शारदीय नवरात्रि का पर्व 15 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। नौ दिनों के इस पर्व का भक्तों द्वारा बेसब्री से इंतजार किया जाता है। नवरात्रि में कुछ भक्त 9 दिनों तक व्रत रखने के बाद 10वें दिन कन्या पूजन करते हैं, तो वहीं कुछ लोग 2 दिनों के व्रत के बाद भी कन्या पूजन कर लेते हैं।
कन्या पूजन में लोग घर में 9 कन्याओं को बिठाते हैं और उनकी पूजा करके उन्हें खाना खिलाते हैं। इसमें कन्याओं को उपहार में भी कई चीजें दी जाती हैं।
आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने वाले हैं, जिसे कन्याओं को उपहार में देने से माता रानी प्रसन्न होती है।
कन्याओं की थाली में इन चीजों का रखना शुभ माना जाता है, क्योंकि यह माता रानी को बेहद पसंद होते हैं।
चांदी के सिक्के
कन्या पूजन में आप कन्याओं को चांदी के सिक्के दे सकते हैं। अगर आपका बजट अच्छा है, तो आप थाली में चांदी के सिक्के तोहफे में दें। ऐसा करने से माता रानी प्रसन्न होती है और आपका घर धन-धान्य से भर जाता है।
लेकिन अगर आप चांदी के सिक्के नहीं दे सकते हैं, तो आप 11 रुपये, 21 रुपये या 51 रुपये दे सकते हैं।(आम के पत्तों के उपाय)
लाल चुनरी
कन्या पूजन में छोटी-छोटी माता रानी को लाल चुनरी भेट दें। माता रानी को लाल रंग बेहद पसंद है इसलिए ही माता को लाल रंग की चुनरी चढ़ाई जाती है। आप कन्याओं का लाल रंग की चुनरी नवरात्रि में जरूर भेट करें।
इसे भी पढ़ें-Shardiya Navratri 2023: नवरात्रि में क्या है मां दुर्गा के शस्त्रों का महत्व
गुड़हल का फूल
आप कन्याओं को थाली में लाल गुड़हल का फूल भेट कर सकते हैं। क्योंकि माता को गुड़हल का फूल काफी पसंद होता है। अगर आपके पास गुड़हल का फूल नहीं है, तो आप इसकी जगह गेंदे का फूल भी दे सकती हैं। (मां दुर्गा मंत्र)
लाल चूड़ियां
आप सभी जानते हैं कि बच्चों को चूड़ियां पहनना काफी पसंद होता है। नवरात्रि में कन्याओं को घर पर बुलाना और उनकी पूजा करने का अर्थ होता है कि आप माता को बुला रहे हैं।
छोटी-छोटी कन्याएं माता का स्वरूप मानी जाती है। इसलिए अगर आप माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो कन्याओं को चूड़ियां उपहार में दें। ऐसा करने से कन्याएं प्रसन्न होंगी।
इसे भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2023: कब से शुरू हो रही है शारदीय नवरात्रि? जानें घटस्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व
पान का पत्ता
पान के पत्तों में देवी-देवताओं का वास माना जाता है। कहा जाता है कि नवरात्रि की पूजा में अगर आप रोजाना पान के पत्तों पर गुलाब की पंखुड़ियां रखकर मां दुर्गा को चढ़ाएंगे, तो माता प्रसन्न होती है। इसलिए आप कन्याओं को पान का पत्ता तोहफे के रूप में जरूर दें।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों