Google Gemini से बनाएं अपनी Wediing Couple Photo, इन Hindi AI Prompt से सिंगल इमेज से भी बन जाएगी पार्टनर के साथ तस्वीरें

Google Gemini से कपल्स फोटो बनाने के लिए अच्छे प्रोम्पट आपको इस आर्टिकल में देखने को मिल जाएंगे। कपल्स AI फोटो बनाने के लिए आपको अब ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं होगी, क्योंकि आप फ्री में Gemini से फोटो क्रिएट कर सकती हैं। अपने पार्टनर के साथ अगर आपके पास अलग-अलग फोटो है, तो भी आप एक साथ फोटो बना सकती हैं। इसके लिए आपको जेमिनी पर + के साथ पर क्लिक करके अपने पार्टनर और अपनी फोटो को अपलोड करना होगा। इसके बाद आप आर्टिकल में दिए गए कपल्स प्रोम्पट को कॉपी करके पेस्ट करें। आज के इस आर्टिकल में हम भी आपक लिए प्री वेडिंग शूट AI प्रोम्पट लेकर आए हैं। इसे आपको केवल कॉपी करना है और Gemini पर अपनी फोटो के साथ अपलोड कर देना है। इससे आप आसानी से हर पोज में अपने पार्टनर के साथ फोटो तैयार कर लेंगी।
कपल्स की फोटो के लिए AI प्रोम्पट (Gemini Couples Romantic Photo Prompts)
कपल्स फोटो को एडिट करते हुए अक्सर लोगों को दिक्कत आती है, क्योंकि इसमें लोग शिकायत कर रहे हैं कि चेहरा बदल जा रहा है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है, तो आप प्रोम्पट में इस बात को एड करें कि रियल फेस को वैसा ही रखें (Keep their faces exactly the same). इससे फोटो बिलकुल वैसे ही बनेगी।
मेरी फोटो से एक बिलकुल असली और सिनेमैटिक फोटो बनाओ, जिसमें एक कपल का प्री-वेडिंग नाइट शूट हो। दोनों रूफटॉप टैरेस पर खड़े हों, पीछे शहर की चमकती लाइटें दिख रही हों। ब्राइड ने लहराता हुआ लाल गाउन पहना हो, सॉफ्ट कर्ल्स और एलीगेंट मेकअप किया हो। ग्रुम ने ब्लैक टक्सीडो और बो टाई पहनी हो। चारों ओर फेयरी लाइट्स और चांदनी की हल्की रोशनी हो, जिससे माहौल रोमांटिक और चमकदार लगे। दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हों, जिससे फोटो में एक जादुई और सपनों जैसा एहसास झलके- रियलिस्टिक सिनेमैटिक नाइट व्यू पोर्ट्रेट।
AI Prompts- हमारी फोटो को एक सिनेमैटिक प्री-वेडिंग शूट में बदलो, जो मोरक्को के विशाल रेगिस्तान के टीलों के बीच हो। चेहरों को बिल्कुल वैसा ही रखना है, जैसे अभी हैं। लड़की ने लाल रंग की छोटी लेकिन स्टाइलिश ड्रेस पहनी हो, जिसकी कपड़े की लंबी परतें हवा में खूबसूरती से उड़ रही हों। लड़के ने गहरे रंग का फिटेड सूट पहना हो, जो बहुत स्मार्ट और शार्प लगे। पीछे का नजारा सुनहरे रेतीले टीले, ड्रामेटिक आसमान और हल्की-हल्की छायाओं से भरा हो। पूरी फोटो का मूड रोमांटिक और पैशन से भरा लगे- जैसे किसी फिल्म का खूबसूरत रेगिस्तानी सीन हो।
बीच प्री वेंटिग फोटोशीट AI Prompts
इस फोटो को हमने एक हाफ फोटो से बनाया है। जिसमें कपल का केवल चेहरा दिख रहा था, लेकिन हम चाहते थे कि फोटो लंबी बने, इसलिए हमने प्रोम्पट में girl wears a long dress मेंशन किया है। आप अपने हिसाब से प्रोम्पट बदल कर कपल को दूसरे पोज और कपड़ों में भी बना सकती हैं।
Beach AI Prompts- हमारी फोटो को एक सिनेमैटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट में बदलो। दोनों के चेहरे बिल्कुल वैसे ही रहें, कोई बदलाव न हो। लड़की ने लाल रंग का लंबा, खूबसूरत गाउन पहना हो, जिसकी लंबी ट्रेल हवा में ड्रमेटिक तरीके से उड़ती दिखे। लड़के ने ब्लैक सूट पहना हो, जो स्टाइलिश और परफेक्ट फिट लगे। उन्हें किसी भव्य जगह पर दिखाओ - जैसे किसी किले की दीवार, महल के आंगन या किसी खुले सुंदर मैदान में, जहां गोल्डन आवर की नरम रोशनी उन पर पड़ रही हो। पूरी फोटो का लुक भव्य, रोमांटिक और प्रोफेशनल लगे - जैसे किसी फिल्म के पोस्टर की तरह शानदार और आकर्षक हो।
कपल्स फोटो शूट के लिए AI Prompt (Gemini Couple Photo Prompt)
इस फोटो को बनाने के लिए आको ज्यादा मेहनत नहीं करनी होगी, आपको केवल प्रोम्पट की कुछ लाइनें डालनी है, इसके बाद कुछ ही मिनटों में आप अपडेट कर लेंगी। इसके अलावा आप चाहें, तो इसमें आप अपने कपड़ों का रंग भी बदल सकती हैं। आपको केवल कपड़ों का रंग डालना होगा।
Photoshoot AI Prompts: हमारी फोटो को एक सिनेमैटिक प्री-वेडिंग फोटोशूट में बदलो। दोनों के चेहरे बिल्कुल वैसे ही रहें, उनमें कोई बदलाव न हो। लड़की ने लाल रंग का लंबा और खूबसूरत गाउन पहना हो, जिसकी लंबी ट्रेल हवा में खूबसूरती से उड़ती दिखे। लड़के ने ब्लैक सूट पहना हो, जो स्मार्ट और क्लासिक लगे। उन्हें किसी शानदार जगह पर दिखाओ - जैसे किसी किले की दीवार, महल के आंगन या खुले खूबसूरत मैदान में, जहां सूर्यास्त की सुनहरी रोशनी उन पर पड़ रही हो और माहौल को सिनेमैटिक बना रही हो। पूरी फोटो का लुक भव्य, रोमांटिक और फिल्मी अंदाज़ वाला लगे - जैसे किसी बड़े प्री-वेडिंग शूट का हिस्सा हो।
कपल्स के लिए फोटो प्रोम्पट (Gemini Couple Photo Prompt Text)
इस फोटो को बनाने के लिए आप अपने हिसाब से लोकेशन बदल सकती हैं, आप चाहें, तो इसमें सुबह का नजारा भी दिखा सकती हैं। अगर आपको पूरी फोटो चाहिए, तो आपको प्रोम्पट में नीचे लिखना होगा कि फोटो को पूरा बनाकर दें। इससे फोटो अच्छे से पूरी लंबी बनकर तैयार होगी।
AI Prompts- हमारी फोटो के साथ एक खूबसूरत रात का ड्रीमी कपल पोर्ट्रेट बनाओ, जहां ऊपर से फेयरी लाइट्स लटकी हुई हों और उनकी रोशनी चारों ओर गर्माहट भरा बोके इफेक्ट बना रही हो। कपल एक-दूसरे के करीब गले मिले हुए हों, चेहरों पर नरम और रोमांटिक एक्सप्रेशन हों। लड़की ने एमराल्ड ग्रीन वेलवेट ड्रेस पहनी हो, और लड़के ने ब्लैक वेलवेट ब्लेज़र के साथ व्हाइट शर्ट पहनी हो। फोटो को टाइट-मीडियम शॉट में दिखाओ, जिसमें दोनों के भाव साफ नजर आएं। लो-की लाइटिंग हो जिसमें गर्म सुनहरी रोशनी की हल्की हाइलाइट्स उनके चेहरों और कपड़ों पर पड़ रही हों। पूरा सीन सिनेमैटिक, रोमांटिक और इंटिमेट मूड वाला लगे - जैसे किसी फिल्म का खूबसूरत नाइट शूट हो।
बीच साइड कपल्स फोटो शूट के लिए AI Prompt
बीच फोटो बनाने के लिए आपको प्रोम्पट में बीच के बारे में मेनशन करना जरूरी है। अगर आप बीच की जगह हिल स्टेशन चाहती हैं, तो आप पहाड़ी किसी फेमस जगह का नाम भी मेंशन कर सकती हैं। इसके अलावा आप हर फोटो में अपने कपड़ों का रंग भी बदल सकती हैं। इसके लिए बस आपको अपने कपड़ों के रंग के साथ-साथ स्टाइल भी बताना होगा।
AI Prompts- मेरी सेल्फी को एक मॉडर्न सिनेमैटिक प्री-वेडिंग शूट में बदलो, जो बाली की खूबसूरत क्लिफ पाथ (पहाड़ी रास्तों) पर हो। चेहरों को बिलकुल वैसे ही रखना है, उनमें कोई बदलाव न हो। लड़की ने चमकीले रंग की छोटी, स्टाइलिश ड्रेस पहनी हो - जैसे लाल या एमराल्ड ग्रीन। लड़के ने नेवी ब्लू सूट और साफ-सुथरी शर्ट पहनी हो, जिससे लुक एलीगेंट और क्लासी लगे। पीछे का नज़ारा ड्रैमेटिक पहाड़ों, घुमावदार रास्तों और दूर गहरे नीले समंदर से भरा हो। पूरी फोटो का माहौल एलीगेंट, रोमांटिक और थोड़ा एडवेंचरस लगे - जैसे किसी फिल्म के शानदार प्री-वेडिंग सीन का हिस्सा हो।
उदयपुर में कपल्स फोटो शूट के लिए AI Prompt
अगर आप उदयुपर की जगह जयपुर या मुंबई का नजारा दिखाना चाहती हैं, तो आप इसमें प्रोम्पट में इसे डाल सकती हैं। इसके अलावा आप चाहें, तो दिल्ली के फेमट टूरिस्ट स्पॉट पर भी अपनी फोटो बना सकती हैं। इसके लिए आपको उस लोकेशन का नाम साफ-साफ लिखना होगा।
AI Prompts- मेरी असली फोटो से एक क्यूट और रोमांटिक प्री-वेडिंग सीन बनाओ, जो उदयपुर की शांत झीलों के बीच हो। फोटो में कपल को एक पारंपरिक लकड़ी की नाव में दिखाओ, जो झील के बीचोंबीच तैर रही हो। चारों ओर का पानी एकदम शांत और साफ हो, जिसमें महलों का खूबसूरत प्रतिबिंब झलकता दिखे। पूरा सीन गोल्डन आवर यानी सूर्यास्त की सुनहरी रोशनी में नहाया हुआ हो, जिससे फोटो में गर्माहट और रोमांस झलक सके। कपल के बीच का माहौल प्यार, अपनापन और एलीगेंस से भरा हो - जैसे किसी फिल्म का सपना-सा प्री-वेडिंग मोमेंट हो।
मुंबई की गलियों में कपल्स फोटो शूट के लिए AI Prompt (Prompt For Gemini AI Couple Photo)
कपल के साथ आप किस तरह की फोटो चाहती हैं, उसके लिए आप अलग-अलग पोज इसमें डाल सकती हैं। जैसे अगर आप चाहती हैं कि आपका पार्टनर आपके सिर पर हाथ रखे, या वह आपके पीछे हाथ पकड़कर चलें। इस तरह आप अपने हिसाब से हर तरह की फोटो बना पाएंगी।
AI Prompts- मेरी असली फोटो से एक प्री-वेडिंग जैसी मॉडर्न फोटो बनाओ, जो मुंबई की रंगीन गलियों में हो, जहां दीवारों पर वाइब्रेंट स्ट्रीट आर्ट बना हो। कपल ने कॉन्टेम्पररी फ्यूज़न आउटफिट्स पहने हों - स्टाइलिश लेकिन थोड़ा ट्रेडिशनल टच के साथ। फोटो का मूड फन और एनर्जेटिक हो, जिसमें दोनों की यंग लव वाइब साफ झलके। बैकग्राउंड में नियॉन लाइट्स, भीड़भाड़ वाली सड़कें और शहर की रौनक हो, जो फोटो को डायनामिक और फिल्मी लुक दे। पूरी फोटो में एक यंग, मॉडर्न और रोमांटिक मुंबई स्टाइल का एहसास हो — जैसे किसी म्यूजिक वीडियो या प्री-वेडिंग फिल्म का फन सीन हो।
मालदीव में फोटोशूट करवाने के लिए AI Prompt
आज भी ऐसे कई लोग होंगे, जिनके लिए विदेश जाना एक सपने की तरह होता है। ऐसे लोगों के लिए gemini एक सपना पूरा करने वाला बनकर आया है। क्योंकि, आप अपने हिसाब से किसी भी विदेशी लोकेशन पर अपने आप को खड़ा रख सकती हैं। आप आइफल टावर से लेकर डिजनी लैंड तक, हर लोकेशन पर अपनी फोटो को दिखा सकती हैं।
Hindi Ai Prompts- मेरी कपल सेल्फी को एक सिनेमैटिक प्री-वेडिंग फोटो में बदलो, जो मालदीव के खूबसूरत बीच पर हो। दोनों के चेहरे बिल्कुल वैसे ही रहें, उनमें कोई बदलाव न हो। लड़की ने सफेद आइवरी रंग की छोटी, स्टाइलिश ड्रेस पहनी हो, जिस पर नाज़ुक कढ़ाई हो। लड़के ने लाइट बेज सूट पहना हो और दोनों नंगे पांव किनारे पर खड़े हों, जहां लहरें हल्के से पैरों को छू रही हों। पीछे का नज़ारा फिरोज़ी नीले पानी, सफेद मुलायम रेत और धीरे-धीरे आती लहरों से भरा हो, जिसमें सॉफ्ट डे-लाइट की प्राकृतिक चमक पड़ रही हो। पूरी फोटो का माहौल शांत, रोमांटिक और एलीगेंट लगे - जैसे किसी खूबसूरत प्री-वेडिंग मूवी का सपना-सा सीन हो।
इसे भी पढे़ं- Google Gemini पर AI Nano Banana 3D फोटो हर पोज में बना सकती हैं आप, यहां से कॉपी करें अलग-अलग AI Prompt
सेंटोरिनी में फोटोशूट के लिए AI Prompts
इस फोटो को बनाने के लिए आपको Santorini जगह के बारे में डालना होगा, यह लोकेशन यह द्वीपसमूह का सबसे बड़ा द्वीप है। इस लोकेशन पर अगर आप अपने पार्टनर के साथ फोटो बनाना चाह रही हैं, तो लोकेशन के बारे में मेशन करना जरूरी है।
Ai Prompts- मेरी कपल सेल्फी को एक सिनेमैटिक प्री-वेडिंग शूट की तरह बना दो, जो सेंटोरिनी (Santorini) की सफेद छतों पर सूर्यास्त के समय ली गई लगे। चेहरों को बिल्कुल वैसा ही रखना है। लड़की ने हल्के पेस्टल रंग की शॉर्ट, फ्लोइंग ड्रेस पहनी हो, और लड़के ने हल्का लिनन ब्लेज़र पहना हो जिसकी स्लीव्स मुड़ी हुई हों। बैकग्राउंड में नीले गुंबद वाले चर्च, सफेद दीवारें और समुद्र पर नारंगी और गुलाबी रोशनी की चमक दिखे। पूरी फोटो रोमांटिक, सॉफ्ट और मेडिटेरेनियन वाइब से भरी हुई लगे।
Gemini पर 90s Retro Look में कप्लस शूट के लिए AI Prompts
90s स्टाइल में फोटो करवाना आजकल हर किसी के लिए ट्रेंड में है। सोशल मीडिया पर हर जगह इस तरह की फोटो देखने को मिल रही है, लेकिन अगर यही लुक आप अपने पार्टनर के साथ तैयार कर लेती हैं, तो इससे ज्यादा मजेदार बात और क्या होगी। gemini आपको एकदम क्लीयर फोटो बनाकर दे रहा है।
AI Prompts- एक रेट्रो और विंटेज स्टाइल वाली फोटो बनाओ - थोड़ी ग्रेनी लेकिन उजली। लड़की को परफेक्ट पिन्टरेस्ट-स्टाइल लेहंगा पहना हो, और लड़के को शेरवानी जिसमें रेट्रो फील हो। माहौल 90 के दशक की फिल्म जैसा, लड़की के ब्राउन बालों में हल्की लहरें, छोटे फूल के साथ, और बाल हवा में रोमांटिक तरीके से उड़ते हुए दिखें। लड़का उसे कमर से थामे हुए उसकी आंखों में गहराई से देख रहा हो। वे एक सॉलिड दीवार के सामने खड़े हों, जिसमें गहरे शेड्स और ड्रामेटिक कंट्रास्ट हों, जिससे फोटो में रहस्य और आर्टिस्टिक टच आए। दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हों, और पूरा सीन मूडी लेकिन आकर्षक सिनेमैटिक लगे।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
IMAGE CREDIT- GEMINI
- AI फोटो जनरेट करने के लिए सबसे बेस्ट ऐप किसे माना जा रहा है?
- Google Gemini इस समय सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। लोग सबसे ज्यादा इसका यूज अपनी तस्वीरें बनाने के लिए कर रहे हैं।
- Gemini और Chat GPT में से कौन सा AI टूल फोटो बनाने के लिए अच्छा मान रहे हैं यूजर्स?
- सोशल मीडिया यूजर्स सबसे ज्यादा Gemini का यूज फोटो बनाने के लिए कर रहे हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।