहीं है। 
क्या पीरियड में गुरुवार के दिन बाल धो सकते हैं?
नहीं, पीरियड्स में गुरुवार को बाल धोना जरूरी नहीं है। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।