तौलिए से नहीं आएगी फंफूद जैसी बदबू, अपनाएं ये हैक्स

  • Hema Pant
  • Editorial
  • Updated - 2023-09-12, 13:34 IST

How To Remove Smell From Towel: तौलिए से बदबू दूर करने के लिए आपको महंगे डिटर्जेंट की जरूरत नहीं है। गर्म पानी से लेकर नींबू तक के उपयोग से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।

tips to remove mildew smell from towels
tips to remove mildew smell from towels

Causes Of Smell In Towel: नहाने के बाद हाथ-मुंह और शरीर को पहुंचने के लिए तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर तौलिया गंदा होता है। गंदे तौलिए के कारण स्किन इन्फेक्शन का खतरा रहता है। इसलिए तौलिए को अच्छे से साफ करना चाहिए और हर दूसरे या तीसरे दिन वॉश करना चाहिए।

क्या आपने यह महसूस किया है कि तौलिए को धोने के बाद इसमें से फफूंद जैसी बदबू आती है? जिसके कारण तौलिए का इस्तेमाल करने का मन भी नहीं करता है। आज इस आर्टिकल में हम आपको तौलिए से आ रही है फंफूद की बदबू से छुटकारा पाने के आसान तरीका बताएंगे। साथ ही यह भी बताएंगे कि किन कारणों से तौलिए से बदबू आती है।

तौलिए से बदबू आने के कारण (How To Get Mildew Smell Out Of Towels )

causes of smell from towel

  • अक्सर हम सभी यह गलती करते हैं कि बाथरूम में गीला तौलिया छोड़ देते हैं। गीले तौलिए में नमी रह जाती है, जिसके कारण तौलिए से फफूंद जैसी बदबू आने लगती है। टॉयलेट बंद होने के कारण तौलिया सही तरीके से सूख भी नहीं पाता है।
  • अक्सर लोग तौलिए को सही तरीके से सुखाते नहीं हैं। गीले तौलिए को सुखाने के लिए पहले ड्रायर का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद धूप में सुखाना चाहिए। ऐसा करने से तो तौलिया पूरी तरह से ड्राई हो जाता है और इसमें से बदबू नहीं आती है।
  • 2 दिन से ज्यादा एक तौलिए का इस्तेमाल करने से फफूंद जैसी बदबू आने लगती है। इसलिए हर दूसरे दिन नए और साफ तौलिए का उपयोग करें।

बेकिंग सोडा से कैसे दूर करें तौलिए की बदबू? (Smelly Towel After Washing)

how to use baking soda for remove towel smell

बेकिंग सोडा का इस्तेमाल घर में कई तरीकों से किया जाता है। कपड़ों से दाग-धब्बे हटाने से लेकर बाथरूम से आने वाली बदबू से छुटकारा पाने के लिए बेकिंग सोडा फायदेमंद होता है।

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि तौलिया धोने के बाद भी उसमें फंफूद की बदबू आती है? जिसके कारण आप उस तौलिए का इस्तेमाल नहीं कर पाते हैं? ऐसे में तौलिए से बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकती हैं-

  • पानी को अच्छे से गर्म कर लें।
  • अब गर्म पानी में एक कप बेकिंग सोडा डालें।
  • बेकिंग सोडा के इस घोल में कुछ देर तौलिए को भिगो कर रख दें।
  • आप चाहें, तो मशीन में भी तौलिए को धो सकती हैं। मशीन में धोने के लिए हॉट वाटर साइकिल का इस्तेमाल करें। करीब आधे घंटे बाद तौलिए को डबल रिंस करें, ताकि तौलिए में बेकिंग सोडा का कोई भी अवशेष ना रहे।
  • एक बार बेकिंग सोडा के घोल में तौलिए को धोने से आप आएंगे कि इसमें से बदबू नहीं आ रही है।

तौलिए को धोने के लिए कैसे करें सिरका का इस्तेमाल? (Vinegar Hacks)

how to use vinegar for remove towel smell

अगर आपके तौलिए से बदबू आती है, तो इसे सामान्य पानी और डिटर्जेंट से धोने के बजाय सिरके का इस्तेमाल करें। सिरका नेचुरल क्लीनर डिओडराइजर है। इसलिए सिरके से कपड़ा धोने से बदबू नहीं आती है।

  • सबसे पहले आपको पानी को गर्म करना होगा।
  • अब तौलिए को गर्म पानी में भिगो लें।
  • गर्म पानी में एक कप व्हाइट विनेगर डालें।
  • तौलिए को इस सॉल्यूशन में करीब 1 घंटे तक भिगने के लिए छोड़ दें।
  • करीब 1 घंटे बाद एक कप सिरका में लॉन्ड्री डिटर्जेंट डालकर तौलिए को अच्छे से धो लें।
  • ऐसा करने से तौलिए से बदबू नहीं आएगी।
  • तौलिए को तुरंत सुखाना ना भूलें। तौलिए को सुखाने के लिए आप मशीन का इस्तेमाल कर सकती हैं, क्योंकि इसमें आसानी से तौलिया पूरी तरीके से सूख जाता है।

तौलिए को साफ रखने के तरीके?

  • तौलिए को गीली जगह पर न रखें। इसके कारण तौलिए से बदबू आने लगेगी। आप तौलिए को फोल्ड करके रख सकती हैं। इसके अलावा, हैंगर में टांगकर रखें।
  • तौलिए को सुखाना जरूरी है। तौलिए को स्टैंड पर डालकर सुखाएं। आप चाहें, तो तार में भी सुखा सकती हैं।
  • तौलिए को सही तरीके से धोना जरूरी है। अक्सर महिलाएं कपड़े धोने के लिए ज्यादा डिटर्जेंट का इस्तेमाल करती हैं। उन्हें लगता है कि ऐसा करने से कपड़ा साफ और चमक जाएगा। ऐसा नहीं करना चाहिए।
  • कई बार ज्यादा काम की वजह से तौलिए को धोने का समय नहीं मिलता है। ऐसे में तौलिए पर बैक्टीरिया न पैदा हो, इसके लिए आपएंटी- बैक्टीरियल लिक्विड स्प्रे का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे स्प्रे करने से बैक्टरिया मर जाते हैं और बदबू भी नहीं आती है।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP