करी पत्ते के पौधे पर नहीं आ रही पत्तियां? तुरंत डालें इस 1 भूरी चीज का घोल, जंगल जैसा हो जाएगा प्लांट

How Can I Make My Curry Leaves Plant Bushy: दक्षिणी खाने में करी पत्ता का तड़का लगाते ही मानो एक अलग सी ही जान आ जाती है। इस पौधे की खास बात यह है कि यह न केवल खाने के स्वाद बल्कि औषधीय गुणों के लिए भी जाना जाता है। इसके हजारों फायदे के कारण वर्तमान में अधिकतर घरों में यह पौधा लगा हुआ देखने को मिल जाता है। हालांकि, कई बार लोगों की शिकायत रहती है कि करी पत्ते के पौधे की ग्रोथ कम हो गई है। साथ ही कितनी भी देखभाल कर लो नई पत्तियां निकलने का नाम हीं नहीं लेती है। अगर आपके बगीचे में लगे करी पत्ते का पौधा भी सूखा दिख रहा है, तो इसका मतलब है कि पौधे को पोषक तत्वों की जरूरत है। आज के इस लेख में हम आपको एक ऐसे घोल के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका इस्तेमाल करने से आपका पौधा जल्द ही घना और स्वस्थ हो जाएगा। नीचे जानें इस घोल को बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका-
करी पत्ते के पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए क्या करें?
करी पत्ते के पौधे की ग्रोथ बढ़ाने के लिए गुड़ और एप्सम सॉल्ट के घोल का इस्तेमाल कर सकती हैं। हालांकि इसके लिए सही मात्रा और तरीके से उपयोग करना बहुत जरूरी है।
कैसे बनाएं गुड़ और नमक का घोल?
- गुड़ और नमक का घोल बनाने के लिए एक बाल्टी में 1 लीटर पानी लें।
- अब इसमें लगभग 10-15 ग्राम गुड़ का टुकड़ा और आधा चम्मच एप्सम साल्ट मिलाएं।
- सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं, जब तक वह घुल न जाए।
इसे भी पढ़ें- किचन के कचरे से बनाएं बेस्ट ऑर्गेनिक खाद! जानें सब्जी और फलों के छिलकों का इस्तेमाल करके फ्री में गार्डनिंग कैसे करें
कैसे करें गुड़ और नमक के घोल का इस्तेमाल?
- तैयार किए गए घोल का इस्तेमाल करने से पहले मिट्टी की गुड़ाई कर लें।
- इसके बाद घोल गमले में डालें।
- इसका इस्तेमाल महीने में एक बार ही करें।
- अधिक उपयोग से मिट्टी में लवण जमा हो सकता है।
गुड़ और एप्सम नमक कैसे करता है पौधे की ग्रोथ बढ़ाने में मदद?
गुड़ में मौजूद सूक्ष्म पोषक तत्व आयरन और पोटेशियम पौधे की ग्रोथ में मदद करता है। गुड़ मिट्टी में मौजूद लाभदायक सूक्ष्मजीवों को भोजन प्रदान करता है। ये सूक्ष्मजीव सक्रिय होकर मिट्टी की गुणवत्ता बढ़ाते हैं और मिट्टी में मौजूद अन्य पोषक तत्वों को पौधे के लिए उपलब्ध कराते हैं, जिससे पौधे की जड़ें मजबूत होती हैं और पत्तियां तेजी से बढ़ती हैं। एप्सम साल्ट में मौजूद मैग्नीशियम सल्फेट, पौधे को मैग्नीशियम प्रदान करता है, जो क्लोरोफिल को बढ़ाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें- एक छोटे से गमले में भी खड़ा हो जाएगा करी पत्ते का जंगल...करें यह 1 काम, माली की बताई सीक्रेट ट्रिक दिखाएगी कमाल
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit-Shutterstock, gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।