PCOS और PCOD आजकल काफी महिलाओं की परेशानी बन चुका है। हार्मोनल इंबैलेंस से जुड़ी इन कंडीशन्स के चलते, महिलाओं के पीरियड्स और फर्टिलिटी पर होता है। आमतौर पर पीरियड्स के डिले या स्किप होने को इसका पहला लक्षण माना जाता है। लेकिन, अगर आपके अल्ट्रासाउंड और ब्लड रिपोर्ट में पीसीओडी या पीसीओएस नहीं आ रहा है, लेकिन फिर भी आपके पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं और अनियमित हैं, तो इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। एक्सपर्ट का कहना है कि डिले पीरियड्स को सिर्फ PCOS और PCOD से जोड़कर देखा जाता है। लेकिन, इसके पीछे और भी कई वजहे हो सकती हैं। इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर आनंदी माहेश्वरी दे रही हैं।
PCOS या PCOD न होने के बावजूद भी क्यों डिले हो जाते हैं पीरियड्स?
- एक्सपर्ट का कहना है कि अगर आपको PCOS और PCOD नहीं है और आपके पीरियड्स डिले हो रहे हैं, तो आपको इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
- पीरियड्स की शुरुआत यानी प्यूबर्टी के दौरान शरीर भी इस नए प्रोसेस को समझने की कोशिश करता है और ऐसे में साइकिल को सही तरह से रेगुलेट होने में समय लगता है।
- शरीर में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी भी पीरियड्स के मिस होने का कारण हो सकती है। जब शरीर को सही पोषण नहीं मिलता है और आयरन, कैल्शियम समेत अन्य कई जरूरी पोषक तत्व शरीर में कम हो जाते हैं, तो पीरियड्स समय पर नहीं आते हैं या ब्लड फ्लो कम आता है।
- कई दवाइयां भी पीरियड्स के डिले होने का कारण हो सकती हैं। यह हर महिला के लिए, अलग-अलग हो सकता है। कुछ दवाइयां शरीर में मौजूद हार्मोन्स पर असर डालती हैं और इनके कारण आपकी पीरियड साइकिल अनियमित हो सकती है।
यह भी पढ़ें- PCOD के इन लक्षणों के बारे में नहीं जानती होंगी आप
- वजन का अचानक से कम या ज्यादा होना भी पीरियड को डिले कर सकता है। इसके अलावा, अगर आप लंबे समय से तनाव में हैं, तो क्रॉनिक स्ट्रेस का भी हार्मोन्स पर असर होता है और ये पीरियड साइकिल पर असर डाल सकता है।
- एक्सपर्ट का कहना है कि पीरियड साइकिल 21 दिनों से 35 दिनों के बीच होनी चाहिए। अगर आपके पीरियड्स हर महीने डिले हो जाते हैं या समय से पहले आते हैं, तो आपको इस पर ध्यान देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- लगातार 3 महीने तक पीरियड्स न आएं, तो क्या होता है?
अगर आपके पीरियड्स हर महीने डिले हो जाते हैं या इन दिनों में तेज दर्द होता है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें। अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों