Guru Nanak Jayanti 2025: आज है गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व, जानें उनसे जुड़ी रोचक बातें

गुरु नानकर जयंती जिसे प्रकाश पर्व और गुरु पूरब भी कहते हैं। इस दिन को सिख समुदाय के लोग श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाते हैं। कई जगह पर इस दिन नगर कीर्तन भी निकाला जाता है। गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार और लंगर सेवा का विशेष आयोजन किया जाता है। इस दिन गुरुद्वारों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों के साथ सजाया जाता है। कई सारे लोग अपने घर में भी कीर्तन और सत्संग का आयोजन करते हैं। आइए आर्टिकल में आपको बताते हैं किस दिन है प्रकाश पर्व और गुरु नानक देव जी से जुड़ी रोचक बातें।
गुरु नानक जयंती कब मनाई जाएगी? (Guru Nanak Jayanti Kab Hai)
गुरु नानक जयंती का यह पर्व इस बार कार्तिक पूर्णिमा के दिन यानी 5 नवंबर को मनाया जाएगा। ये गुरु नानक देव जी की 556वीं जन्म वर्षगांठ होगी। इसलिए इसकी तैयारियां भी पहले से कर ली जाएंगी। इस दिन देशभर के हर गुरुद्वारे को अच्छे से सजाया जाएगा और इस उत्सव को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा।

गुरु नानक जयंती कैसे मनाई जाती है?
गुरु नानक जयंती के दिन गुरुद्वारों में अखंड पाठ रखा जाता है। साथ ही लोगों के द्वारा लंगर का आयोजन भी किया जाता है। सुबह के समय प्रभात फेरी निकाली जाती है, जिसमें श्रद्धालु भजन कीर्तन करते हुए भ्रमण करते हैं। इस दिन कई जगहों पर गुरु नानक देव जी के द्वारा किए गए कार्यों के बारे में भी बताया जाता है। इस दिन को कुछ लोग अपने घर में भी बहुत बड़े स्तर पर मनाते हैं। गुरु नानक देव जी की याद में सत्संग करवाते हैं, ताकि उनके उपदेशों को याद कर सके।

इसे भी पढ़ें: Guru Nanak Jayanti पर कर आएं लद्दाख के पत्थर साहिब गुरुद्वारा के दर्शन, यहां का नजारा देखकर हर बार आएंगी आप
गुरु नानक देव जी से जुड़ी रोचक बातें
गुरु नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन सन् 1469 को हुआ था। वह तलवंडी नामक स्थान के निवासी थे। गुरु नानक देव जी ने बचपन से ही अपने उपदेशों क माध्यम से समाज को समानता, प्रेम, सत्य और सेवा का संदेश दिया है। उन्होंने हमेशा कोशिश कि है कि हमारे समाज में से जाति, धर्म और ऊंच नीच का यह भेदभाव पूरी तरह से खत्म हो सके। उनका मानना था कि अगर आप भगवान की भक्ति और सेवा निष्ठा के साथ करेंगी, तो इससे आपको परमात्मा की प्राप्ति हो सकती है। उनका प्रसिद्ध उपदेश है- एक ओंकार सतनाम, करता पुरख, निर्भउ, निरवैर यानी ईश्वर एक है, उसका नाम सत्य है, वह सृष्टि का रचयिता है, वह निर्भय है और सबके प्रति निरवैर है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।