herzindagi
How Can I Make My Curry Leaves Plant Bushy

एक छोटे से गमले में भी खड़ा हो जाएगा करी पत्ते का जंगल...करें यह 1 काम, माली की बताई सीक्रेट ट्रिक दिखाएगी कमाल

How Can I Make My Curry Leaves Plant Bushy: क्या मार्च के महीने में भी आपके करी पत्ते के पौधे पर पत्ते और टहनियां नहीं आ रही हैं, तो आपको माली की बताई सीक्रेट ट्रिक जरूर ट्राई करनी चाहिए। इस 1 ट्रिक से आपका करी पत्ते का प्लांट पत्तों से भर जाएगा। 
Editorial
Updated:- 2025-03-18, 16:45 IST

How To Grow More Branches On A Curry Leaf Plant: इंडियन खाने में करी पत्ते का खूब इस्तेमाल किया जाता है। इससे खाने का जायका और भी बढ़ जाता है। कोई भी चीज जब तक फ्रेश होती है, तब तक ही अच्छी लगती है। साउथ इंडियन खाने में करी पत्तों का इस्तेमाल काफी ज्यादा होता है। बहुत से लोग घर पर ही करी पत्ते का पौधा लगाना पसंद करते हैं। हालांकि, बहुत ज्यादा देखभाल के बाद भी गमले में पत्ते और टहनियां बहुत कम आती हैं। ऐसे में एक गार्डनर को बहुत निराशा होती है। 

अगर आप भी गार्डनिंग का शौक रखते हैं और आपके करी पत्ते के पौधे में पत्तों की पैदावार कम हो रही है, तो आप कुछ आसान टिप्स की मदद से पौधे को घना बना सकते हैं। माली की बताई 1 सीक्रेट ट्रिक्स से आपके करी पत्ते के पौधे में ढेर सारी टहनियां और पत्ते उग सकते हैं। इससे आपके छोटे से गमले में ही करी पत्ते का जंगल खड़ा हो सकता है। आइए जानें, करी पत्ते को घना बनाने के लिए क्या करें?

यह भी देखें- करी पत्ते के पौधे का विकास रुक गया है, तो फॉलो करें ये 3 टिप्स

हार्ड प्रूनिंग करें

Do hard pruning

माली के अनुसार, करी पत्ते की अच्छी ग्रोथ के लिए आपको पौधे की हार्ड प्रूनिंग करनी होगी। इसके लिए आपको पौधे की अच्छे से कटाई-छटाई करनी होगी। माली के अनुसार, दिसंबर में करी पत्ते की प्रूनिंग करने का सही समय होता है। अगर आपने दिसंबर में प्रूनिंग नहीं की है, तो आप मार्च में भी यह काम कर सकते हैं। इससे आपको 2 महीने के अंदर पौधे में फर्क नजर आएगा। आपको मार्च के महीने में पौधे की हार्ड प्रूनिंग करनी होगी। इससे पौधे में नई-नई ब्रांच आएंगी। इससे आपको छोटे से पौधे से ढेर सारे पत्ते मिलेंगे। 

यह विडियो भी देखें

फर्टिलाइजर डालें

माली के मुताबिक, सर्दी के मौसम में कभी भी करी पत्ते में फर्टिलाइजर नहीं डालना चाहिए। हालांकि, मार्च में आप फर्टिलाइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल, सर्दियों में करी पत्ते का डोरमेंसी पीरियड होता है। ऐसे में इस दौरान अगर फर्टिलाइजर डाला जाए, तो पत्ते पीले पड़ने लगते हैं। इससे पौधे के खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। 

ऐसे रखें करी पत्ते का ध्यान

Take care of curry leaves like this

  • करी पत्ते को तेज गर्मी में सीधी धूप में रखने से बचें। गर्मी में इसे शेड में या फिर ग्रीन कपड़े में रखें। इससे पौधा धूप से खराब नहीं होगा। 
  • इस पौधे को पानी की ज्यादा जरूरत होती है। जब भी गमले की मिट्टी सूखी लगे, उसमें पानी डालें। 
  • ध्यान रहे पौधे में ओवरवाटिंग ना हो। 

यह भी देखें- Kitchen Garden Tips: घर में आसानी से ऐसे उगाएं करी पत्ते का पौधा

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit:freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।