Rangoli Design For Diwali: इन आसान रंगोली डिजाइन से सजाएं अपने घर का आंगन, देखें Gemini पर Hindi AI Prompts डालने पर कैसी बनी तस्वीरें

रंगोली डिजाइन अब आप Gemini से भी बना सकती हैं। AI Prompts से डिजाइन बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप अपने हिसाब से अनोखी और सबसे अलग डिजाइन इससे निकाल सकती हैं। यह डिजाइन आपको और कहीं देखने को नहीं मिलने वाले। अब आपको रंगोली डिजाइन कहीं से कॉपी करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आप AI Prompts की मदद से एक से एक मोर वाली रंगोली, फूलों वाली रंगोली और सिंपल रंगोली डिजाइन बनवा सकती हैं। AI की मदद से रंगोली डिजाइन बनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि ऐसा डिजाइन कहीं और नहीं देखने को मिलेगा, इससे आपकी रंगोली सबसे अलग और अनोखी लगेगी। अगर आप किसी कॉम्पिटिशन में हिस्सा लेने जा रही हैं, तो यहां से रंगोली डिजाइन आइडिया ले सकती हैं। रंगोली फोटो बनवाने के लिए आपको जेमिनी पर एआई प्रोम्पट डालना होगा। आज के इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ यूनिक रंगोली डिजाइन एआई प्रोम्ट्स लेकर आए हैं। इन प्रोमप्टस में थोड़ा बदलाव करके आप अपने हिसाब से तस्वीरें बना सकती हैं।
फूलों वाली रंगोली बनाने के लिए Ai Promots (Gemini Ai Prompts For flower Rangoli)
Flower Rangoli AI Prompts- एक गोल रंगोली बनाओ जो रंग-बिरंगे रंगों से सजी हो। बीच में एक दीया जल रहा हो और उसके चारों तरफ फूल की पंखुड़ियां और छोटी-छोटी मोमबत्तियां रखी हों। पूरी रंगोली दिवाली की रोशनी में चमक रही हो। रंगोली दिवाली थीम पर होनी चाहिए। फोटो एकदम रियल रंगोली की तरह लगनी चाहिए।
इस प्रोम्टस में आप रंगों को भी मेंशन कर सकती हैं। अगर आपके पास 3 से 4 रंगोली कलर है, तो आप प्रोम्पट्स में इसे डाल दें। फोटो उसी रंग की बनकर आपके सामने आ जाएगी।
एक खूबसूरत फ्लोरल रंगोली, जो गुलाब, गेंदे और चमेली के फूलों की पंखुड़ियों से बनाई गई हो। यह रंगोली गोलाकार (circular) मंडला पैटर्न में सजाई गई हो, जिसमें हर रंग और फूल की पंखुड़ी अपनी जगह पर सुंदरता ला रही हो। रंगोली के किनारों पर छोटे-छोटे दीये रखे गए हों, जो हल्की सुनहरी रोशनी दे रहे हो। यह दृश्य ऐसा लगे कि फूलों की खुशबू और दीयों की चमक मिलकर एक त्योहार जैसा माहौल बना रही हों। हर रंग और फूल की व्यवस्था इतनी सावधानी से की गई हो कि इसे देखकर न केवल आंखें बल्कि मन भी प्रसन्न हो जाए।
पान के पत्ते वाली रंगोली बनाएं (Gemini Photo Prompts For Paan Rangoli)
एक इको-फ्रेंडली रंगोली बनाओ जो पत्तों, बीजों और फूल की पंखुड़ियों से बनी हो। इसे गोल मंडल की तरह सजाओ और चारों तरफ मिट्टी के दीये जल रहे हों। इसमें आप पान के पत्तों को अलग-अलग रंगो में दिखाओ। इसे आप लाल और गहरे लाल रंग में दिखा सकते हो।
इस बार दिवाली पर आप इको फ्रेंडली थीम पर भी रंगोली डिजाइन बना सकती हैं। जेमिनी से आप एक से एक रंगोली डिजाइन बना लेंगी।
रंगोली वाली फोटो बनाने के लिए AI Prompts (Gemini AI Image Promots for Indian Map)
भारत के नक्शे के आकार की रंगोली बनाओ, जिसमें अलग-अलग राज्यों की रंग-बिरंगी डिजाइन और पैटर्न भरे हों। चारों तरफ दीये रखे हों जो जल रहे हों। इसमें रंगोली के किनारे आप दीपक जलाएं। नक्शे का डिजाइन आप अलग-अलग तरीके से दिखा सकते हो। एकदम सिंपल रंगोली डिजाइन बनाओ, जो असली लगे।
इसे भी पढे़ं- Gemini Couple Photo Prompt से बना सकती हैं अपने पार्टनर के साथ अलग-अलग तस्वीरें, जानें सिंगल इमेज से कैसे बनेगी कपल्स फोटो
मोर कलरफुल रंगोली के लिए एआई प्रोम्पट्स (AI Prompts For Colourful Rangoli)
मोर के नृत्य से प्रेरित एक खूबसूरत रंगोली बनाओ। इसमें मोर के पंखों की तरह घूमते हुए रंग-बिरंगे डिजाइन हों, जो ऐसे लगें जैसे मोर नाच रहा हो। रंगोली में नीला, हरा, पीला और गुलाबी जैसे चमकदार रंग इस्तेमाल किए जाएं। चारों ओर दीये जल रहे हों और नीचे संगमरमर के फर्श पर उनकी रोशनी झिलमिला रही हो, जिससे पूरा दृश्य और भी खूबसूरत दिखे।
यूनीक रंगोली डिजाइन AI Prompts (Gemini Unique Rangoli Design Ai Prompts)
एक खास रंगोली डिजाइन बनाएं जो आधी पारंपरिक और आधी आधुनिक हो। रंगोली का बायां हिस्सा सुंदर मंडला डिजाइन, फूलों की आकृतियों और दीयों से सजा हो, जिसमें रंग-बिरंगे पाउडर का इस्तेमाल किया गया हो। दाहिना हिस्सा थोड़ा अलग और आधुनिक दिखे, जिसमें वॉटरकलर जैसे हल्के रंग और बहते हुए डिजाइन हों। रंगोली संगमरमर के फर्श पर बनी हो, जिससे रंगों की चमक झलकती हो। आस-पास फूलों की पंखुड़ियां और दीयों की हल्की रोशनी दिवाली का खूबसूरत माहौल बना रही हों।
गणपति रंगोली डिजाइन (Rangoli Photo Prompts For Gemini)
एक गणपति रंगोली डिजाइन बनाएं जिसमें गणेश जी की आकृति एब्स्ट्रैक्ट और ज्यामितीय आकारों (triangle, circle, square जैसे) से बनी हो। इसे एक पत्ते के आकार में भी बना सकते हो। रंगोली में सुनहरी रोशनी की हल्की चमक हो जो गणेश जी के चेहरे और मुकुट को उभारती हो। बैकग्राउंड में दिवाली की लाइट्स और दीए दिखा सकते हो, जिससे पूरा सीन त्योहार जैसा चमकदार और खुशियों से भरा लगे। यह डिजाइन थोड़ा मॉडर्न हो लेकिन उसमें पारंपरिक स्पर्श भी झलके।
इसे भी पढे़ं- Google Gemini पर AI Nano Banana 3D फोटो हर पोज में बना सकती हैं आप, यहां से कॉपी करें अलग-अलग AI Prompt
एक यूनिक रंगोली बनाओ जो मार्बल के फर्श पर बनी हो, जिसमें गोल-गोल केंद्रित घेरे (concentric circles) बनाए गए हों। रंगोली में चमकीले और पारंपरिक रंगों जैसे नारंगी, लाल और सुनहरे (गोल्डन) रंगों का खूबसूरत मेल हो। बीच-बीच में छोटे-छोटे दीये जलते हुए दिखें जो पूरी रंगोली को रोशनी से जगमग कर रहे हों।
हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
image credit- gemini
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।