herzindagi
Guru Nanak Dev Quotes for Success

Guru Nanak Dev Quotes for Success 2024: जीवन में सकारात्मक बदलाव के लिए अपनाएं गुरु नानक देव जी के ये 10 अनमोल वचन

Guru Nanak Dev ji ke Anmol Vachan 2024: गुरू नानक जयंती के अवसर पर चलिए गुरु नानक देव जी के दिए ज्ञान, एकता के मार्ग पर चलने की शिक्षा और उनके अनमोल वचन के बारे में जानते हैं। 
Editorial
Updated:- 2024-11-15, 10:00 IST

गुरू नानक जयंती, हर साल कार्तिक पूर्णिमा के दिन बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है। यह सिख धर्म के लिए बेहद खास दिन होता है। सिखों का यह पर्व इस साल 15 नवंबर, दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि गुरु नानक देव जी ने ही सिख धर्म की स्थापना की थी। यही कारण है कि उन्हें सिख समुदाय का पहला गुरु माना जाता है। गुरु नानक जी ने समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाने का काम किया था। 

गुरु नानक जयंती को देश भर में बड़े धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है। साथ ही, उनके दिए गए अनमोल विचार और वचन को लोग खूब फॉलो करते हैं। आपको बता दें कि गुरु नानक देव जी के संदेश जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में आपकी मदद कर सकते हैं। तो चलिए आज हम आपको इस आर्टिकल में गुरु नानक देव जी के कुछ खास अनमोल वचन के बारे में बताते हैं, जिन्हें पालन करके आप जीवन में सफलता की राह पर चल सकते हैं।

गुरु नानक देव जी के अनमोल वचन (Guru Nanak Dev ji ke Anmol Vachan 2024)

1 (69)

  • कभी भी किसी का हक नहीं छीनना चाहिए। जो दूसरों का हक छिनता है, उसे जीवन में कभी भी सम्मान नहीं मिलता है। 
  • जीवन में लोभ का त्याग कर अपने हाथों से मेहनत कर धन प्राप्त करना चाहिए। जीवन में कभी पैसों की बर्बादी नहीं नहीं करनी चाहिए।
  • जीवन में मेहनत और ईमानदारी की कमाई में से कुछ हिस्सा गरीब लोगों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से आने वाले समय में जरूर लाभ मिलता है।
  • ईश्वर एक है और वह सभी जगह विद्यमान हैं। हम सभी को सभी के संग जीवन में प्रेम पूर्वक रहना चाहिए।

guru nanak dev motivational quotes

  • गुरु नानक देव स्त्री और पुरुष में कोई फर्क नहीं समझते थे, वे कहते थे कभी भी महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- गुरु नानक जयंती के मौके पर प्रियजनों को भेजिए ये शुभकामनाएं और संदेश

सफलता के लिए गुरु नानक देव जी के विचार (Guru Nanak Dev Quotes for Success 2024)

  • कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए और विनम्रता से जीवन जीना चाहिए। 

Guru Nanak Dev ji ke anmol vichar

  • गुरु नानक देव कहते हैं हर मनुष्य को सबसे पहले खुद की बुराइयों और गलत आदतों पर विजय पाने की कोशिश करनी चाहिए।
  • धन को कभी भी अपने हृदय से लगाकर नहीं रखना चाहिए, उसका स्थान हमेशा जेब में ही होना चाहिए। तभी आप लालच और अहंकार से दूर रह पाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Guru Nanak Jayanti पर इस बार नहीं जा पा रहे हैं गोल्डन टेंपल, तो हरियाणा वाले इन 3 सुंदर गुरुद्वारों में जा सकते हैं दर्शन करने

  • सदैव लोगों को प्रेम, एकता, समानता, भाईचारा और आध्यात्मिक ज्योति का संदेश देना चाहिए। 

Guru nanak jayanti inspirational quotes

  • महिलाओं का अनादर नहीं करना चाहिए। स्त्री और पुरुष दोनों को ही बराबर मानना चाहिए।
  • जीवन में सच्चे मन से ईश्वर की भक्ति करने वाले जातक को कभी भी भय नहीं रहता है। क्योंकि भक्ति करने से मानसिक तनाव से छुटकारा मिलता है।
  • चिंता को खत्म कर भक्ति के मार्ग पर चलना चाहिए। संसार जीतने से पहले अपने विचारों पर विजय पाना जरूरी है।

Guru nanak jayanti anmol vachan in hindi

  • हर इंसान को हमेशा अच्छे और विनम्र स्वभाव से अपना जीवन गुजारना चाहिए, क्योंकि अहंकार मनुष्य का सबसे बड़ा दुश्मन होता है, अतः मनुष्य को अहंकार नहीं करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- क्यों कहा जाता है गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व, जानें इस साल कब मनाया जाएगा ये त्योहार

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।