कम पैसों में कन्याओं को दें ये खूबसूरत तोहफे, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न

आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसे गिफ्ट आइडिया बताएंगे, जिन्हें देखकर कन्याएं काफी खुश हो जाएंगी। यह गिफ्ट बजट में भी काफी सस्ते होंगे।  

give these things to girls on shardiya navratri kanya pujan

इस साल शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। माता के नौ दिनों के इस पर्व का भक्त बेसब्री से इंतजार करते हैं। नवरात्रि में माता के नौ रूपों की बड़े ही विधि विधान से पूजा अर्चना की जाती है, फिर अष्टमी और नवमी के दिन कन्याओं को घर बुलाकर उन्हें भोजन कराया जाता है।

भोजन के बाद कन्याओं को तोहफे के रूप में पैसे और कई तरह के सामान दिए जाते हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि आप नवरात्रि में कन्याओं को किस तरह के उपहार दे सकते हैं।

पिगी बैंक

pigi bank  shardiya navratri kanya pujan

छोटे बच्चों को शौक होता है कि वह अपने पैसों को संभाल कर रखें। वह 1-1 रुपये को बचाकर रखते हैं, ताकि बाद में कुछ बड़ा सामान खरीद सकें। ऐसे में मार्केट में कई तरह के खूबसूरत पिगी बैंक मिलते हैं।

आप कन्या पूजन में इन्हें तोहफे के रूप में उन्हें दे सकते हैं। ऐसा करने से बच्चे बचत करने की आदत भी सीख पाएंगे।(मां दुर्गा मंत्र)

सजने-संवरने का सामान

kanya pujan

चाहे कन्याएं छोटी हो या बड़ी, हर किसी को सजने-संवरने का बेहद शौक होता है। आप कन्याओं को पूजन के बाद सजने सवरने का सामान दे सकते हैं।

यह देखकर कन्याएं काफी खुश हो जाएंगी। आप बालों में लगाने वाली क्लिप, चूड़ियां, नकली पायल, हेयर बैंड या नेकलेस गिफ्ट दे सकते हैं। मार्केट में 50 रुपये तक के बच्चों के ज्वेलरी के सामान आसानी से मिल जाएंगे।

इसे भी पढ़ें- Navratri Kanya Pujan Gift Ideas: कन्याओं को उपहार में दें ये 5 चीजें, माता रानी हो जाएंगी प्रसन्न

स्टेशनरी का सामान

kanya pujan

कन्याओं को तोहफे में आप स्टेशनरी का सामान भी दे सकते हैं। बच्चों को ऐसी चीजें काफी पसंद आती है और यह चीजें उनके काम भी आएंगी। यह चीजें खरीदने में आपका बजट भी ठीक रहेगा।

आप उन्हें पेंसिल, इरेजर, शार्पनर और स्‍केल जैसी जरूरत की चीजें दे सकते हैं। (कन्या पूजन के दिन घर की सफाई में ध्यान रखें ये चीजें)

इसे भी पढ़ें- Navratri 2023: नवरात्रि आने से पहले ही कर लें ये काम, बाद में मिलेगी मदद

खेलने की चीजें

shardiya navratri kanya pujan

कन्या पूजन में अगर आप उनकी पसंद के हिसाब से तोहफे देते हैं, तो माता रानी बेहद प्रसन्न होती हैं। क्योंकि आप उन्हें माता की रूप समझकर ही घर में बुला रहे हैं।

आपके द्वारा दिए गए तोहफों से कन्याएं खुश हो जाएंगी, जिसका मतलब है कि माता रानी भी खुश हो गई। इसलिए आप उन्हें गिफ्ट में खेलने की चीजें जैसे गुड़िया, लूडो और शतरंज जैसे गेम दे सकते हैं।

इसके सिवा आप कन्याओं को उपहार में टिफिन बॉक्‍स, ड्राइंग कॉपी, क्ले, कलर बॉक्स और पानी की बोतल जैसी चीजें भी दे सकते हैँ। अगर आप कन्याओं को खुश करने में सफल हो गए, तो समझ जाइए के माता रानी भी आपसे प्रसन्न हो गई हैं।

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं।

हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP